ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली लोकसभा में गुरुवार को प्रदूषण पर भी चर्चा होगी। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा चर्चा शुरू कर सकती हैं। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव शाम 5 बजे इस चर्चा का जवाब देंगे। उधर, बुधवार को लोकसभा की कार्रवाई आधी रात के बाद भी जारी रही। नए ग्रामीण रोजगार बिल पर चर्चा पूरी हो गई। यह 20 साल पुराने एमजीएनआरईजी एक्ट की जगह लेगा। करीब 14 घंटे तक चली बहस में 98 सदस्यों ने हिस्सा लिया। इसके बाद लोकसभा रात 1:35 बजे स्थगित हो गई। ग्रामीण विकास मंत्री…
Read MoreCategory: अंतरराष्ट्रीय
भारत-ओमान के बीच आज फ्री ट्रेड एग्रीमेंट साइन होगा, सुल्तान तारिक से मिलेंगे मोदी, द्विपक्षीय बैठक होगी
ओमान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से मस्कट में मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी। इस दौरान भारत और ओमान के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर साइन भी किए जाएंगे। समझौते से भारत के टेक्सटाइल, फुटवियर, आॅटोमोबाइल, जेम्स एंड ज्वैलरी, रिन्युएबल एनर्जी और आॅटो कंपोनेंट्स जैसे सेक्टर्स को सीधा फायदा होगा। समझौते पर बातचीत नवंबर 2023 में शुरू हुई थी। पीएम मोदी बुधवार शाम को ओमान की राजधानी मस्कट पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर ओमान के रक्षा मामलों के उप प्रधानमंत्री…
Read Moreआॅस्ट्रेलिया में आतंकी हमला करने वाला साजिद भारतीय था
सिडनी। आॅस्ट्रेलिया में 14 दिसंबर को सिडनी के बॉन्डी बीच पर यहूदी लोगों पर हमला करने वाला आतंकी साजिद अकरम भारत का था। 50 साल का साजिद मूल रूप से तेलंगाना के हैदराबाद का रहने वाला था। उसने हैदराबाद से इ.उङ्मे किया और स्टूडेंट वीजा पर नौकरी की तलाश में नवंबर 1998 में आॅस्ट्रेलिया चला गया। बाद में उसने यूरोपीय मूल की महिला वेनेरा ग्रोसो से शादी की और वहीं स्थायी रूप से बस गया। साजिद के पास अब भी भारतीय पासपोर्ट था। साजिद के परिवार वालों ने 2 मीडिया…
Read Moreएपस्टीन सेक्स स्कैंडल फाइल्स खुलने में 2 दिन बाकी, ट्रम्प का नाम आया
वॉशिंगटन। ट्रम्प प्रशासन 19 दिवंबर को कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े दशकों पुराने सरकारी रिकॉर्ड सार्वजनिक कर सकता है। इस दौरान एपस्टीन केस से जुड़े सभी ईमेल, तस्वीरें और डॉक्यूमेंट्स पब्लिक होंगे। इसका मकसद एपस्टीन के पूरे नेटवर्क की सच्चाई सामने लाना है। आरोप है कि इस नेटवर्क में नाबालिग लड़कियों का शोषण हुआ और दुनिया के कई बेहद ताकतवर लोग इससे जुड़े थे। इससे पहले इस केस से जुड़ीं 19 तस्वीरें 12 दिसंबर को पब्लिक हुई थीं। इसमें 3 तस्वीरें ट्रम्प की हैं। इसके अलावा पूर्व राष्ट्रपति…
Read Moreपीएम मोदी को इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान मिला
अदीस अबाबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इथियोपिया ने मंगलवार को अपना सर्वोच्च सम्मान दिया। वे द ग्रेट आॅनर निशां आॅफ इथियोपिया पाने वाले पहले ग्लोबल लीडर बन गए हैं। इस मौके पर पीएम ने कहा कि ये सम्मान मेरे लिए गौरव की बात है। उनके इथियोपिया दौरे का आज दूसरा दिन है। इससे पहले कल मोदी का इथियोपिया का नेशलन पैलेस में पीएम अबी अहमद अली ने औपचारिक स्वागत किया, जहां दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बैठक की। बैठक के दौरान मोदी ने कहा कि इथियोपिया आकर उन्हें बेहद खुशी महसूस…
Read Moreमेक्सिको में प्लेन फैक्ट्री से टकराई, 7 की मौत, 3 लापता
