मथुरा में 7 बसें, 3 कारें टकराईं, 4 जिंदा जले

66 को अस्पताल भेजा, यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के चलते हादसा ब्रह्मास्त्र मथुरा मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के चलते 7 बसें और 3 कारें भिड़ गईं। टक्कर होते ही गाड़ियों में आग लग गई। 4 लोगों की जलकर मौत हो गई। मरने वालों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। एक युवक ने बताया कि उसने बस से 8-9 लाशें निकाली हैं। हादसे में अब तक 66 लोगों के घायल होने की सूचना है। हालांकि, एक चश्मदीद ने बताया कि 20 एम्बुलेंस से 150 लोगों को अस्पताल भेजा…

Read More

सिंगरौली जिले में अडानी समूह को खनन के लिए सुलियारी और धिरौली ब्लॉक आवंटित किए

ब्रह्मास्त्र सिंगरौली मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिÞले में अडानी समूह को खनन के लिए सुलियारी और धिरौली ब्लॉक आवंटित किए गए हैं, जहाँ बिना सभी आवश्यक अनुमतियाँ प्राप्त किए बड़े पैमाने पर मनमाने ढंग से पेड़ों की कटाई की जा रही है। इस क्षेत्र में लगभग दो हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। जो लोग वहाँ कई वर्षों से निवास कर रहे हैं, उन्हें बिना किसी निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए तथा बिना राहत एवं पुनर्वास की कोई ठोस योजना बनाए विस्थापित किया जा रहा है। इस कटाई और विस्थापन की…

Read More

दिल्ली- एक्यूआई अधिकतम 500 के लेवल पर, 228 उड़ानें कैंसिल

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में जहरीले स्मॉग की परत छाई रही। एयर क्वॉलिटी इंडेक्स गंभीर श्रेणी में पहुंच गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली के 40 में से 27 निगरानी केंद्रों पर हवा सीवियर कैटेगरी में दर्ज की गई। वजीरपुर में एक्यूआई 500 तक पहुंच गया, जो अधिकतम सीमा है। सीपीसीबी के मुताबिक 500 से ऊपर एक्यूआई दर्ज नहीं किया जाता। घनी धुंध के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट आॅपरेशन प्रभावित रहा। सोमवार को दिल्ली एयरपोर्ट से कई एयरलाइंस ने 228 फ्लाइट्स कैंसिल कर…

Read More

तमिलनाडु की चुनावी बिसात पर बीजेपी का नया दांव, पीयूष गोयल को सौंपी कमान, असम में पांडा की जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक स्तर पर एक अहम राजनीतिक कदम उठाया है। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को तमिलनाडु चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है, जबकि लोकसभा सांसद बैजयंत पांडा को असम में पार्टी के चुनावी अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब दक्षिण भारत में बीजेपी अपनी राजनीतिक जमीन को मजबूत करने की लगातार कोशिशों में जुटी है और उत्तर-पूर्व में अपनी पकड़ को बनाए रखने की रणनीति पर…

Read More

मेसी के टूर ऑर्गनाइजर को जमानत नहीं:14 दिन की कस्टडी में भेजा; ,

कोलकाता।अर्जेंटीना के फुटबॉल आइकन लियोनेल मेसी के इंडिया टूर के ऑर्गनाइजर सताद्रु दत्ता को जमानत नहीं मिली है। बिधाननगर कोर्ट ने मेसी के GOAT इंडिया टूर 2025 के प्रमोटर और आयोजक सताद्रु दत्ता को 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।दत्ता के वकील ने कोर्ट को बताया कि उनके क्लाइंट को फंसाया जा रहा है।सताद्रु पर इवेंट में मिसमैनेजमेंट के आरोप हैं। पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने कोर्ट में कस्टडी की मांग करते हुए कुछ कॉन्स्टेबलों को चोट लगने और मेसी के मैदान में आने पर भीड़ को मैनेज करने…

