ट्रम्प ने फिर कहा- भारत-पाक युद्ध रुकवाया-मुझे पाकिस्तान से प्यार है

पीएम मोदी ने कहा था- भारत ने ना मध्यस्थता स्वीकारी थी, ना स्वीकारेंगे ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली/वाशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को एक बार फिर कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध रुकवाया था। ट्रम्प ने कहा, ‘मैंने युद्ध रुकवाया। मैं पाकिस्तान से प्यार करता हूं। पीएम मोदी एक शानदार व्यक्ति हैं। मैंने उनसे कल रात बात की। हम भारत के साथ एक व्यापार समझौता करेंगे।’ ट्रम्प ने कहा कि मैंने एक बड़ा युद्ध रोका, लेकिन किसी ने इस बारे में खबर तक नहीं लिखी। ट्रम्प…

Read More

पाकिस्तान आर्मी चीफ की मांग- ट्रम्प को नोबेल पुरस्कार मिले

वॉशिंगटन। पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने ट्रम्प को नोबेल शांति पुरस्कार देने की मांग की है। उन्होंने यह पुरस्कार भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने में ट्रम्प की अहम भूमिका के लिए मांगा। आसिम मुनीर अभी अमेरिका के दौरे पर हैं। यहां ट्रम्प और मुनीर की मीटिंग बंद कमरे में हुई। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता एना केली ने कहा कि ट्रम्प, मुनीर की मेजबानी करेंगे क्योंकि मुनीर ने ट्रम्प को नोबेल शांति पुरस्कार देने की मांग की है। ट्रम्प ने मुनीर को इसके लिए शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा-…

Read More

जी7 समिट में मोदी बोले- भारत-कनाडा के संबंध काफी महत्वपूर्ण, 10 साल बाद यहां आया

भारत-कनाडा में हाई कमिश्नर बहाल करने पर सहमति बनी ब्रह्मास्त्र अल्बर्टा पीएम मोदी ने बुधवार सुबह कनाडा के कैननास्किस में आयोजित जी7 समिट में गेस्ट नेशन के रूप में हिस्सा लिया। कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने मोदी का वेलकम किया। इसके बाद दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच द्विपक्षीय मुलाकात हुई। मीटिंग के बाद मोदी ने कहा- भारत और कनाडा के संबंध काफी महत्वपूर्ण हैं। मैं भारत को जी-7 में आमंत्रित करने के लिए आपका (कनाडाई पीएम) बहुत आभारी हूं। मैं भाग्यशाली भी हूं कि मुझे 2015 के बाद…

Read More

ट्रम्प पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल से आज लंच पर मुलाकात करेंगे

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प बुधवार यानी आज लंच पर पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से मुलाकात करेंगे। पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर अमेरिका की पांच दिनों की यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्हें वॉशिंगटन में भयंकर विरोध का सामना करना पड़ा। पाकिस्तानी नागरिकों ने मुनीर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें तानाशाह और कातिल बताया। वायरल वीडियो में लोग कहते हुए सुनाई दे रहे हैं- आसिम मुनीर कायर है, उन्हें शर्म आनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानियों के कातिल और इस्लामाबाद के कातिल जैसे नारे…

Read More

डोनाल्ड ट्रम्प की तेहरान खाली करने की चेतावनी

नेतन्याहू बोले- खामेनेई की हत्या से जंग खत्म होगी, ईरान की इजराइली शहरों में रातभर बमबारी ब्रह्मास्त्र तेहरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान की राजधानी तेहरान में रहने वाले सभी लोगों को तुरंत शहर खाली करने की चेतावनी जारी की। उन्होंने मंगलवार (भारतीय समय के मुताबिक) को कहा कि ईरान का न्यूक्लियर डील साइन न करना मूर्खता है। वहीं, इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने जंग खत्म करने को लेकर कहा कि खामेनेई की हत्या से जंग बढ़ेगी नहीं, बल्कि खत्म होगी। इस बीच इजराइल और ईरान के बीच 5वें…

