लाहौर।इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को चेतावनी दी है कि अगर पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, ICC बोर्ड पाकिस्तान को इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरी तरह अलग-थलग करने की तैयारी में है। उसे भविष्य की सभी द्विपक्षीय (Bilateral) सीरीज और एशिया कप से बाहर कर सकता है। ICC बोर्ड के सदस्यों के बीच ऐसी पॉलिसी लाने पर विचार हो रहा है, जिससे विदेशी खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में हिस्सा न ले सकें।…
Read MoreCategory: अंतरराष्ट्रीय
ईरानी राजदूत ने परमाणु हथियार को हराम बताया, कहा- न्यूक्लियर एनर्जी का इस्तेमाल मानवीय जरूरत के लिए करेंगे
नई दिल्ली-भारत में ईरान के राजदूत अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने परमाणु हथियारों को हराम बताया है। न्यूज एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में इलाही ने कहा कि ईरान कभी भी ये हथियार नहीं बनाएगा। उनका देश परमाणु ऊर्जा का इस्तेमाल मानवीय जरूरतों के लिए करना चाहता है।इलाही ने कहा कि ईरान पर दोहरे मानदंड अपनाए जा रहे हैं। कुछ अंतरराष्ट्रीय संगठन ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर कड़ी निगरानी रखते हैं और उस पर प्रतिबंध लगाते हैं। जबकि कुछ देश ऐसे हैं, जिनके पास परमाणु हथियार हैं, वे उनका इस्तेमाल…
Read Moreट्रम्प बोले- चीन 1 साल में कनाडा को खा जाएगा:, गोल्डन डोम प्रोजेक्ट का विरोध करने पर हुए नाराज
वॉशिंगटन डीसी।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि चीन, कनाडा को एक साल के अंदर ही खा जाएगा। दरअसल, कनाडा के PM मार्क कार्नी ट्रम्प के ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे हैं। ट्रम्प इससे नाराज हो गए हैं।उन्होंने कहा कि कनाडा हमारे बजाए चीन से दोस्ती बढ़ा रहा, जो उन्हें पहले ही साल में बर्बाद कर देगा। कनाडा पर आरोप लगाते हुए ट्रम्प ने कहा कि वह उत्तर अमेरिका की सुरक्षा के लिए खतरा है।कनाडा-चीन के व्यापार समझौते पर ट्रम्प नाराज-कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने…
Read Moreट्रम्प के गाजा पीस बोर्ड को लेकर घिरे पाकिस्तानी PM:विपक्ष बोला- ट्रम्प को खुश करने के लिए इससे जुड़े शहबाज,
इस्लामाबाद।पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गुरुवार को दावोस में अमेरिका के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ के चार्टर पर साइन किए हैं। इस बोर्ड को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की अगुवाई में गाजा में शांति कायम करने और फिर से बसाने के लिए बनाया गया है।पाकिस्तानी मीडिया डॉन के मुताबिक ऐसा करके शहबाज शरीफ अपने ही घर में घिर गए हैं। पाकिस्तान में विपक्षी पार्टियों ने उनके फैसले का विरोध किया है और इसे पाकिस्तान के लिहाज से गलत बताया है। प्रसिद्ध पत्रकार और लेखक जाहिद हुसैन ने कहा कि पाकिस्तान…
Read More5 साल के बच्चे को हिरासत में लिया:स्कूल से लौटते समय गाड़ी से उतारा, फिर पिता गिरफ्तार; दोनों को डिटेंशन सेंटर भेजा
मिनेसोटा।अमेरिका के मिनेसोटा स्टेट के कोलंबिया हाइट्स में मंगलवार को इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट (ICE) एजेंट्स ने एक 5 साल के बच्चे लियाम कोनेजो रामोस को पिता के साथ हिरासत में लिया। BBC के मुताबिक दोनों को टेक्सास के इमिग्रेशन डिटेंशन सेंटर भेजा गया है।लियाम की स्कूल सुपरिंटेंडेंट जेना स्टेनविक ने बताया, ‘एजेंट्स ने चलती गाड़ी से बच्चे को उतारा। फिर उन्होंने उसे घर का दरवाजा खटखटाने को कहा, ताकि पता चले कि अंदर कोई है या नहीं।’ जेना ने इसे 5 साल के बच्चे का इस्तेमाल करना बताया।गिरफ्तारी के…
