फ्लोरिडा में ट्रम्प से मिले यूक्रेनी प्रेसिडेंट:अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- जंग रोकने के बहुत करीब, जेलेंस्की ने कहा- सुरक्षा गारंटी पर डील फाइनल

वॉशिंगटन डीसी।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को कहा कि हम यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ यूक्रेन में चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए समझौते के काफी करीब पहुंच गए हैं। हालांकि, पूर्वी यूक्रेन के विवादित डोनबास क्षेत्र का भविष्य अभी भी एक बड़ा अनसुलझा मुद्दा बना हुआ है।दोनों नेताओं ने फ्लोरिडा स्थित ट्रम्प के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में रविवार को 3 घंटे लंबी बैठक की। ट्रम्प और जेलेंस्की ने यूक्रेन के लिए सुरक्षा गारंटी और डोनबास क्षेत्र के बंटवारे पर प्रगति होने की बात कही, लेकिन कोई…

Read More

अमेरिका-इजराइल और यूरोप के साथ जंग की स्थिति में ईरान:राष्ट्रपति बोले- ये हमें घुटनों पर लाना चाहते, लेकिन अब हम पहले से ज्यादा मजबूत

तेहरान।ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने शनिवार को कहा कि उनका देश अमेरिका, इजराइल और यूरोप के साथ पूरी तरह से जंग की स्थिति में है। यह बयान सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित हुआ।पेजेशकियन ने इस युद्ध को 1980-88 के ईरान-इराक युद्ध से भी ज्यादा जटिल और खतरनाक बताया, जिसमें लाखों लोग मारे गए थे।राष्ट्रपति ने कहा कि वर्तमान में आर्थिक, सैन्य और राजनीतिक हर तरफ से दबाव बढ़ा है। यह पारंपरिक जंग से कहीं ज्यादा मुश्किल है।यह बयान ऐसे समय में आया है जब…

Read More

हिमालय तक सड़क, सुरंगें और एयरस्ट्रिप बना रहा भारत:अमेरिकी मीडिया का दावा- गलवान झड़प के बाद निर्माण; बॉर्डर तक हथियारों की पहुंच आसान होगी

बीजिंग/ नई दिल्ली।भारत हिमालयी इलाके में चीन से होने वाली किसी भी संभावित झड़प से निपटने के लिए सड़कें, सुरंगें और हवाई पट्टियां बनाने पर करोड़ों रुपए खर्च कर रहा है। यह जानकारी अमेरिकी मीडिया वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में सामने आई है।रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 में चीन के साथ गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद इस कदम की शुरुआत हुई थी। उस झड़प ने 2200 मील लंबी बॉर्डर पर भारत की सामान पहुंचाने की व्यवस्था (लॉजिस्टिक्स) की बड़ी कमियों को उजागर किया था।दशकों से चीन ने…

Read More

जरदारी बोले- पाकिस्तान दोबारा युद्ध को तैयार:मई में भारत को समझाया युद्ध बच्चों का खेल नहीं; बिलावल ने कहा- मोदी मुनीर से डरते हैं

कराची।पाकिस्तान के राष्ट्रपति जरदारी शनिवार को अपनी पत्नी और पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की पुण्यतिथि पर कराची में एक रैली में शामिल हुए थे।पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने शनिवार को कहा कि मई में हुए युद्ध के दौरान पाकिस्तान ने भारत के आक्रमण का मजबूती से जवाब दिया। इसके बाद भारत सरकार को समझ आ गया कि युद्ध ‘बच्चों का खेल’ नहीं है। जरदारी शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की पुण्यतिथि पर कराची में एक रैली में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत को…

Read More

पाकिस्तान के एटमी हथियार दुनिया के लिए खतरा:दस्तावेजों से खुलासा

नई दिल्ली।रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के बीच 2001 से 2008 के दौरान कई बार मुलाकात हुई।रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साल 2001 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश से अपनी पहली मुलाकात के दौरान पाकिस्तान को लेकर चिंता जताई थी। पुतिन ने कहा था कि पाकिस्तान असल में एक सैन्य शासन यानी जुंटा है, जिसके पास परमाणु हथियार हैं। यह कोई लोकतांत्रिक देश नहीं है।पुतिन के मुताबिक, इसके बावजूद पश्चिमी देश पाकिस्तान की आलोचना नहीं करते, जो चिंता…

