60 फीट गहरे कुएं से 5 फीट का कोबरा रेस्क्यू

60 फीट गहरे कुएं से 5 फीट का कोबरा रेस्क्यू इंदौर के धार रोड स्थित आश्रम के पीछे खेत में बने 60 फीट गहरे कुएं में एक 5 फीट लंबा जहरीला कोबरा गिर गया। दो दिन से वह कुएं में ही इधर-उधर घूम रहा था। कभी दीवार पर चढ़ने की कोशिश करता तो कभी ईंटों पर बैठ जाता। ऐसे हुआ रेस्क्यू ग्रामीणों ने सांप देखने के बाद स्नेक रेस्क्यूअर महेंद्र श्रीवास्तव को बुलाया। कुआं गहरा होने के कारण सीधा उतरना जोखिम भरा था। करीब 50 फीट लंबी रस्सी पर बांस…

Read More

कोई दोषी नहीं… तो फिर मालेगांव में 6 लाशें किसकी जिम्मेदारी?

‘बम फटा, बेटा मरा, अब तक नहीं पता गुनहगार कौन’: मालेगांव ब्लास्ट के 17 साल बाद 7 आरोपी बरी, पीड़ित परिवारों की टूटती उम्मीद मुंबई  मालेगांव ब्लास्ट को 17 साल बीत चुके हैं। 29 सितंबर 2008 को हुए इस धमाके में 6 लोगों की जान गई और कई घायल हुए। अब, 31 जुलाई 2025 को मुंबई की विशेष एनआईए अदालत ने इस केस में नामजद सभी सात आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। इन सातों में शामिल हैं: साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत पुरोहित…

Read More

एमपी में विधायकों के लिए बनाए जाएंगे नए फ्लैट

ब्रह्मास्त्र भोपाल एमपी के विधायकों के लिए राज्य सरकार फ्लैट बनाएगी। विधायकों के लिए 102 फ्लैट बनाने के फैसले को कैबिनेट ने दस महीने पहले मंजूरी दी थी। अब 21 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन फ्लैट्स के लिए भूमिपूजन करेंगे। इनका निर्माण लोक निर्माण विभाग की देखरेख में कराया जाने वाला है, जिसके लिए विभाग के अफसरों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नए बनने वाले फ्लैट्स में एक विधायक को तीन हजार वर्गफीट एरिया में तीन बेडरूमए एक हॉल और किचन सहित ओपन एरिया भी मिलेगा। लोक…

Read More

स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई पिता-पुत्र समेत 4 की मौत सभी मृतक राजस्थान के

श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्कॉर्पियो सड़क पर बैठी गाय को बचाने के प्रयास में खाई में उतरकर पेड़ से टकरा गई। काली तलाई इलाके में हुए हादसे में राजस्थान के रहने वाले बाप-बेटे समेत 4 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी लोग रविवार रात करीब आठ बजे अशोकनगर से राजस्थान के लिए रवाना हुए थे। तेज बारिश के बीच काली तलाई रोड पर एक गाय बैठी हुई थी। ड्राइवर ने गाय को बचाने की कोशिश में तेजी से स्टीयरिंग घुमा दी, जिससे…

Read More

एमपी में सरकारी इंजीनियर पढ़ेंगे कंस्ट्रक्शन के नियम

ब्रह्मास्त्र भोपाल मध्यप्रदेश के भोपाल में निर्मित 90 डिग्री टर्न वाला रेलवे ओवरब्रिज देश भर में सुर्खियां बंटोर रहा है। इंदौर में भी जेड आकार का ब्रिज तैयार हो रहा है। हाल ही में प्रदेश में कई जगहों से सड़क, पुल, भवनों के निर्माण में ऐसी गड़बड़ियां सामने आई हैं। इसके चलते अब लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों को कंस्ट्रक्शन वर्क के रूल्स पढ़ने होंगे। उन्हें नई तकनीकों की स्टडी कराई जाएगी। विभागीय परीक्षा भी पास करना पड़ेगी। इस परीक्षा में मिले नंबरों के आधार पर फील्ड में पोस्टिंग दी…

