पानी के लिए ज्ञापन , चक्काजाम आंदोलनक किया था किसानों ने   कालीसिंध में आया नर्मदा का पानी, किसानों के चेहरों पर रौनक लौटी -करीब 30 गांव के किसानों की गेहुं, प्याज,लहसून की फसल की बहार लौटेगी

  उज्जैन। अंतत: किसानों के आंदोलन पर उनकी सुनवाई हुई है। फसलें प्यास के मारे सूखने लगी थी इसी की सिंचाई के लिए किसानों ने कालीसिंध नदी में नर्मदा का पानी छोडने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया था। पानी को अन्य स्थान पर रोकने की स्थिति में किसानों ने इंदौर-झालावाड नेशनल हाईवे जाम किया था। किसानों की मांग पर कालीसिंध में नर्मदा का भरपूर पानी आ गया है। करीब 6 स्टापडेम भरे जा रहे हैं।30 गांव के लाभांवित होने वाले किसानों ने चुनरी ओढाकर अपनी खुशी का ईजहार किया…

Read More

खुसूर-फुसूर पूरी सडक पर जश्न… सडकों पर जमकर बैंड बज रहा है… बारात के आगे – आगे डीजे का माडिफाईड वाहन सडक को पूरा कवर करके चल रहा है

खुसूर-फुसूर पूरी सडक पर जश्न… सडकों पर जमकर बैंड बज रहा है… बारात के आगे – आगे डीजे का माडिफाईड वाहन सडक को पूरा कवर करके चल रहा है। पीछे –पीछे जाम लग रहा है और वाहन चालक कसमसा रहे हैं। पीछे बैठी महिला सवारी और आगे बैठा बच्चा डीजे की अंधाधुध आवाज में दिल बैठाने वाली आवाज को सहन कर रहे हैं। कान अंदर से चिल्ला रहे हैं अब फटू या तब फटू। संवेदनशीलता किसी में नजर नहीं आ रही है। नाचने वाले अपनी मस्ती में मस्त हैं और…

Read More

शिव नवरात्र दूसरे दिन:  मुकुट, मुण्ड माला, नागकुंडल एवं फलों की माला के साथ दिव्य श्रृंगार भगवान श्री महाकालेश्वर के दिव्य रूप दर्शन

  उज्जैन । शिव नवरात्र के दुसरे दिन भगवान श्री महाकालेश्वर को मुकुट,मुण्ड माला, नाग कुंडल एवं फलों की माला के दिव्‍य श्रृंगार किया गया। भगवान के दिव्य दर्शन इस दौरान श्रृद्धालुओं ने किए हैं। श्री महाकालेश्वर मंदिर में शिवनवरात्रि का उत्सव बड़ी धूम-धाम व उल्हास के साथ मनाया जा रहा है। शिव नवरात्रि के दूसरे दिन संध्या पूजन के पश्चात भगवान श्री महाकालेश्वर ने दिव्य रूप में भक्तों को दर्शन दिये। भगवान श्री महाकालेश्वर को के नवीन वस्त्र के साथ मेखला, दुप्पटा, मुकुट, मुंड-माला, छत्र आदि से सुसज्जित कर भगवान जी…

Read More

महाकाल जाने वाले मार्ग श्रद्धालुओं के लिए असुरक्षित हरीफाटक पुल के नीचे फैली अव्यवस्था.. लोगों की जान जोखिम में

उज्जैन। महाकाल मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग श्रद्धालुओं के लिए कितने सुरक्षित है उसका एक ताजा उदाहरण हरीफाटक पुल के समीप देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों हरीफाटक पुल के नीचे रोटरी के समीप लगा एक साईन बोर्ड अचानक उखड़कर गिर गया। कई किलो वजनी यह बोर्ड सीधा पुलिस चौकी के ऊपर गिरा। घनीमत यह रही की उस दौरान चौकी पर कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे। नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। उस समय पुलिस चौकी के आसपास कुछ श्रद्धालु जरूर खड़े थे लेकिन किसी को भी…

Read More

उज्जैन रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा में व्यापक बदलाव,10फरवरी से प्रभावी होंगे उज्जैन स्टेशन पर 30 से अधिक ट्रेनों के प्लेटफार्म में परिवर्तन -अधिकांश सुपर फास्ट एक्सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेनों के प्लेटफार्म में परिवर्तन किया गया

