इंडिगो पर 458 करोड़ रुपये से ज्यादा का जीएसटी जुर्माना

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो पर दिल्ली साउथ कमिश्नरेट के सीजीएसटी के अतिरिक्त आयुक्त ने 458 करोड़ से ज्यादा का जुमार्ना लगाया है। कंपनी ने बताया कि यह जुर्माना केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम, 2017 की धारा 74 के तहत वित्त वर्ष 2018-19 से 2022-23 की असेसमेंट से जुड़ा है। एयरलाइन के मुताबिक, कुल जीएसटी मांग 458,26,16,980 है। कंपनी ने बताया कि जीएसटी विभाग ने विदेशी सप्लायर से मिली क्षतिपूर्ति (कंपनसेशन) पर टैक्स मांग, ब्याज और जुर्माना लगाया है, साथ ही इनपुट टैक्स क्रेडिट को भी…

Read More

भारत अब विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

केंद्र का दावा- जापान को पीछे छोड़ा 2030 तक जर्मनी से भी आगे निकलेंगे   केंद्र सरकार ने मंगलवार को बताया कि जापान को पीछे छोड़ते हुए भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। भारत की अर्थव्यवस्था का आकार 4.18 ट्रिलियन डॉलर (करीब 374.5 लाख करोड़) आंका गया है। केंद्र का अनुमान है कि मौजूदा रफ्तार बनी रही तो 2030 तक भारत का सकल घरेलू उत्पाद 7.3 ट्रिलियन डॉलर (करीब 649.70 लाख करोड़) तक पहुंच सकता है। ऐसा हुआ तो भारत जर्मनी को भी पीछे छोड़ देगा।…

Read More

मुंबई के भांडुप में बस ने 13 लोगों को कुचला, 4 लोगों की मौत, 9 घायल

रिवर्स करते समय हादसा, ड्राइवर हिरासत में ब्रह्मास्त्र मुंबई मुंबई के भांडुप में रेलवे स्टेशन के बाहर सोमवार देर रात एक बस ने 13 पैदल यात्रियों को कुचल दिया। हादसे में 3 महिला सहित 4 लोगों की मौत हो गई। 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मुंबई पुलिस ने बताया कि हादसा रात 9:35 बजे बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट की बस से हुआ। शुरूआती जानकारी के अनुसार, बेस्ट की बस रिवर्स करते समय बेकाबू हो गई और सड़क पर चल रहे लोगों को चपेट में ले लिया।…

Read More

मप्र में 4 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी

ब्रह्मास्त्र उज्जैन/भोपाल मध्य प्रदेश में जेट स्ट्रीम (ठंडी-गर्म हवा का नदी जैसा बहना) की रफ्तार 287 किमीप्रतिघंटे पहुंच गई है। इससे राज्य के न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट है। भोपाल में रात का तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कुछ जिलों में कोल्ड वेव का असर है। कई जिलों में सुबह घना कोहरा रहा। सर्दी के चलते 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी की गई है।

Read More

120 किलोमीटर मारक क्षमता वाले पिनाका रॉकेट का सफल परीक्षण

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली भारत ने स्वदेशी रक्षा तकनीक के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट के 120 किलोमीटर मारक क्षमता वाले संस्करण का सफल परीक्षण किया है। ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज में किए गए इस परीक्षण को भारतीय सेना की मारक क्षमता में बड़े इजाफे के रूप में देखा जा रहा है। परीक्षण के दौरान रॉकेट ने अपने अधिकतम रेंज तक उड़ान भरते हुए निर्धारित लक्ष्य को पूरी सटीकता के साथ भेद दिया, जिससे रक्षा वैज्ञानिकों और सैन्य अधिकारियों…

Read More

मुंबई में बुजुर्ग महिला डिजिटल अरेस्ट, 3.71 रुपये करोड़ ठगे

मुंबई/सूरत। मुंबई में 68 साल की एक महिला से 3.71 करोड़ की ठगी हो गई। आरोपियों ने खुद को मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन के साथ-साथ केंद्रीय एजेंसियों का कर्मचारी बताया था। इन लोगों ने नकली आॅनलाइन कोर्ट सुनवाई भी की, जिसमें एक व्यक्ति ने खुद को पूर्व सीजेआई चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ बताया था। इस मामले में साइबर पुलिस ने एक आरोपी को सूरत से पकड़ा है। आरोपी के खाते में 1.71 करोड़ रुपए ट्रांसफर हुए थे। उसने यह खाता फर्जी कपड़ा कंपनी के नाम पर खुलवाया था। इसके…