मेक्सिको। मेक्सिको में सोमवार को एक छोटा विमान इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। इसमें सात लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लापता हैं। यह प्राइवेट जेट एकापुल्को से टोलुका एयरपोर्ट के लिए उड़ान भर रहा था, लेकिन इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश में सैन मेटियो एटेंको इलाके में क्रैश हो गया। विमान ने एक फुटबॉल फील्ड पर लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन पास की एक फैक्ट्री की मेटल छत से टकरा गया, जिससे आग लग गई। आग की वजह से इलाके के करीब 130 लोगों को सुरक्षित जगह…
Read Moreरूस की जमीन कब्जाने की फिराक में चीन, बॉर्डर के आसपास की जमीन लीज पर ले रहा
बीजिंग/मॉस्को। रूस के साइबेरियाई इलाके व्लादिवोस्तोक और अमूर ओब्लास्ट के एक आईलैंड पर चीन की नजर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह इन दोनों इलाकों पर अपना कब्जा जमाने के लिए दावा मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। अमेरिकी मैगजीन न्यूजवीक के मुताबिक चीनी सरकार रूस की सीमा के पास कृषि भूमि खरीद रही है और लंबे वक्त के लिए लीज पर ले रही है। हाल में ऐसे मामले बढ़े हैं। ये दोनों इलाके पहले चीन के किंग साम्राज्य का हिस्सा रह चुके हैं। लगभग 150 साल पहले 19वीं सदी…
Read More9 करोड़ में मिलेगी अमेरिकी नागरिकता, ट्रम्प गोल्ड कार्ड आज से लागू
न्यूयॉर्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ‘ट्रम्प गोल्ड कार्ड’ के लिए अप्लाई प्रोसेस शुरू करने का ऐलान किया। इसके लिए आवेदक आज से आवेदन कर सकते हैं। कार्ड की कीमत 1 मिलियन डॉलर (करीब 8.8 करोड़ रुपए) है। हालांकि कंपनियों को कार्ड के लिए 2 मिलियन डॉलर देना होगा। ट्रम्प ने इसी साल फरवरी में गोल्ड कार्ड वीजा प्रोग्राम शुरू करने का ऐलान किया था। हालांकि उस वक्त उन्होंने इसकी कीमत 5 मिलियन डॉलर (42 करोड़ रुपए) रखी थी। सितंबर में इसे घटाकर 1 मिलियन डॉलर किया गया। ट्रम्प का…
Read Moreभारत में अमेरिकी सोयाबीन बेचने की इजाजत मिल सकती है:1 साल बाद हो सकती है ट्रेड डील
नई दिल्ली। भारत और अमेरिका डील पर चल रही बातचीत के दौरान ही एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अमेरिकी ट्रेड प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीयर का कहना है कि भारत ने एग्रीकल्चर सेक्टर को लेकर अब तक का ‘सबसे अच्छा ऑफर’ दिया है।IANS की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी किसानों को भारत के बाजारों तक ज्यादा पहुंच मिले, इसके लिए बातचीत की जा रही है। खासकर ज्वार और सोयाबीन जैसी फसलों के लिए घरेलू मार्केट खोलने पर चर्चा हो रही है।ग्रीयर ने बताया कि अमेरिकी बातचीत टीम इस समय नई दिल्ली में…
Read Moreअमेरिका में सबसे ज्यादा शराबियों का वीजा कैंसल
ब्रह्मास्त्र वाशिंगटन अमेरिका ने इमिग्रेशन नियम कड़े करने के बाद जनवरी से अब तक 85 हजार वीजा रद्द किए हैं। वर स्टेट डिपार्टमेंट ने पर बताया कि यह कार्रवाई इमिग्रेशन और बॉर्डर सिक्योरिटी पर ट्रम्प प्रशासन के बढ़ते फोकस का हिस्सा है। एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि रद्द किए गए वीजा में से 8 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स के थे। इसकी प्रमुख वजह नशे में गाड़ी चलाना, चोरी और हमला जैसे अपराध थे, जो पिछले साल के लगभग आधे कैंसिलेशन का हिस्सा थे। कुछ वीजा वीजा-एक्सपायरी, आतंकवाद के समर्थन…
Read More