| प्रयागराज।प्रयागराज माघ मेले में रविवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई। शिष्यों की अफसरों से भी झड़प हुई। इसके बाद पुलिस ने कई शिष्यों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने एक साधु को चौकी में पीटा। इसके बाद शंकराचार्य नाराज हो गए और शिष्यों को छुड़वाने पर अड़ गए। उन्हें अफसरों ने समझाने की कोशिश की, हाथ जोड़े, लेकिन वे नहीं माने। करीब 2 घंटे तक गहमा-गहमी रही।इसके बाद पुलिस ने शंकराचार्य के कई और समर्थकों को हिरासत में ले लिया।…
Read MoreCategory: राष्ट्रीय समाचार
गणतंत्र दिवस की थीम वंदेमातरम्, परेड में निकलेंगी 30 झांकियां:सेना की नई भैरव बटालियन भी शामिल होगी
नई दिल्ली।26 जनवरी को भारत 77वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। इस बार मुख्य परेड की थीम वंदेमातरम् पर रखी गई है। परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर 30 झांकियां निकलेंगी, जो ‘स्वतंत्रता का मंत्र-वंदे मातरम, समृद्धि का मंत्र-आत्मनिर्भर भारत’ थीम पर आधारित होंगी।कर्तव्य पथ पर एनक्लोजर के बैकग्राउंड में वंदेमातरम् की लाइन्स वाली पुरानी पेंटिंग बनाई जाएगी। मेन स्टेज पर फूलों से वंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चंद्र चटर्जी को श्रद्धांजलि दी जाएगी।इस बार गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय…
Read Moreमहाराष्ट्र-29 नगर निगमों में 17 पर अकेले BJP का कब्जा:राउत बोले- शिंदे जयचंद नहीं बनते तो मुंबई में कभी BJP का मेयर नहीं बनता
मुंबई।महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने एकतरफा जीत दर्ज की। कुल 29 नगर निगमों में से 17 पर अकेले भाजपा का कब्जा हो गया है। यानी इन निगमों में मेयर बनाने जा रही है।वहीं, उसके नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने 8 निगमों में जीत हासिल की। इस तरह भाजपा गठबंधन को 25 नगर निगमों में जीत दर्ज हुई है।भाजपा-शिवसेना (शिंदे) के गठबंधन ने उद्धव ठाकरे से BMC छीनकर, उनका तीन दशक पुराना दबदबा खत्म कर दिया है। बीएमसी में भाजपा 89 जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है।राज्य चुनाव आयोग…
Read Moreझांसी में सगाई के बाद बीएसएफ जवान की मौत
झांसी। झांसी में सड़क हादसे में बीएसएफ जवान समेत 2 की मौत हो गई। जबकि एक युवक की हालत गंभीर है। बीएसएफ जवान की सगाई हो चुकी थी, 2 महीने बाद शादी थी। इसकी तैयारियों को लेकर वह छुट्टी पर आया था।गुरुवार शाम जवान बाइक से खेत से घर लौट रहा था। तभी सामने से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में जवान समेत 3 लोग गंभीर घायल हो गए। उसी समय वहां से गुजर रहे भाजपा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने उन्हें गुरसराय सीएचसी पहुंचाया। वहां…
Read Moreईरान में जारी हिंसा के बीच भारतीय नागरिक दिल्ली लौटे
नई दिल्ली। ईरान में तेजी से बदलते हालात के बीच वहां फंसे कई भारतीय नागरिक सुरक्षित भारत लौट आए हैं। शुक्रवार की देर रात को ईरान से दिल्ली पहुंचे इन नागरिकों में ज्यादातर स्टूडेंट्स हैं। ईरान में इस समय करीब 10 हजार भारतीय नागरिक मौजूद हैं, जिनमें छात्र, कारोबारी और पेशेवर शामिल हैं। इसमें से 2500-3000 स्टूडेंट हैं, जो मेडिकल की पढ़ाई के लिए वहां गए थे। ईरान से लौटे एक भारतीय नागरिक ने कहा- वहां हालात खराब हैं। भारत सरकार बहुत सहयोग कर रही है, और एम्बेसी ने हमें…
Read Moreस्टील किंग लक्ष्मी मित्तल के पिता का निधन, पीएम मोदी ने शोक जताया