Read Moreहिटलर के बाद सबसे ताकतवर सेना बनाने में जुटा जर्मनी
युवाओं को 2.5 लाख महीने का आॅफर ब्रह्मास्त्र बर्लिन द्वितीय विश्व युद्ध के बाद जर्मनी ने लंबे समय तक सैन्य ताकत से दूरी बनाए रखी, लेकिन अब उसने सेना पर खर्च बढ़ा दिया है। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक जर्मन सरकार यूरोप की सबसे ताकतवर सेना बनाने के मिशन पर निकल चुकी है। युवाओं को सेना में लाने के लिए करीब 2.5 लाख महीने तक का आॅफर दिया जा रहा है। रूस के बढ़ते खतरे और ट्रम्प के दौर में अमेरिका से टूटते भरोसे ने जर्मनी को यह एहसास…
Read Moreबांग्लादेश में पाकिस्तान समर्थक इस्लामिक पार्टी सरकार बना सकती है:सर्वे में दूसरे नंबर पर पहुंची
ढाका।बांग्लादेश में अगले महीने होने वाले आम चुनाव में एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिल सकता है। लंबे समय तक राजनीति से बाहर रही पाकिस्तान समर्थक कट्टरपंथी पार्टी जमात-ए-इस्लामी पहली बार सरकार बनाने के बेहद करीब पहुंचती नजर आ रही है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक हाल ही में हुए दो अलग-अलग सर्वे में जमात देश की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वह पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) को कड़ी टक्कर दे रही है। बांग्लादेश में 12 फरवरी को 300 सीटों संसदीय पर…
Read Moreट्रम्प का यू-टर्न, यूरोपीय देशों पर 10% टैरिफ नहीं लगाएंगे:ग्रीनलैंड समझौते पर NATO चीफ के साथ बातचीत की
दावोस।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प यूरोपीय देशों पर 10% टैरिफ लगाने से पीछे हट गए हैं। ये टैरिफ 1 फरवरी से लगने वाले थे। ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि उन्होंने दावोस में NATO चीफ जनरल मार्क रुट के साथ बातचीत के बाद यह फैसला लिया।ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उनकी NATO चीफ के साथ ग्रीनलैंड को लेकर होने वाले समझौते की बुनियादी बातें तय हो गई हैं। अगर यह समझौता पूरा होता है, तो यह अमेरिका और NATO के सभी देशों के लिए फायदेमंद होगा।ट्रम्प ने कहा कि…
Read Moreट्रम्प के प्लेन में तकनीकी खराबी, रास्ते से यूटर्न लिया:एक घंटे बाद दूसरे प्लेन से स्विट्जरलैंड रवाना हुए
जेनेवा।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के विमान में तकनीकी खराबी की वजह से उसे रास्ते में यूटर्न लेना पड़ा। व्हाइट हाउस के मुताबिक, टेकऑफ के बाद क्रू को एक मामूली इलेक्ट्रिकल खराबी का पता चला था, जिसके बाद वे वॉशिंगटन लौट आए।ट्रम्प आज सुबह स्विट्जरलैंड के दावोस के लिए रवाना हुए थे। वे यहां वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की बैठक में शामिल होंगे और अपनी ग्रीनलैंड पॉलिसी पर भाषण देंगे।फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, विमान ने न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड के पास अटलांटिक महासागर के ऊपर उड़ान भरने के लगभग एक…
Read Moreदिल्ली में सुनीता विलियम्स बोलीं- भारत आना घर वापसी जैसा:चांद पर जाना चाहती हूं, लेकिन मेरे पति मुझे इजाजत नहीं देंगे
नई दिल्ली।भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स ने मंगलवार को कहा, इस समय दुनिया में अंतरिक्ष को लेकर एक तरह की होड़ (स्पेस रेस) चल रही है। कई देश चांद और अंतरिक्ष में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। लक्ष्य सिर्फ पहले पहुंचना नहीं है, बल्कि यह है कि इंसान सुरक्षित, टिकाऊ और लंबे समय तक रहने लायक तरीके से चांद पर जाए।सुनीता ने यह बात दिल्ली के अमेरिकन सेंटर में ‘आंखें सितारों पर, पैर जमीं पर’ सेमिनार में कहीं। उन्होंने यह भी कहा कि यह काम सबके…
Read More