तमिलनाडु में बस ने 2 कारें कुचलीं, 9 की मौत, 4 घायल

ब्रह्मास्त्र चेन्नई तमिलनाडु के कडलूर जिले में बुधवार रात सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि तिरुचिरापल्ली से चेन्नई जा रही रोडवेज बस का स्टेट हाईवे पर टायर फट गया था। बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ती हुई दूसरी लेन में चली गई और सामने से आ रहीं 2 कारों को कुचल दिया। दोनों कारें बस के नीचे फंसकर पूरी तरह चकनाचूर हो गईं। हादसे की सूचना मिलते ही तित्ताकुडी और रामनाथम पुलिस मौके पर…

Read More

3 नई एयरलाइंस को केंद्र की हरी झंडी

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली सरकार ने एविएशन सेक्टर में कॉम्पिटिशन बढ़ाने और बड़ी एयरलाइनों पर निर्भरता कम करने के लिए तीन नई एयरलाइंस को नो आॅब्जेक्शन सर्टिफिकेट जारी किया है। इन एयरलाइंस के नाम शंख एयर, अलहिंद एयर और फ्लाई एक्सप्रेस हैं। यह फैसला ऐसे समय लिया गया है, जब हाल ही में इंडिगो के आॅपरेशन से जुड़ी दिक्कतें सामने आई थीं। इसके बाद सरकार को लगा कि भारतीय एविएशन सेक्टर में ज्यादा कंपनियों और विकल्पों की जरूरत है।

Read More

छतरपुर जिले में 8 महीने में 402 नवजातों की मौत

255 की अस्पताल, 64 की रास्ते में और 83 बच्चों ने घर में दम तोड़ा ब्रह्मास्त्र छतरपुर छतरपुर जिले में नवजात मृत्यु के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। अप्रैल से नवंबर 2025 के बीच आठ महीनों में जिले में 402 नवजातों की मौत दर्ज की गई है। इस अवधि में जिले में कुल 16 हजार 912 डिलीवरी हुईं। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आंकड़ों का सत्यापन शुरू कर दिया है। सभी स्तरों से रिपोर्ट की पुष्टि कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक,…

Read More

भारतीय सेना के जवानों को इंस्टाग्राम पर सिर्फ देखने की अनुमति

नई दिल्ली। डिजिटल युग में सोशल मीडिया जहां आम लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है, वहीं देश की सुरक्षा से जुड़ी संस्थाओं के लिए यह हमेशा एक संवेदनशील विषय रहा है। इसी कड़ी में भारतीय सेना ने सोशल मीडिया उपयोग को लेकर एक अहम और संतुलित फैसला लिया है। रक्षा सूत्रों के मुताबिक अब भारतीय सेना के जवानों और अधिकारियों को इंस्टाग्राम का इस्तेमाल केवल देखने और निगरानी करने के लिए करने की अनुमति दी गई है। हालांकि, पोस्ट करने, लाइक करने या किसी भी तरह की…

Read More

छोड़ूंगा नहीं बुलडोजर भी चलेगा कोई रोक नहीं सकता : योगी

लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र में प्रदेश में अवैध अतिक्रमण करने वालों को खुलकर चेतावनी दी। उन्होंने कहा, अब यहां कोई कब्जा नहीं कर सकता। जो करेगा उसे छोडूंगा नहीं। सीएम योगी ने कहा, अगर आबादी की भूमि पर या किसी सरकारी भूमि पर कोई माफिया कब्जा करके उसपर मॉल बनाकर, या वसूली का अड्डा बनाकर उसके माध्यम से अनैतिक, अवैध गतिविधियों का संचालन करके कोई छांगुर जैसा व्यक्ति वहां अनैतिक गतिविधियों का संचालन करेगा तो बुलडोजर भी चलेगा, उसको कोई रोक नही सकता। मुख्यमंत्री…

Read More

इसरो ने 6100kg का अमेरिकी सैटेलाइट लॉन्च किया:भारत से भेजा गया यह सबसे भारी उपग्रह

