नाबालिग शूटर से रेप, आरोपी नेशनल कोच सस्पेंड:21 दिन सदमे में रही, बोली- परफॉर्मेंस पर बात करने के बहाने फरीदाबाद के होटल में बुलाया

फरीदाबाद।हरियाणा के फरीदाबाद की एक नाबालिग शूटर ने कोच पर रेप का आरोप लगाया है। शूटर का कहना है कि कोच ने उसकी परफॉर्मेंस पर बात करने के बहाने फरीदाबाद की फाइव स्टार होटल के रूम में बुलाकर उसके साथ रेप किया। इस घटना के बारे में किसी को बताने पर उसका करियर खत्म करने की भी धमकी दी।नाबालिग करीब 21 दिनों तक सदमे में रही। इसके बाद उसने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को पूरी घटना बताई। 6 जनवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। फरीदाबाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट…

Read More

TMC की स्ट्रैटजी बनाने वाली फर्म पर ED का छापा:ममता पहुंचीं; कहा- मेरी पार्टी के दस्तावेज ले जा रहे, क्या शाह का यही काम

कोलकाता।इन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने गुरुवार को कोलकाता में पॉलिटिकल कंसलटेंट फर्म I-PAC के ऑफिस और उसके डायरेक्टर प्रतीक जैन के घर पर छापेमारी की। प्रतीक जैन ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के आईटी सेल के हेड भी हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की जा रही है।सीएम ममता बनर्जी को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, वे प्रतीक जैन के घर पर पहुंच गईं। उन्होंने कहा, क्या ईडी और अमित शाह का काम पार्टी की हार्ड डिस्क और उम्मीदवारों की सूची जब्त करना है?…

Read More

अंबरनाथ में कांग्रेस के 12 सस्पेंड पार्षद बीजेपी में शामिल

मुंबई। महाराष्ट्र की अंबरनाथ नगर परिषद सीट पर कांग्रेस के 12 पार्षदों ने बीजेपी से गठबंधन कर जीत हासिल की थी। जिसके बाद कांग्रेस ने सभी को सस्पेंड कर दिया था। सभी सस्पेंड पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए हैं। महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने बुधवार देर रात बीजेपी कार्यालय में इस बात की घोषणा की। उन्होंने कहा- लोगों ने इन पार्षदों को चुना था और उन्होंने नागरिकों से विकास का वादा किया था। वे हमारे साथ इसलिए आए हैं क्योंकि सरकार गतिशील तरीके से काम…

Read More

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे का निधन

पटना। वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश का निधन हो गया है। उनकी उम्र केवल 49 साल थी। अग्निवेश वेदांता समूह की कंपनी तलवंडी साबो पावर लिमिटेड के बोर्ड में शामिल थे। अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी दी कि अग्निवेश अमेरिका में स्कीइंग के दौरान घायल हुए थे। उन्हें इलाज के लिए माउंट सिनाई अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें बुधवार को कार्डियक अरेस्ट आया। अनिल अग्रवाल ने बुधवार रात करीब 10 बजे एक्स पर पोस्ट कर बेटे के निधन की जानकारी…

Read More

मप्र में पारा 2.7 डिग्री, कोहरे से 12 ट्रेनें लेट

राजस्थान के 23 जिलों में कोहरा, उत्तराखंड के 3 शहरों का तापमान -21 डिग्री ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली/भोपाल पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानी राज्यों में सर्दी बढ़ गई है। राजस्थान के 4 शहरों का न्यूनतम तापमान बुधवार को 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। गुरुवार को 23 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। 25 जिलों में स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। मध्य प्रदेश में बीती रात शहडोल का कल्याणपुर सबसे सर्द रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री पहुंच गया। सीहोर, छिंदवाड़ा, मुरैना में पौधों पर ओस की बूंदें…

Read More

कांग्रेस ने मोदी-ट्रम्प का एआई वीडियो पोस्ट किया,  मोदी के डर का खामियाजा देश भुगत रहा, कांग्रेस नेता बोले- क्या ट्रम्प पीएम को किडनैप करेंगे

  ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली कांग्रेस ने मंगलवार को पीएम मोदी और ट्रम्प का 43 सेकेंड का अक जनरेटेड वीडियो एक्स पर पोस्ट किया। कैप्शन में लिखा है, ‘मोदी के डर का खामियाजा देश भुगत रहा है।’ वीडियो में मोदी और ट्रम्प को कॉल पर बात करते हुए दिखाया गया है। पीएम, ट्रम्प से बोलते है कि जैसा-जैसा आप बोलेंगे मैं वैसा-वैसा कंरूगा। कांग्रेस के वीडियो की पूरी स्क्रिप्ट वीडियो की शुरूआत में मोदी, ट्रम्प को कॉल लगाते हुए बोलते है- हैलो, ट्रम्प जी, कैसे हो आप जवाब में ट्रम्प बोलते…

Read More

दिल्ली में आधी रात पुलिस-एमसीडी टीम पर पत्थरबाजी

मस्जिद के पास अवैध निर्माण हटाने पहुंची थी, आंसू गैस के गोले छोड़े, पुलिसकर्मी-अधिकारी घायल ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली दिल्ली में रामलीला मैदान के पास मस्जिद और कब्रिस्तान से सटी जमीन से 6 जनवरी की देर रात करीब 1 बजे अतिक्रमण हटाया गया। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर एमसीडी ने 17 बुलडोजर से यहां बने बारात घर, डायग्नोस्टिक सेंटर, दुकानों को ढहाया। तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास जब इस कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा था, तब भीड़ ने कर्मचारियों और पुलिस पर पथराव किया। भीड़ बैरिकेडिंग तोड़ कर…

Read More

वेनेजुएला के हालात पर चिंता जताई, बातचीत से समस्या का हल निकालें

नई दिल्ली। भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर ने वेनेजुएला के हालात पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला के साथ भारत के अच्छे संबंध रहे हैं। इस समय सभी पक्षों को ऐसा हल निकालना चाहिए जो वहां के लोगों के हित में हो। लक्जमबर्ग में एक फोरम में जयशंकर ने कहा हम वेनेजुएला में हो रहे घटनाक्रम को लेकर चिंतित हैं। यह एक ऐसा देश है जिसके साथ हमारे बहुत अच्छे रिश्ते हैं। हम सभी पक्षों से अनुरोध करते हैं कि वे लोगों के हित में एक समाधान पर पहुंचें।…

Read More

आॅपरेशन सिंदूर, अमेरिकी फर्म का दावा- पाकिस्तान कांप गया था, संघर्ष रुकवाने के लिए 60 गुहार लगाईं, भारत ने भी संपर्क किया था

  नई दिल्ली। अमेरिका के फॉरेन एजेंट्स रजिस्ट्रेशन एक्ट के दस्तावेज सार्वजनिक हुए हैं। इसके मुताबिक पिछले साल अप्रैल में भारत के चलाए आॅपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान कांप गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जंग रोकने के लिए पाकिस्तान ने अमेरिका में अपने डिप्लोमैट के जरिए लॉबिंग की थी। इसके तहत अमेरिका में शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों, सांसदों, पेंटागन और विदेश विभाग के अफसरों के साथ करीब 60 बार संपर्क किया था। एफएआरए के तहत अमेरिकी न्याय विभाग में दाखिल दस्तावेजों से पता चला है कि पाकिस्तानी राजनयिकों ने ईमेल, फोन…

Read More

सोनिया गांधी की अचानक तबीयत हुई खराब, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। कांग्रेस की संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को तबीयत खराब होने के चलते दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया था। फिलहाल उन्हें चेस्ट फिजिशियन की निगरानी में रखा गया है। सर गंगा राम अस्पताल ने मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में बताया कि सोनिया गांधी को सोमवार रात करीब 10 बजे अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल के चेयरमैन डॉ। अजय स्वरूप ने कहा कि…

Read More