Read More

साइप्रस ने पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा

निकोसिया। साइप्रस ने सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस आॅफ द आॅर्डर आॅफ मकारियोस थर्ड से नवाजा। राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने राष्ट्रपति भवन में उन्हें यह सम्मान दिया। मोदी दो दिन के दौरे पर साइप्रस पहुंचे थे। मोदी ने कहा, ‘मैं साइप्रस सरकार का और साइप्रस के लोगों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह सिर्फ नरेंद्र मोदी का ही नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह उनकी क्षमताओं और आकांक्षाओं का सम्मान है। यह हमारी संस्कृति, भाईचारे और वसुधैव कुटुम्बकम…

Read More

व्हाइट हाउस- ट्रम्प ने मस्क की माफी स्वीकार की, मस्क बोले थे- पछतावा है

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मस्क की माफी को स्वीकार कर लिया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने प्रेस को बताया कि- राष्ट्रपति ने मस्क के पोस्ट को सराहा। हम अब अमेरिका के जनता पर ध्यान दे रहे हैं। मस्क के सरकारी अनुबंधों की समीक्षा के बारे में पूछने पर प्रेस सचिव ने कहा कि अभी तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। सीएनएन के अनुसार, मस्क ने 9 जून की रात ट्रम्प से फोन पर बात की थी। इससे पहले 6 जून…

Read More

दावा- ईरान पर हमले को तैयार इजराइल, अमेरिका ने मिडिल-ईस्ट से गैर-जरूरी स्टाफ को हटाया

  वॉशिंगटन/तेहरान/तेल अवीव। इजराइल, ईरान पर हमले के लिए पूरी तरह तैयार है। उसने अमेरिका को इसके बारे में बता दिया है। यह जानकारी सीबीएस न्यूज ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से दी है। अमेरिका को आशंका है कि अगर इजराइल ने हमला किया, तो ईरान बदले में इराक में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना सकता है। यही वजह है कि अमेरिका ने बुधवार को मिडिल-ईस्ट से कुछ अमेरिकी नागरिकों और अधिकारियों को निकालने का फैसला किया। अमेरिकी विदेश विभाग ने इराक में तैनात गैर-जरूरी सरकारी अधिकारियों को लौटने…

Read More

अमेरिका हिंसा- 12 राज्यों के 25 शहरों में प्रदर्शन, लॉस एंजिलिस में शाम 6 बजे के बाद कर्फ्यू ट्रम्प बोले- सुरक्षाबल पूरी ताकत से निपटेंगे

ब्रह्मास्त्र लॉस एंजिलिस अमेरिका के लॉस एंजिलिस में 5 दिनों से जारी प्रदर्शन के कारण शाम 6 बजे के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है। लॉस एंजिलिस की मेयर कैरन बैस ने इमरजेंसी की घोषणा की है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक अवैध अप्रवासियों को बाहर निकालने के फैसले के खिलाफ हो रहा प्रदर्शन अमेरिका के 12 राज्यों के 25 शहरों तक फैल चुका है। सैन फ्रांसिस्को, डलास, आॅस्टिन, टेक्सास और न्यूयॉर्क जैसे शहरों में भी प्रदर्शन हो रहे हैं। हालात पर काबू पाने के लिए ट्रम्प ने लॉस एंजिलिस में…

Read More

अमेरिका में आज से 12 देश के नागरिकों की एंट्री-बैन, 7 और देशों पर आंशिक प्रतिबंध

वॉशिंगटन। अमेरिका में आज से 12 देशों के नागरिकों की एंट्री पर बैन लागू हो जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 4 जून को इसे लेकर एक आदेश जारी किया था, जो आज 9 जून से लागू होगा। 12 देशों के अलावा 7 देशों के नागरिकों पर आज से आंशिक रोक लागू होगी। ये इमिग्रेशन और नॉन-इमिग्रेशन दोनों तरह के वीजा पर लागू होगी। ट्रम्प ने अपने इस फैसले के पीछे अमेरिकी लोगों की सुरक्षा और जान की हिफाजत का हवाला दिया था। ट्रम्प ने 4 जून को कहा था-…

Read More