नई दिल्ली। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी स्टील कंपनी आर्सेलर मित्तल के मालिक लक्ष्मी मित्तल के पिता मोहनलाल मित्तल का निधन हो गया है। वे 99 साल के थे। उन्होंने लंदन में अपने परिवार के बीच अंतिम सांस ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्योगपति मोहनलाल मित्तल के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने मित्तल की उद्योग जगत में विशिष्टता और भारतीय संस्कृति के प्रति उनके उत्साह की सराहना की। मोदी ने कहा कि मित्तल ने समाज की प्रगति के लिए कई परोपकारी कार्य किए। उनके निधन से वह दुखी हैं…
Read Moreकांग्रेस का आरोप- भारत ने चाबहार पोर्ट से कंट्रोल छोड़ा
ट्रम्प के दबाव में 1100 करोड़ बर्बाद किए विदेश मंत्रालय का इनकार ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने ट्रम्प के दबाव पर ईरान के चाबहार पोर्ट से कंट्रोल छोड़ दिया है। पार्टी ने एक्स पर लिखा- मोदी सरकार ने चाबहार प्रोजेक्ट में देश की जनता के 120 मिलियन डॉलर (करीब 1100 करोड़ रुपए) लगाए थे। अब ये बर्बाद हो चुके हैं। कांग्रेस के इस आरोप को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने खारिज किया। उन्होंने कहा कि ईरान के चाबहार पोर्ट से जुड़ी योजनाएं…
Read MoreUPA सरकार के 2 और कानून में बदलाव होगा:मनरेगा के बाद शिक्षा और खाद्य सुरक्षा अधिकार कानून में सुधार की तैयारी शुरू
नई दिल्ली।केंद्र सरकार मनरेगा के बाद यूपीए सरकार के समय बने दो बड़े कानूनों- शिक्षा का अधिकार और खाद्य सुरक्षा कानून में सुधार करने की तैयारी कर रही है। सरकार चाहती है कि इन योजनाओं का लाभ हर सही व्यक्ति तक पहुंचे और सभी लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन हो। सरकार पहले नियमों और आदेशों से सुधार करने की कोशिश करेगी। अगर इससे बात नहीं बनी, तो संसद में नए कानून (बिल) भी लाए जा सकते हैं। इसके अलावा सरकार यह भी सोच रही है कि लोगों को घर पाने के अधिकार…
Read More20 जनवरी को BJP को मिलेगा नेशनल प्रेसिडेंट:पार्टी ने नोटिफिकेशन जारी किया;
नई दिल्ली।BJP को 20 जनवरी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। पार्टी ने इसके लिए शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी किया। इसके मुताबिक, 19 जनवरी को इसके लिए नामांकन भरा जाएगा। 20 जनवरी को BJP के नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। अभी नितिन नबीन को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। उन्हीं को पार्टी निर्विरोध अध्यक्ष चुन सकती है।पिछले साल 14 दिसंबर को नितिन नबीन को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया गया था। भाजपा ने साल 2020 में जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। 2024…
Read Moreमहाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में चुनाव का रिजल्ट, काउंटिंग शुरू
ब्रह्मास्त्र मुंबई महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में हुए चुनाव का रिजल्ट आज आएगा। 893 वार्डों में कुल 15,931 उम्मीदवार मैदान में हैं। सुबह 10 बजे से काउंटिंग शुरू हुई है। दोपहर बाद रिजल्ट आ सकता है। सभी निगमों में सबसे अहम बृहन्मुंबई महानगरपालिका है। मुंबई को 227 वार्डों में बांटा गया है। बहुमत के लिए 114 की जरूरत है। एक दिन पहले आए 3 एग्जिट पोल में यहां भाजपा गठबंधन को बहुमत मिलता दिखा। भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिवेसना को 130 से 150 सीटें मिल सकती हैं।
Read More