श्रीहरिकोटा।श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से LVM3-M6 रॉकेट सुबह 8:55:30 बजे लॉन्च हुआ। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने बुधवार सुबह LVM3-M6 रॉकेट से अमेरिकी सैटेलाइट ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 लॉन्च किया। 6,100 किलोग्राम वजनी ब्लूबर्ड​​​​​​, भारत से लॉन्च किया गया अब तक का सबसे भारी सैटेलाइट है।इसरो चेयरमैन वी. नारायणन ने इसे देश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। इससे पहले, नवंबर में लॉन्च किया गया LVM3-M5 कम्युनिकेशन सैटेलाइट-03 करीब 4,400 किलोग्राम का था। इसे जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (GTO) में स्थापित…

Read More

20 साल बाद उद्धव-राज ठाकरे की पार्टी में गठबंधन:कहा- हमारी सोच एक, बंटेंगे तो बिखरेंगे

मुंबई।उद्धव और राज ठाकरे ने मुंबई में जॉइंट प्रेस कांफ्रेंस करके गठबंधन का ऐलान किया।उद्धव और राज ठाकरे ने बुधवार को बृहन मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव एक साथ लड़ने का ऐलान किया। 20 साल बाद दोनों की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) और मनसे में चुनावी गठबंधन हुआ है।इससे पहले 2005 में राज ठाकरे ने शिवसेना से अलग होकर मनसे पार्टी बनाई थी। दोनों ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया।उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमारी सोच एक है अगर बंटेंगे तो बिखरेंगे। महाराष्ट्र के लिए हम सब एक हैं।…

Read More

बेंगलुरु में इंजीनियर ने पत्नी को गोली मारी मौत, थाने में सरेंडर

बेंगलुरु। बेंगलुरु में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने मंगलवार शाम को पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद जाकर थाने में सरेंडर कर दिया। महिला की पहचान 39 साल की भुवनेश्वरी के रूप में हुई। जो यूनियन बैंक आॅफ इंडिया की बसवेश्वरननगर ब्रांच में असिस्टेंट मैनेजर थीं। वहीं आरोपी बालामुरुगन एक प्राइवेट आईटी फर्म में काम करता था। दोनों तमिलनाडु के सेलम जिले के रहने वाले हैं। पुलिस जांच के मुताबिक, पति को पत्नी के अफेयर का शक था। इसको लेकर पिछले काफी समय से उनकी लड़ाई चल रही…

Read More

राममंदिर को गुमनाम भक्त ने दी 30 करोड़ की प्रतिमा

अयोध्या। अयोध्या में रामलला मंदिर कैंपस में जल्द एक बेहद भव्य और बेशकीमती प्रतिमा स्थापित होने वाली है। सोने की चमक वाली इस प्रतिमा में हीरा-पन्ना और कई रत्न जड़े हुए हैं। इसे कर्नाटक के एक गुमनाम भक्त ने दान किया है। मंगलवार शाम प्रतिमा कर्नाटक से अयोध्या लाई गई। प्रतिमा 10 फिट ऊंची और 8 फिट चौड़ी है। अनुमानित कीमत 25 से 30 करोड़ है। निर्माण दक्षिण भारत की शिल्पकला से किया गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया- प्रतिमा किसने भेजी…

Read More

गडकरी बोले- देश में हिंदू-मुस्लिम समस्या की कांग्रेस जिम्मेदार

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि देश में आज भी जो हिंदू-मुस्लिम से जुड़ी समस्याएं दिखती हैं, उनकी वजह कांग्रेस की सेक्युलरिज्म की सोच और वोट बैंक की राजनीति है। कांग्रेस ने सेक्युलरिज्म की गलत व्याख्या की। गडकरी के मुताबिक, सेक्युलर का अर्थ धर्मनिरपेक्षता या किसी एक वर्ग का तुष्टिकरण करना नहीं है। इसका सही मतलब ‘सर्व धर्म समभाव’ होता है, यानी सभी धर्मों को समान सम्मान और सबको न्याय और सभी के साथ बराबरी का व्यवहार करना है। गडकरी मंगलवार को दिल्ली में राजस्थान…

Read More