Read More

अमेरिका की नाइजीरिया में आईएसआईएस के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक

वॉशिंगटन। अमेरिका ने गुरुवार रात नाइजीरिया में आतंकी संगठन आईएसआईएस के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। ट्रम्प का आरोप है कि यहां आईएसआईएस ईसाइयों को निशाना बनाकर बेरहमी से हत्या कर रहा है। उन्होंने आईएसआईएस आतंकियों को ‘आतंकी कचरा’ बताते हुए लिखा कि यह संगठन लंबे समय से निर्दोष ईसाइयों की हत्या कर रहा है। ट्रम्प के मुताबिक इस आॅपरेशन में अमेरिकी सेना ने कई परफेक्ट स्ट्राइक कीं।

Read More

बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या

7 दिन में दूसरी घटना, इससे पहले दीपू दास को मारकर जलाया था ब्रह्मास्त्र ढाका बांग्लादेश में एक बार फिर भीड़ ने हिंदू युवक को पीट-पीटकर मार डाला है। घटना बुधवार रात करीब 11 बजे राजबाड़ी जिले के होसेनडांगा गांव में हुई। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान 29 वर्षीय अमृत मंडल उर्फ सम्राट के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि अमृत को भीड़ ने जबरन वसूली के आरोप में मार डाला। वह होसेनडांगा गांव का ही निवासी था। पुलिस ने बताया कि अमृत के खिलाफ पांगशा पुलिस…

Read More

3 नई एयरलाइंस को केंद्र की हरी झंडी:शंख एयर, अलहिंद एयर और फ्लाई एक्सप्रेस को NOC मिला

नई दिल्ली। सरकार ने एविएशन सेक्टर में कॉम्पिटिशन बढ़ाने और बड़ी एयरलाइनों पर निर्भरता कम करने के लिए तीन नई एयरलाइंस को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) जारी किया है। इन एयरलाइंस के नाम शंख एयर, अलहिंद एयर और फ्लाई एक्सप्रेस हैं। यह फैसला ऐसे समय लिया गया है, जब हाल ही में इंडिगो के ऑपरेशन से जुड़ी दिक्कतें सामने आई थीं। इसके बाद सरकार को लगा कि भारतीय एविएशन सेक्टर में ज्यादा कंपनियों और विकल्पों की जरूरत है।नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि सरकार का लक्ष्य भारतीय…

Read More

खालिदा जिया के बेटे 17 साल बाद बांग्लादेश लौटे:ढाका एयरपोर्ट पर 1 लाख कार्यकर्ता जुटे

ढाका।बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान 17 साल बाद देश लौट आए हैं। ढाका एयरपोर्ट के पास उनका स्वागत करने के लिए उनकी पार्टी BNP के 1 लाख कार्यकर्ता जुटे।रहमान गिरफ्तारी से बचने के लिए 2008 में लंदन भाग गए थे। तब हसीना सरकार में उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के कई मामले चल रहे थे।बांग्लादेश में अगले साल 12 फरवरी को आम चुनाव होने हैं। शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग को बैन कर दिया गया है। ऐसे में बांग्लादेशी नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) चुनाव जीतने की सबसे…

Read More

रूस के याकूतिया में तापमान -56 डिग्री, ये धरती पर सबसे कम

याकूतिया। रूस के याकूतिया में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। यहां तापमान -56 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जो इस समय धरती पर सबसे कम माना जा रहा है। इतनी ठंड में खुली जगह पर कुछ ही मिनटों में शरीर सुन्न हो सकता है। याकूतिया के टिकसी गांव में पिछले तीन दिनों से तेज बफीर्ला तूफान चल रहा है। चारों तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है। तेज हवा के साथ उड़ती बर्फ ने लोगों का बाहर निकलना बहुत मुश्किल कर दिया है। हालात को देखते हुए प्रशासन…

Read More