उज्जैन। महानंदानगर और बसंत बिहार कालोनी में शनिवार-रविवार रात हुई चोरी की वारदात में चोरों का पता लगाने के लिये पुलिस कैमरों के फुटेज खंगालने निकली। लेकिन इंदौररोड पर स्मार्ट सिटी के कैमरे बंद होना सामने आये। अब प्रायवेट कैमरों के फुटेज खंगालने का प्रयास किया जा रहा है। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र की बसंत बिहार कालोनी में रहने वाले इंदौर केनरा बैंक के असिस्टेंट मैनेजर विकास पंवार और महानंदानगर में रहने वाले राजेन्द्र भार्गव के मकान में रविवार सुबह चोरी की बड़ी वारदात होना सामने आया था। पुलिस ने मामला…
Read MoreDay: February 9, 2026
सात जन्मों का बंधन 10 माह में टूटा -पत्नी ने जहर खाकर की आत्महत्या
उज्जैन। 10 माह पहले सात जन्मों के लिये बंधन में बंधे पति-पत्नी का रिश्ता पत्नी की मौत होने के बाद टूट गया। पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। माकडोन के बिरियाखेड़ी में रहने वाली भावना 20 वर्ष का 10 माह पहले आगर के ग्राम खेकरिया में रहने वाले अम्बाराम से विवाह हुआ था। शुक्रवार को भावना जहरीला पदार्थ खा लिया, हालत बिगड़ने पर तनोडिया में मोबाइल दुकान चलाने वाले पति को कॉल किया। पति घर पहुंचा और भावना को उपचार के लिये…
Read Moreशराबी पति ने पत्नी से की मारपीट,8 दिन बाद मौत
उज्जैन। महिदपुर-खेड़ाखजूरिया के बीच 30 जनवरी को बाइक सवार कनीराम पिता तेजाराम 28 साल निवासी ग्राम खूरचिनया प्रताप महिदपुर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। कनीराम गंभीर घायल हुआ था, जिसे महिदपुर से उज्जैन रैफर किया गया था। परिजन उपचार के लिये आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज लेकर आये थे। जहां 8 दिनों तक चले उपचार के दौरान रविवार रात मौत हो गई। चिमनगंज थाना पुलिस ने सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। उपचार के दौरान मौत का मामला नीलगंगा थाना क्षेत्र के निजी अस्पताल से…
Read More2 महिलओं ने खाया जहरीला पदार्थ, 1 की हालत गंभीर,चले थप्पड़-मुक्के
उज्जैन। देवासगेट पर सिटी लिंक टेÑवल्स आॅफिस के सामने रविवार-सोमवार रात 2 बसों के टकराने की बात पर दोनों बसों के एजेंटों और ड्रायवर-क्लीनरों के बीच थप्पड़-मुक्के चल गये। दोनों ने ओर से मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी दी गई। विवादित स्थल पुलिस थाने से कुछ दूरी पर था, विवाद की जानकारी लगते ही पुलिस पहुंची और मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया। पुलिस के अनुसार एक पक्ष से संतोष पिता बाबूलाल राठौर निवासी बजरंग नगर और दूसरे पक्ष से सोनू उर्फ…
Read Moreहरी सब्जियों की आवक सामान्य होने से भाव वृद्धि शुरू हो गई।
उज्जैन | हरी सब्जियों की आवक सामान्य होने से भाव वृद्धि शुरू हो गई। हालांकि इन दिनों टमाटर ही सस्ता बिक रहा है। वहीं हरे बटले की आवक भी कम पड़ गई।देखा जाए तो गोभी बटला गत माह से चलन में खूब रहा। अब इसे कम ही खरीदा जा रहा है और इसकी आवक भी कम पड़ गई है। भाव अधिक हो गए हैं। होली के बाद हरी सब्जियों की आवक में भारी कमी के चलते महंगे भाव रहेंगे। ऐसा सब्जी विक्रेताओं द्वारा बताया। मंडी में सब्जी के थोक भाव…
Read Moreचौबीस घंटे में दिन के साथ रात का तापमान गिर गया