उज्जैन । अगर आप मंगलवार को उज्जैन रेलवे स्टेशन से गांधी धाम एक्सप्रेस में बैठने जा रहे हैं तो सजग हो जाएं , यह ट्रेन सोमवार से 01 नंबर प्लेटफार्म की बजाय 5 नंबर पर आएगी। ऐसा न हो कि आप पूर्व प्लेटफार्म पर खडे रह जाएं और ट्रेन आकर निकल जाए। गांधी धाम ही नहीं ऐसी 30 ट्रेनों के प्लेटफार्म में पश्चिम रेलवे ने उज्जैन स्टेशन पर परिवर्तन किया है। यह परिवर्तन 10 फरवरी 2026 से प्रभावी होगा। पूर्व की तरह एक नंबर  यात्रियों की सुविधा, सुगम आवागमन तथा सभी प्लेटफार्मों के समान…

Read More

सिंहस्थ मेले की पार्किंग में AI का उपयोग होगा:लेवल-1 और 2 पार्किंग होगी हाईटेक

उज्जैन।2028 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ मेले की पार्किंग व्यवस्था को हाईटेक बनाया जाएगा। इसके लिए पार्किंग में एआई (AI) तकनीक का उपयोग किया जाएगा। एआई सुविधा से युक्त दो पार्किंग उज्जैन के सिकंदरी और गंगेडी गांव में बनाई जा रही हैं। अधिकारियों ने इन्हें मेले से पहले तैयार करने के निर्देश दिए हैं।सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन सिंह ने आगामी सिंहस्थ 2028 में निजी वाहनों से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के संभावित आगमन को देखते हुए पार्किंग स्थलों की कार्ययोजना पर विशेष ध्यान देने के निर्देश…

Read More

निगम ने मजार के पीछे अतिक्रमण हटाया:3 थानों के टीआई सहित भारी पुलिसबल रहा तैनात

उज्जैन।उज्जैन नगर निगम की टीम ने शनिवार सुबह नजरअली मिल कम्पाउंड परिसर में स्थित 150 साल पुरानी पांच पीर वाली गेब शाह बाबा की दर्गा और मजार के आसपास अवैध अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल और निगम के अमले की मौजूदगी रही। नगर निगम की रिमूवल टीम ने मजार के पास बनाए गए शेड और बाउंड्री वॉल को तोड़कर वर्षों से चल रहे अतिक्रमण को साफ किया।उज्जैन के नजर अली मिल कम्पाउंड में स्थित वर्षों मजार के पास किए गए अतिक्रमण को लेकर नगर निगम…

Read More

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह तड़के महाकाल मंदिर पहुंचे

ब्रह्मास्त्र उज्जैन बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक मीका सिंह शनिवार तड़के करीब चार बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। वे सुबह होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए। इस दौरान मीका सिंह ने नंदी हॉल में लगभग डेढ़ घंटे तक बैठकर भगवान महाकाल की आरती के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। मीका सिंह इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। इसी दौरान वे भगवान महाकाल के दर्शन और पूजन-अर्चन के लिए उज्जैन पहुंचे और भस्म आरती में भाग लिया। आरती के दौरान वे पूरी तरह महाकाल की…

Read More

अब ठेकेदारों को भारी पड़ेगा रेत खदानों का ठेका लेकर बीच में छोड़ना

राजस्व नुकसान की भरपाई पुराने ठेकेदार को ही करनी होगी उज्जैन। जिले में भी रेत खदानों का ठेका लेकर बीच में छोड़ना अब ठेकेदारों को भारी पड़ेगा। राज्य सरकार ने रेत खनन से जुड़े नियमों में सख्ती करते हुए ठेकेदारों पर नई शर्तें लागू कर दी हैं। अब यदि कोई ठेकेदार बीच अवधि में रेत खदान का ठेका छोड़ता है और दोबारा होने वाली नीलामी में ठेका मूल्य कम प्राप्त होता है, तो शेष अवधि के लिए हुए राजस्व नुकसान की भरपाई पुराने ठेकेदार को ही करनी होगी। इसके साथ…

Read More

मंदिरों की सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर 40 गांवों में पहुंची पुलिस

उज्जैन। आभूषणों के दामों में बेतहाशा तेजी और पिछले दिनों ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में हुई चोरी के मामलों में पुलिस अब मंदिरों की सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर मुस्तैद दिखाई दे रही है। बड़नगर थाना पुलिस की 10 टीमों ने चार से पांच दिनों में 40 गांवों के मंदिरों की सुरक्षा को लेकर पुजारियों, समिति सदस्यों से चर्चा की। बड़नगर एसडीओपी महेन्द्रसिंह परमार और थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया कि इंगोरिया के दंगवाड़ा और घट्टिया थाना क्षेत्र के नजरपुर में 2 मंदिरों से पिछले दिनों बदमाशों ने सोने-चांदी के आभूषणों…

Read More