उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने 5 मई 2025 को रतलाम जिले के तहसील ताल के हल्का नंबर 24 के पटवारी प्रभु कुमार गरवाल को ₹4,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई ग्राम कोट कराड़िया निवासी किशनलाल आँजणा की शिकायत पर की गई थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि पटवारी सीमांकन पंचनामा देने के लिए ₹5,000 की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत की सत्यता की पुष्टि के बाद, लोकायुक्त टीम ने पुरानी तहसील कार्यालय में पटवारी को ₹4,000 की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया।
Read MoreCategory: मध्य प्रदेश
मंत्री विजय शाह के खिलाफ FIR कराएंगे पीसीसी चीफ: पीएम मोदी को लिखा पत्र, इंदौर में पार्षद बोलीं- “मुंह काला करने वाले को 51 हजार दूंगी”
मंत्री विजय शाह के खिलाफ FIR कराएंगे पीसीसी चीफ: पीएम मोदी को लिखा पत्र, इंदौर में पार्षद बोलीं- “मुंह काला करने वाले को 51 हजार दूंगी” भोपाल/इंदौर। मध्यप्रदेश की राजनीति में एक बार फिर से उबाल देखने को मिल रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने वन मंत्री विजय शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की घोषणा की है। उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामला विधानसभा में कथित आपत्तिजनक भाषा के उपयोग और विपक्षी विधायकों…
Read MoreCBSE 12वीं का रिजल्ट घोषित
CBSE 12वीं का रिजल्ट घोषित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस साल 88.39 फीसदी स्टूडेंट हुए पास हुए है। वहीं पिछले साल की तरह इस साल भी लड़कियों का पास प्रतिशत ज्यादा था। इस साल लड़कियों का पासिंग परसेंटेज 91.64 रहा है तो वहीं, लड़कों का पासिंग परसेंटेज 85.70% रहा है।
Read Moreमध्य प्रदेश में मौसम ने बदली करवट, कई जिलों में बारिश के आसार
प्रदेश में बीते कुछ दिनों से चल रही गर्मी और उमस से लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, प्री-मानसून गतिविधियों की शुरुआत हो चुकी है और अगले 15 दिनों तक बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी। विशेष रूप से खंडवा, बुरहानपुर, खरगौन, देवास, हरदा, होशंगाबाद, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, जबलपुर, डिंडोरी और उमरिया</strong> जैसे जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।</p> <p><strong>इंदौर और भोपाल</strong> में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि <strong>ग्वालियर, भिंड, मुरैना, शिवपुरी और…
Read Moreभोपाल बस हादसे के बाद सीएम का बड़ा फैसला: प्रदेशभर में वाहन फिटनेस जांच अभियान शुरू
भोपाल बस हादसे के बाद सीएम का बड़ा फैसला: प्रदेशभर में वाहन फिटनेस जांच अभियान शुरू 📍 भोपाल | 13 मई 2025 | Awantika ब्यूरो भोपाल में एक निजी स्कूल बस के ब्रेक फेल होने से हुई दर्दनाक दुर्घटना के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। राज्यभर में आज से सभी परिवहन वाहनों की फिटनेस, बीमा, पंजीयन और परमिट दस्तावेजों की जांच का विशेष अभियान शुरू किया गया है। क्या हुआ था हादसे में? सोमवार को भोपाल के बाणगंगा चौराहे पर…
Read Moreयुवक की हत्या की, चाकू से गला काटा
रीवा में छोटे भाई के दोस्त ने पुरानी रंजिश में किया मर्डर, परिजन को भेजा वीडियो ब्रह्मास्त्र रीवा रीवा जिले के पिपरहा गांव में एक युवक की हत्या करने के बाद आरोपियों ने चाकू से उसका गला काटा। इसका वीडियो बनाकर युवक के परिजन को भेज दिया। वीडियो देखते ही परिवार वाले थाने पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, पिपरहा गांव के रहने वाले अभिषेक त्रिपाठी का शव बुधवार को गांव से लगे भोखरी जंगल में मिला था। अभिषेक को उसके छोटे भाई भैया त्रिपाठी का दोस्त रजनीश मिश्रा घूमने के लिए…
Read Moreमहाकाल मंदिर की छत पर लगी आग, भक्तों का प्रवेश रोका गया!
महाकाल मंदिर की छत पर लगी आग, भक्तों का प्रवेश रोका गया! उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब मंदिर की छत पर मौजूद एयर क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम (AQMS) की बैटरियों में आग लग गई। यह टावर कंट्रोल रूम से जुड़ा हुआ था। आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और तुरंत आग पर काबू पाया गया। एहतियातन कुछ समय के लिए भक्तों का प्रवेश रोक दिया गया। मंदिर क्षेत्र में धुआं फैलने से अस्थायी अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। गनीमत…
Read Moreब्यावरा में हंगामा: नपाध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह पर पुलिस से अभद्रता का मामला दर्ज, पांच आरोपी गिरफ्तार, खुद फरार
ब्यावरा में हंगामा: नपाध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह पर पुलिस से अभद्रता का मामला दर्ज, पांच आरोपी गिरफ्तार, खुद फरार ब्यावरा, राजगढ़ राजगढ़ जिले के ब्यावरा नगर के टाल मोहल्ला क्षेत्र में बीती रात पुरानी रंजिश को लेकर भारी हंगामा हो गया। धर्मशाला के पास पूनम कुशवाह के साथ चार-पांच लोगों ने जमकर मारपीट की। घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस के आरक्षक चुन्नीलाल कुशवाह, पियूष गुप्ता और एक अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर शांति कायम करने और विवाद शांत कराने का प्रयास किया तथा वीडियो…
Read Moreओंकारेश्वर में आदिगुरु शंकराचार्य जयंती पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का संबोधन: “भारत को शास्त्रों के साथ शस्त्रों से भी बनाना होगा सशक्त”
खंडवा, 2 मई 2025 |ओंकारेश्वर में आयोजित आदिगुरु शंकराचार्य जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संत समागम में भाग लिया और देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को सशक्त बनाने की दिशा में अपनी सरकार की प्रतिबद्धता जताई। मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि “भारत को केवल शास्त्रों से नहीं, बल्कि शस्त्रों की परंपरा से भी सशक्त बनाना होगा।” 500 शंकरदूतों को दी गई दीक्षासमारोह में 500 शंकरदूतों को दीक्षा दी गई। मुख्यमंत्री ने अद्वैत लोक निर्माण, धार्मिक नगरों में शराब मुक्ति, गीता भवन की…
Read Moreविदिशा में शादी के बाद बारात लौट रही थी, बेकाबू होकर पलटी पिकअप, इंदौर के 4 लोगों की मौत
ब्रह्मास्त्र विदिशा विदिशा के सिरोंज में बारातियों से भरा पिकअप वाहन बेकाबू होकर पलट गया। इसमें एक महिला समेत चार बारातियों की मौत हो गई। बारात इंदौर लौट रही थी। इसमें 12 लोग घायल हुए हैं। जिनमें 5 की हालत गंभीर हैं। हादसा गुरुवार रात 10 बजे मदागन घाटी में हुआ। सूचना मिलते ही लटेरी एसडीओपी अजय मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बारात इंदौर के आउलीखेड़ा गांव लौट रही थी। ये लोग बारात लेकर सिरोंज की जटाशंकर के पास से वापस आ रहे थे। पिकअप में 16 लोग…
Read More