उज्जैन/ चौबीस घंटे में दिन के साथ रात का तापमान गिर गया है। शासकीय जीवाजी वेधशाला के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री रहा जो कि शनिवार के अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री से एक डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया जो कि शनिवार के न्यूनतम तापमान 13 डिग्री से एक डिग्री कम है। आर्द्रता सुबह 86 फीसदी और शाम को 44 फीसदी रही। मौसम विभाग के अनुसार 9 फरवरी से एक नया पश्चिमी विभोक्ष हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव से…
Read Moreसावधान रहें तो साइबर अपराध से बचा जा सकता है :थाना प्रभारी विवेक कनोडिया बच्चों से लेकर बड़ो तक साइबर जागरूकता जरूरी: सुश्री पूजा मुवेल माधव कॉलेज में साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला आयोजित
उज्जैन।भारत में साइबर सुरक्षा पर गम्भीर विचार विमर्श की जरूरत है । भारत में प्रतिदिन नागरिक साइबर अपराध का शिकार हो रहे हैं । इस का मुख्य कारण यह है कि लोग साइबर अपराध के प्रति जागरूक नहीं हैं । इसको रोकने के लिए हमें साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी होना चाहिए । साइबर फ्रॉड से बचने के लिए सुरक्षित मोबाइल चलाना सीखना चाहिए, ताकि आप लोग धोखाधड़ी का शिकार नहीं हों । ये उद्गार प्रधान मंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस माधव महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा पर आयोजित कार्यशाला में…
Read Moreअतिप्राचीन योगेश्वरी टेकरी के रास्ते पर बने मकान में सोमवार शाम फ्रीज खोलते ही ब्लास्ट हुआ और भीषण आग फैल गई
उज्जैन। अतिप्राचीन योगेश्वरी टेकरी के रास्ते पर बने मकान में सोमवार शाम फ्रीज खोलते ही ब्लास्ट हुआ और भीषण आग फैल गई। चार मकान लपटों से घिर गये। फायर बिग्रेड कर्मी आग पर काबू पाते उससे पहले लाखों का नुकसान हो चुका था। पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज कर जांच में लिया है। आर्य समाज मार्ग पर अतिप्राचीन योगेश्वर टेकरी बनी हुई है। जिसके एक हिस्से की चढ़ाई पर कई मकान बने हुए है, जो कच्चे और लकड़ी के है। यहां रहने वाले मदनलाल तंवर द्वारा शाम को चाय…
Read Moreफिल्म अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस ने किए श्री महाकालेश्वर के दर्शन
उज्जैन। फिल्म अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस रविवार को उज्जैन पहुंचीं। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। जैकलिन सफेद रंग के भारतीय परिधान (सलवार सूट) में थीं और उन्होंने सिर पर पल्लू ओढ़ा हुआ था। आंखों पर काला चश्मा लगाए जैकलिन नंदी हॉल में बाबा महाकाल के सामने बैठी रहीं। पुजारी यश गुरु ने उन्हें बाबा का प्रसाद दिया और तिलक लगाकर पूजन करवाया। मंदिर पहुंचने पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत और सम्मान किया गया। मंदिर परिसर…
Read Moreमहाशिवरात्रि पर 200 कैमरे, 5 ड्रोन से होगी निगरानी – 1500 पुलिसकर्मी होंगे तैनात, 40 मिनट में दर्शन की व्यवस्था
उज्जैन – 12 ज्योतिर्लिंगों में विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में महाशिवरात्रि का पर्व 15-16 फरवरी को मनाया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सोमवार को बैठक आयोजित की गई है। पुलिस कंट्रोल रूम पर एडीजी राकेश गुप्ता की मौजूदगी में महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के साथ दर्शन व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान डीआईजी नवनीत भसीन, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, एएसपी गुरु प्रसाद पाराशर, आलोक शर्मा, सीएसपी स्तर…
Read More