बेंगलुरु।कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन सीजे रॉय ने शुक्रवार को सेंट्रल बेंगलुरु में रिचमंड सर्कल के पास कंपनी के ऑफिस में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, यह घटना दोपहर करीब 3.15 बजे हुई। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों से इनकम टैक्स (IT) विभाग की तलाशी चल रही थी। रॉय की सुसाइड के बाद आयकर अधिकारी रेड की प्रोसेस बीच में छोड़कर चले गए।रॉय की नेटवर्थ 9 हजार करोड़ रुपए थी। उनके पास प्राइवेट जेट और 200 से ज्यादा लग्जरी कारें थीं। इनमें से 12 रोल्स रॉयस भी…
Read MoreCategory: राष्ट्रीय समाचार
अजित पवार की पत्नी महाराष्ट्र की डिप्टी CM होंगी:NCP विधायक दल की नेता चुनी गईं
मुंबई/बारामती।अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम होंगी। शनिवार दोपहर 2 बजे उन्हें NCP विधायक दल का नेता चुना गया। राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के तौर पर वे शाम 5 बजे शपथ लेंगी।सुनेत्रा को पार्टी नेता चुने जाने के लिए NCP विधायक दल और विधान परिषद सदस्यों की विधान भवन में बैठक बुलाई गई थी। वहां दिलीप वलसे पाटिल ने उनके नाम प्रस्ताव रखा। डिप्टी CM की शपथ से पहले सुनेत्रा ने राज्यसभा के सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। अजित पवार की 28 जनवरी…
Read Moreऑटोमोबाइल शॉप में एक साथ 7 कारों में आग लगी: मालिक बोले-साजिश की आशंका
भोपाल।भोपाल के जेल रोड स्थित महाकाल ऑटोमोबाइल शॉप में शुक्रवार सुबह आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि वहां खड़ी 7 कारें कुछ ही मिनटों में धुं-धुंकर जल गई। ये सभी सुधार के लिए आई थी। शॉप मालिक के मुताबिक, करीब 35 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। निशातपुरा पुलिस जांच में जुटी है।ऑटोमोबाइल जेल रोड पर ट्रूबा कॉलेज के पास है। शॉप मालिक सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि शॉप के अंदर 5 और बाहर 2 कारें खड़ी थी। सुबह साढ़े 5 बजे शॉप में आग लगने की जानकारी…
Read Moreघने कोहरे के कारण हादसा-ट्रक की टक्कर से कार के परखच्चे उड़े…चार की मौत:
ग्वालियर।ग्वालियर में शुक्रवार सुबह घने कोहरे के बीच सड़क हादसा हो गया। भिंड रोड हाईवे पर बंटू ढाबा के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने वैगनआर कार को जोरदार टक्कर मार दी।हादसा इतना भीषण था कि कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।सभी भिंड जिले के हैं। सुबह करीब 8 बजे जैसे ही इनकी कार बंटू ढाबा के पास पहुंची, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को रौंद दिया।पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान सौरभ…
Read Moreभाजपा मंडल अध्यक्ष ने मां और बेटी को पीटा: नेत्री ने दिया आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 3घंटे का अल्टीमेटम
सतना।सतना जिले के नागौद क्षेत्र में भाजपा मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन ने पार्टी की ही एक महिला पदाधिकारी और उनकी बेटी के साथ मारपीट और बदसलूकी की। यह घटना 27 जनवरी की रात करीब 10 बजे की है। घटना के 2 वीडियो भी साामने आए। पहले वीडियो में आरोपी बीजेपी नेत्री की बेटी से मारपीट करता दिखा। दूसरे वीडियो में पीड़िता की मां और भाई से मारपीट करते दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष को इस्तीफा सौंप दिया।गुरुवार को न्याय की मांग को लेकर…
Read More23 साल की साध्वी को आश्रम में समाधि: गलत इंजेक्शन से गई जान; भक्तों ने पिता-आश्रम की भूमिका पर सवाल उठाए