Read More

नितिन नबीन बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने:बिहार सरकार में मंत्री हैं; नए अध्यक्ष के चुनाव तक कार्यभार संभालेंगे

नई दिल्ली।बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। रविवार को भाजपा के पार्लियामेंट्री बोर्ड के इस फैसले की जानकारी राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने दी। नबीन की उम्र 45 साल है, वे 2010 से बांकीपुर सीट से विधायक हैं। नबीन नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव तक यह जिम्मेदारी संभालेंगे। भाजपा ने साल 2020 में जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। 2024 में उनका कार्यकाल खत्म हुआ था। तब से वे एक्सटेंशन पर थे। नड्डा अभी केंद्र में स्वास्थ्य मंत्रालय संभाल रहे…

Read More

मप्र में लाल आतंक का हुआ अंत

ब्रह्मास्त्र भोपाल मध्य प्रदेश से नक्सलवाद की कहानी अब इतिहास बन गई है। बालाघाट के जंगलों में अंतिम सक्रिय नक्सली दीपक उर्फ मंगल उइके के आत्मसमर्पण के साथ प्रदेश पूरी तरह नक्सल मुक्त घोषित हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ। मोहन यादव ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए से इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनते हुए कहा कि लाल आतंक का अध्याय खत्म हुआ, यह सुरक्षा बलों की कड़ी मेहनत और सरकार की समर्पित रणनीति का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने बालाघाट, मंडला और डिंडोरी के पुलिस अधिकारियों से चर्चा करते…

Read More

पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटिल का 90 की उम्र में निधन

लातूर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का शुक्रवार को 90 की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने लातूर में सुबह 6.30 बजे अंतिम सांस ली। शिवराज पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। लातूर में उनके घर देवघर में उनका इलाज चल रहा था। शिवराज के परिवार में उनके बेटे शैलेश पाटिल, बहू अर्चना (जो भाजपा नेता हैं) और दो पोतियां हैं। पाटिल लातूर लोकसभा सीट से 7 बार सांसद रहे। शिवराज को इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का विश्वासपात्र माना जाता था। वे…

Read More

कांग्रेस ने भारत को खंडित आजादी दिलाई:अनुराग ठाकुर की शिकायत- TMC सांसद सदन में ई-सिगरेट पी रहे, स्पीकर ने कहा- कार्रवाई होगी

नई दिल्ली।संसद के शीतकालीन सत्र में गुरुवार को नौवें दिन की कार्यवाही जारी है। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने स्पीकर ओम बिरला को शिकायत करते हुए कहा- TMC सांसद सदन में ई-सिगरेट पी रहे हैं। इस पर स्पीकर ने कहा कि एक्शन लिया जाएगा। विपक्ष के सवाल पर पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी पेंट की जेब हाथ डाले हुए ही जबाव दे रहे थे। इस पर स्पीकर बिरला ने उन्हें टोका और कहा कि माननीय सांसद जेब से हाथ निकालकर जबाव दें। इस पर हरदीपसिंह पुरी ने तत्काल हाथ बाहर…

Read More

राजस्थान में भड़के किसान, विधायक का सिर फूटा, इंटरनेट बंद, आॅफिस फूंका, 14 गाड़ियां भी जलाई

ब्रह्मास्त्र हनुमानगढ़ हनुमानगढ़ में एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शन में आज तनाव बढ़ने की आशंका है। कांग्रेस नेताओं और किसानों ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। गुरुवार सुबह से किसानों का प्रदर्शन स्थल के पास के गुरुद्वारे में पहुंचना शुरू हो गया है। आज भी जिले के टिब्बी क्षेत्र में इंटरनेट बंद है। बुधवार को किसानों ने जिले के राठीखेड़ा गांव में निमार्णाधीन ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री की दीवार तोड़ दी। इसके बाद भड़की हिंसा में जमकर आगजनी-पत्थरबाजी हुई। लाठीचार्ज…

Read More