गाड़ी ना चलाने की बात को लेकर विवाद:युवक के साथ की हाथापाई, पुलिस ने किया केस दर्ज

इंदौर।एरोड्रम इलाके में गाड़ी ना चलाने की बात को लेकर एक युवक के साथ हाथपाई की घटना हुई। घटना के बाद युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया। इधर, पुलिस ने युवक की शिकायत पर कायमी की है।एरोड्रम पुलिस के मुताबिक विशाल (22) पिता बृजेंद्र त्रिपाठी निवासी गोविंद कॉलोनी की शिकायत पर गुलशन पाठक निवासी गौरी नगर के खिलाफ शुक्रवार को केस दर्ज किया गया है। विशाल ने पुलिस को बताया कि गुलशन ने गाड़ी चलाना छोड़ने की बात को लेकर उससे कहा कि मेरी गाड़ी क्यों नहीं चला रहा…

Read More

मौतों-मुआवजे को लेकर अजब-गजब भागीरथपुरा हादसा, 33 मौतें, जिसे माना, उसे मदद; जिसे न माना, उसे कुछ नहीं

13 परिवारों का सवाल- हमारा क्या कसूर ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में भागीरथपुरा में दूषित पानी से अब तक 33 मौतें हो चुकी हैं। खास बात यह कि शासन अब तक 21 मौतें स्वीकार चुका है, जबकि 22वीं मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग किसी भी मौत को नहीं मान रहा है। यहां तक कि कुछ मौतों के मामलों में तो बकायदा खंडन किया है कि मृतक व्यक्ति या महिला की मौत दूसरी बीमारी (कोमार्बिड) के कारण हुई है। खास बात यह कि किसी परिवार में एक नहीं बल्कि दो मौतें भी…

Read More

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह तड़के महाकाल मंदिर पहुंचे

ब्रह्मास्त्र उज्जैन बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक मीका सिंह शनिवार तड़के करीब चार बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। वे सुबह होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए। इस दौरान मीका सिंह ने नंदी हॉल में लगभग डेढ़ घंटे तक बैठकर भगवान महाकाल की आरती के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। मीका सिंह इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। इसी दौरान वे भगवान महाकाल के दर्शन और पूजन-अर्चन के लिए उज्जैन पहुंचे और भस्म आरती में भाग लिया। आरती के दौरान वे पूरी तरह महाकाल की…

Read More

अब ठेकेदारों को भारी पड़ेगा रेत खदानों का ठेका लेकर बीच में छोड़ना

राजस्व नुकसान की भरपाई पुराने ठेकेदार को ही करनी होगी उज्जैन। जिले में भी रेत खदानों का ठेका लेकर बीच में छोड़ना अब ठेकेदारों को भारी पड़ेगा। राज्य सरकार ने रेत खनन से जुड़े नियमों में सख्ती करते हुए ठेकेदारों पर नई शर्तें लागू कर दी हैं। अब यदि कोई ठेकेदार बीच अवधि में रेत खदान का ठेका छोड़ता है और दोबारा होने वाली नीलामी में ठेका मूल्य कम प्राप्त होता है, तो शेष अवधि के लिए हुए राजस्व नुकसान की भरपाई पुराने ठेकेदार को ही करनी होगी। इसके साथ…

Read More

मंदिरों की सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर 40 गांवों में पहुंची पुलिस

उज्जैन। आभूषणों के दामों में बेतहाशा तेजी और पिछले दिनों ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में हुई चोरी के मामलों में पुलिस अब मंदिरों की सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर मुस्तैद दिखाई दे रही है। बड़नगर थाना पुलिस की 10 टीमों ने चार से पांच दिनों में 40 गांवों के मंदिरों की सुरक्षा को लेकर पुजारियों, समिति सदस्यों से चर्चा की। बड़नगर एसडीओपी महेन्द्रसिंह परमार और थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया कि इंगोरिया के दंगवाड़ा और घट्टिया थाना क्षेत्र के नजरपुर में 2 मंदिरों से पिछले दिनों बदमाशों ने सोने-चांदी के आभूषणों…