Read More

उन्नाव रेप केस- कुलदीप सेंगर की जमानत पर रोक:CJI बोले- जज से भी गलती हो सकती है; पीड़ित रोई, कहा- फांसी दिलाऊंगी

उन्नाव।उन्नाव रेप केस में रेपिस्ट पूर्व BJP विधायक कुलदीप सेंगर की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी। कोर्ट ने सेंगर को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा। मामले में 4 हफ्ते बाद सुनवाई होगी। सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट ने 23 दिसंबर को जमानत दी थी। जमानत के खिलाफ CBI ने सुप्रीम कोर्ट में 3 दिन पहले याचिका लगाई थी। सोमवार को चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जेके माहेश्वरी और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच में सुनवाई हुई। बेंच ने दोनों पक्षों की करीब 40 मिनट तक दलीलें सुनीं।…

Read More

अरावली केस; सुप्रीम कोर्ट की अपने ही आदेश पर रोक:21 जनवरी तक खनन नहीं होगा, राजस्थान सहित 4 राज्यों से जवाब मांगा

जयपुर।अरावली पर्वतमाला को लेकर उठे विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने अपने ही आदेश (20 नवंबर को जारी) पर रोक लगा दी है। अगली सुनवाई 21 जनवरी 2026 को होगी, तब तक खनन भी नहीं होगा।कोर्ट ने कहा है कि इस मामले की जांच के लिए एक्सपर्ट कमेटी गठित की जाए। यह कमेटी मौजूदा विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट का विश्लेषण करेगी। इसके बाद संबंधित मुद्दों पर कोर्ट को सुझाव देगी। कोर्ट ने केंद्र और अरावली के चार राज्यों (राजस्थान, गुजरात, दिल्ली और हरियाणा) को भी नोटिस जारी कर इस मुद्दे…

Read More

कांग्रेस सांसद बोले- RSS–अलकायदा एक जैसे:खेड़ा ने कहा- गोडसे के संगठन से क्यों सीखें

नई दिल्ली।शनिवार को दिग्विजय सिंह ने X पर ये तस्वीर शेयर की थी।दिग्विजय सिंह के RSS-BJP की तारीफ करने वाले पोस्ट से कांग्रेस नेता नाराज हैं। रविवार को तमिलनाडु से कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा- RSS नफरत फैलाने वाला संगठन है, अलकायदा की तरह काम करता है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा-RSS से सीखने जैसा कुछ नहीं है। गोडसे से जुड़े संगठन से गांधी द्वारा स्थापित संगठन क्या सीख सकता है?-रविवार को कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस दिल्ली में इंदिरा भवन में मनाया गया। कार्यक्रम में सोनिया…

Read More

राष्ट्रपति मुर्मू ने पनडुब्बी INS वाघषीर में यात्रा की:ऐसा करने वाली दूसरी प्रेसिडेंट;

कारवाड़ कारवाड़।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कर्नाटक के कारवाड़ नेवल बेस पर पनडुब्बी (सबमरीन) में यात्रा की। कलवरी क्लास की सबमरीन INS वाघषीर में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी भी राष्ट्रपति के साथ थे।राष्ट्रपति मुर्मू की कलवरी क्लास सबमरीन में यह पहली और किसी राष्ट्रपति की दूसरी यात्रा है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पहले राष्ट्रपति थे, जिन्होंने सबमरीन में यात्रा की थी। कलाम ने फरवरी 2006 में पनडुब्बी यात्रा की थी।राष्ट्रपति नौसेना की वर्दी पहनकर पनडुब्बी में पहुंची। P75 स्कॉर्पीन प्रोजेक्ट की छठी और अंतिम पनडुब्बी INS वाघषीर…

Read More