बाड़मेर।राजस्थान की कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा (23) की विवादित मौत के बाद आज उन्हें समाधि दी गई। बाईसा को बुधवार को जोधपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। कुछ मिनटों बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया था।प्रेम बाईसा के पिता वीरमनाथ का दावा है कि उन्हें केवल मामूली जुकाम था। जोधपुर के ही आश्रम में उन्हें एक इंजेक्शन लगाया गया था, इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।हॉस्पिटल में मौत के बाद उनका एक कथित सुसाइड नोट सामने आया था। इसके बाद साध्वी से जुड़ा पुराना ब्लैकमेलिंग…
Read Moreअविमुक्तेश्वरानंद बोले-40 दिन में योगी हिंदू होने का प्रमाण दें:गाय को गोमाता घोषित करें, वरना मानेंगे सिर्फ दिखावे के लिए गेरुआ पहना
वाराणसी।प्रयागराज माघ मेला छोड़ने के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरकार पर तीखे हमले कर रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को वाराणसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- मुझसे शंकराचार्य होने का प्रमाण पत्र मांगा गया। मैंने वह दे दिया। मेरे प्रमाण सच्चे थे, इसलिए उन्हें मानना पड़ा। अब प्रमाण मांगने का समय पीछे छूट गया। अब मुख्यमंत्री को अपने हिंदू होने का प्रमाण देना चाहिए।उन्होंने कहा-हम आपको 40 दिन का समय दे रहे। इन दिनों में आप गो-भक्त होने का प्रमाण दीजिए। अगर प्रमाण नहीं दे पाते, तो समझा जाएगा कि आप नकली…
Read More– केशव मौर्य स्टैंड नहीं ले सके:उनमें विवेक नहीं; सरकार अहंकार त्याग देती तो सब न होता-अविमुक्तेश्वरानंद
वाराणसी।अगर कोई कहे कि हमें भेजा जाएगा, तब हम जाएंगे, तो इसका मतलब है कि उसमें स्वयं का विवेक नहीं है। विवेकशील व्यक्ति परिस्थिति को देखकर स्वयं निर्णय लेता है। यहां पर सरकार के प्रतिनिधियों को अपना स्पष्ट स्टैंड लेना चाहिए था, जो वे नहीं ले पाए। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सनातन का अपमान करने वाली सरकारें दोबारा नहीं लौटतीं, लेकिन प्रयागराज में ब्रह्मचारी, बटुक, साधु, गृहस्थ, संगम स्नान करने वालों का अपमान किया गया। शंकराचार्य स्वयं सनातनी हैं, तो उनका अपमान सीधे-सीधे सनातन का अपमान…
Read MoreUGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक:केंद्र को नया ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश
नई दिल्ली।सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या की बेंच ने कहा कि इसके प्रावधान स्पष्ट नहीं हैं और इनका गलत इस्तेमाल हो सकता है।कोर्ट ने यह टिप्पणी मृत्युंजय तिवारी, एडवोकेट विनीत जिंदल और राहुल दीवान की याचिकाओं पर की, जिनमें आरोप लगाया गया है कि नए नियम जनरल कैटेगरी के छात्रों के साथ भेदभाव करते हैं। UGC ने 13 जनवरी को अपने नए नियमों को नोटिफाई किया था। इनका देशभर में…
Read Moreराज्य सेवा परीक्षा के नतीजों के बाद मिले 36 नए डिप्टी कलेक्टर
भोपाल। एमपी को 36 नए डिप्टी कलेक्टर मिले हैं। राज्य लोक सेवा आयोग ने 2023 और 2024 में राज्य सेवा के लिए संयुक्त परीक्षा आयोजित की थी। परिणाम के आधार पर राज्य प्रशासनिक सेवा में नियुक्ति के लिए कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि में नए डिप्टी कलेक्टरों को पदस्थ किया गया है। परिवीक्षा अवधि सफलतापूर्वक पूरी न करने पर इस अवधि में शासन द्वारा उन पर वेतन भत्ते, अग्रिम तथा प्रशिक्षण व्यय की राशि उन्हें शासन को लौटानी होगी। इसके लिए बांड भरना होगा।…
Read More