Read More

सात माह बाद धोखाधड़ी में फरार इनामी आरोपी पकड़ाया

उज्जैन। धोखाधड़ी गिरोह में शामिल आरोपी सात माह से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था। शुक्रवार फरार इनामी आरोपी गिरफ्त में आ गया। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। पानबिहार चौकी प्रभारी जयंत डामोर ने बताया कि 1 जुलाई 2025 को ग्राम भीलखेड़ा में रहने वाले रवि मालावत की जेसीबी शाहरूख पिता अयुब शाह निवासी तंजीम नगर इंदौर ने किराये पर ली थी। उसने किराया ना देकर उक्त जेसीबी को अपने साथियों की मदद से महाराष्ट्र के धूलिया…

Read More

हत्या के आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल,सास-पत्नी ने न्यायालय परिसर में मारपीट कर दी धमकी

उज्जैन। मक्सीरोड पंवासा क्षेत्र के प्रतापनगर में रहने वाला धीरज पिता दिनेशचंद्र 24 साल शुक्रवार को तराना न्यायालय गया था। जहां उसकी पत्नी पूजा से पारिवारिक विवाद का मामला चल रहा है। दोपहर में पत्नी पूजा अपनी मां कमलाबाई निवासी ग्राम बंजारी तराना के साथ न्यायालय परिसर आई थी। जहां धीरज ने मामले में राजीनामा करने की बात कहीं तो पत्नी और उसकी मां ने विवाद शुरू कर दिया। कहासुनी बढ़ने पर पत्नी और सास ने धीरज के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। न्यायालय परिसर…

Read More

खुसूर-फुसूर दिन भर चले अढाई कोस…शहर में यातायात की स्थिति को देखा जाए और पिछले एक माह की मशक्कत

खुसूर-फुसूर दिन भर चले अढाई कोस… शहर में यातायात की स्थिति को देखा जाए और पिछले एक माह की मशक्कत को देखा जाए तो विश्लेषण स्तर पर यही कहा जाएगा कि दिन भर चले अढाई कोस के हाल ही कायम हैं। स्लीपर बसें मनाही के बाद भी अंदर आ रही हैं। फटफटिया में माडीफाईड साईलेंसर है तो अन्यानेक वाहन ही माडीफाईड चलाए जा रहे हैं। सिग्नल मात्र दिखावा होकर रह गए हैं। वाहन चालक स्वच्छंद होकर रह गए हैं। न तो वाहन चालकों को वर्दी का डर है और न…

Read More

जिले के 2426 स्कूलों में दोपहर 2 से 4.30 बजे के मध्य होगा आयोजन बोर्ड पैटर्न पर होगी पांचवीं, आठवीं की परीक्षा -मदरसे भी शामिल,दोनों कक्षाओं के 60 हजार 719 विद्यार्थी हैं परीक्षा के लिए पंजीबद्ध

  उज्जैन। जिले में  शिक्षण सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं एवं 8वीं की परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होगी । जिले में 2426 शासकीय, अशासकीय और मदरसा स्कूलों के 60 हजार 719  विद्यार्थी इसमें शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 2 से 4.30 बजे के मध्य आयोजित होगी। इस बार परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की जा रही है। प्रदेश में शिक्षण सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं एंव 8वीं की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर होगी। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होगी। 5वीं की परीक्षा 26 फरवरी एवं 8वीं…

Read More

मुख्य सड़कों पर खुले पड़े विद्युत डीपी के बॉक्स दे रहे घटनाओं को आमंत्रण  सड़क किनारे विद्युत डीपी के खुले बॉक्स दुर्घटना को न्योता दे रहे   मेंटेनेंस के नाम पर हर माह भारी भरकम राशि की जा रही खर्च विभाग के अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

उज्जैन। शहर में कई जगह लगी हुई विद्युत डीपी के खुले बॉक्स दुर्घटना को न्योता दे रहे हैं। ये बॉक्स ऐसे स्थानों पर लगे हुए हैं, जहां दिनभर लोगों की चहल कदमी बनी रहती है। ऐसे में जरा सी लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता है। जब भी लाइनमैन आते हैं तो बॉक्स का ढक्कन खुला छोड़कर ही चले जाते हैं। दुर्घटना के डर से कोई दूसरा भी इन बॉक्स को बंद करने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। विद्युत मंडल शहर की बिजली संबंधी समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे…

Read More