Read More

मध्यप्रदेश के 40 हजार बैंककर्मी आज हड़ताल पर

ब्रह्मास्त्र भोपाल मध्यप्रदेश के करीब 40 हजार बैंककर्मी बुधवार को हड़ताल पर रहेंगे। वे अपनी 17 सूत्रीय मांगों के समर्थन में हड़ताल करेंगे। इससे प्रदेश की करीब साढ़े 8 हजार शाखाओं में कामकाज पर असर पड़ेगा। आॅल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन, आॅल इंडिया बैंक आॅफिसर्स एसोसिएशन एवं बैंक एम्पलाइज फेडरेशन आॅफ इंडिया ने केंद्रीय श्रमिक संगठनों की मांगों का समर्थन करते हुए बैंकिंग उद्योग एवं बैंककर्मियों की मांगों को लेकर अखिल भारतीय बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। जन एवं श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ और बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थानों…

Read More

कर्ज लो और मुफ्त राशि बांटों… फिर 4800 करोड़ का नया कर्ज लेगी मध्य प्रदेश सरकार

कर्ज की राशि हो गई 14 हजार 300 करोड़ रुपये ब्रह्मास्त्र भोपाल 4800 करोड़ रुपयों का नया कर्ज बाजार से उठायेगी सरकार। यह कर्ज दो हिस्सों में होगा जिसमें पहला कर्ज 2500 करोड़ रुपयों का होगा जिसे 18 वर्ष बाद चुकाया जायेगा जबकि दूसरा कर्ज 2300 रुपयों का होगा जिसे 18 वर्ष बाद चुकाया जायेगा। दोनों ही कर्जी पर साल में दो बार कूपन रेट पर ब्याज का भुगतान किया जायेगा। वर्तमान वित्त वर्ष में राज्य सरकार अब तक दो बार में कुल 9 हजार 500 रुपयों का कर्ज बाजार…

Read More

संजय टाइगर रिजर्व में भालू के हमले में 3 लोगों की मौत

4 घायल, ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला ब्रह्मास्त्र सीधी मध्य प्रदेश के सीधी जिले में भालू के हमले में तीन ग्रामीणों की मौत हो गई। चार घायल हैं। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने भालू को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौके पर ही मार डाला। मामला संजय टाइगर रिजर्व से लगी ग्राम पंचायत बस्तुआ की दलित बस्ती में सोमवार 7 जुलाई का है। यहां सुबह करीब 5 बजे भालू ने बब्बू यादव (80) पर हमला कर दिया। बुजुर्ग की चीख सुनकर दीनबंधु साहू (70), मनीष साहू (27) और संतोष यादव (43) बचाने…

Read More

बागेश्वर धाम में धर्मशाला की दीवार गिरी महिला की मौत, 10 लोग घायल

ब्रह्मास्त्र छतरपुर छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे धर्मशाला की दीवार ढह गई। मलबे में दबने से उत्तर प्रदेश निवासी महिला श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 10 घायल हुए हैं। इनमें 7 लोग उत्तर प्रदेश, एक उत्तराखंड जबकि दो पश्चिम बंगाल के हैं। 4 घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है। महिला की पहचान अनीता देवी खरवार (40) पत्नी राजू के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के अदलहाट गांव की रहने वाली थी। परिजन ने…

Read More

टीकमगढ़ में नरबलि : झंडे के नीचे कटा सिर, कुछ दूर धड़ मिला, आज ही हुई है युवक के पिता की मौत!

ब्रह्मास्त्र टीकमगढ़ एमपी के टीकमगढ़ स्थित विजयपुर गांव में सनसनीखेज घटना देखने को मिली है। यहां अखिलेश कुशवाहा नामक युवक की लाश मिली है, जिसका सिर अलग है जबकि उसका धड़ अलग ही पड़ा हुआ था। सिर एक चबूतरे जैसी जगह पर मिला है जहां पर झंडा लगा रहा। युवक की मौत को लेकर कहा जा रहा है कि नरबलि दी गई है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए, जिन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। खासबात यह है कि आज ही…

Read More