उज्जैन। महिदपुर-खेड़ाखजूरिया के बीच 30 जनवरी को बाइक सवार कनीराम पिता तेजाराम 28 साल निवासी ग्राम खूरचिनया प्रताप महिदपुर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। कनीराम गंभीर घायल हुआ था, जिसे महिदपुर से उज्जैन रैफर किया गया था। परिजन उपचार के लिये आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज लेकर आये थे। जहां 8 दिनों तक चले उपचार के दौरान रविवार रात मौत हो गई। चिमनगंज थाना पुलिस ने सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। उपचार के दौरान मौत का मामला नीलगंगा थाना क्षेत्र के निजी अस्पताल से…
Read MoreCategory: Uncategorized
बिरलाग्राम-खाचरौद में लूट करने वाले का नहीं मिला सुराग,पोते को बचाने आई दादी पर 2 युवकों ने किया हमला
उज्जैन। खंडेलवाल नगर में रहने वाले यश भावसार का आटो चलाने वाले से विवाद हो गया था। आटो चालक ने यश के खिलाफ पुलिस को शिकायत भी दर्ज कराई थी। एक माह बाद गुरूवार-शुक्रवार रात आटो चालक अपने भाई के साथ खंडेलवाल नगर पहुंचा और यश को आवाज लगाकर घर से बाहर बुलाया। यश के बाहर आते ही चालक और उसके भाई ने मारपीट शुरू कर दी। यश के साथ मारपीट होती देख दादी विष्णुकांता पति प्रेमनारायण भावसार 65 साल बीच-बचाव करने आई तो यश के साथ मारपीट करने वाले…
Read Moreजयपुर-चैन्नई एक्सप्रेस से महिला यात्री का चोरी हुआ पर्स,
उज्जैन। ट्रेनों में यात्रियों के साथ होने वाली वारदातों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। अब जयपुर-चैन्नई एक्सप्रेस से महिला का पर्स चोरी होना सामने आया है। जयपुर की रहने वाली प्रभावती करनूल जाने के लिये ट्रेन में सवार हुई थी। कोच ए-1 में यात्रा के दौरान रात में नींद लग गई। जब आंख खुली तो पर्स गायब था। 5 हजार रूपये नगद, मोबाइल और दस्तावेज रखे थे। ट्रेन के इटारसी पहुंचने पर प्रभावती ने मामले की शिकायत जीआरपी पहुंच की। पूछताछ में पता चला कि पर्स उज्जैन से…
Read Moreशासकीय हाई स्कूल जवासिया कुमार में केरियर मेला और दीक्षांत समारोह
कायथा। विद्यालय में 5 दिवसीय केरियर मेला एवं केरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया केरियर मेले में विद्यालय के कक्षा 9 वीं एवं कक्षा 10 वी के छात्र/छात्राओं को शैक्षणिक, व्यावसायिक,कौशल आधारित युनिसेफ द्वारा वेबिनार के माध्यम से विद्यार्थियो के भविष्य की तैयारी पर मार्गदर्शन एवं शासकीय सेवाओं से संबंधित केरियर विकल्पों की जानकारी प्रदाय करने हेतु केरियर मेला एवं केरियर काउंसलिंग का आयोजन विद्यालय में प्रभारी प्राचार्य महेश चन्द्र पाटीदार के मार्गदर्शन में प्रारंभ हुआ केरियर मेला एवं केरियर काउंसलिंग की रूपरेखा एवं संचालन नोडल शिक्षक गट्टूलाल नवरंग द्वारा…
Read Moreमहाकाल मंदिर में शुक्रवार को सबसे पहले वसंत पंचमी मनाई जाएगी।
उज्जैन/ ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में शुक्रवार को सबसे पहले वसंत पंचमी मनाई जाएगी। तड़के चार बजे भस्म आरती में वसंत उत्सव मनाया जाएगा। पुजारी भगवान महाकाल का केसरिया पंचामृत से अभिषेक करेंगे। उसके बाद पीले फूल अर्पित किए जाएंगे। 0केसरिया पीले पकवानों का भोग लगाकर आरती की जाएगी। शाम को संध्या आरती में भगवान को 500 ग्राम हर्बल गुलाल अर्पित किया जाएगा। महाकाल मंदिर की पूजन परंपरा में ऋतु परिवर्तन का महापर्व वसंत पंचमी हर्षोल्लास से मनाया जाता है। प्रतिदिन होने वाली पांच आरती में परंपरा अनुसार वसंत के पीले…
Read Moreविराट कोहली के नंबर-3 पर हाईएस्ट रन
न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाए ब्रह्मास्त्र इंदौर न्यूजीलैंड ने भारत में इतिहास रचते हुए पहली बार वनडे सीरीज अपने नाम कर ली। इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में कीवी टीम ने भारत को 41 रन से हराया। इसके साथ ही यह भारत की इस मैदान पर पहली वनडे हार भी रही। रविवार को रिकार्ड्स का दिन विराट कोहली के नाम रहा। वे वनडे में नंबर-3 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने और न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी…
Read Moreअमेरिका की धमकी के बाद ईरान पीछे हटा:ईरानी विदेश मंत्री बोले- कोई फांसी नहीं;
वॉशिंगटन डीसी/तेहरान।राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की धमकियों के बाद ईरान प्रदर्शनकारियों को फांसी देने के फैसले से पीछे हट गया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराकची ने बुधवार को कहा कि ईरान की ओर से लोगों को फांसी देने की कोई योजना नहीं है।विदेश मंत्री ने फॉक्स न्यूज के ‘स्पेशल रिपोर्ट विद ब्रेट बेयर’ कार्यक्रम में दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘फांसी देने की कोई योजना नहीं है। फांसी का तो सवाल ही नहीं उठता।’ वहीं, बुधवार को ट्रम्प ने भी बताया कि ईरान में प्रदर्शनकारियों…
Read Moreचांदी दो दिन में ₹20,000 बढ़कर ₹2.63 लाख/kg हुई:सोना ₹1.40 लाख प्रति 10 ग्राम बिक रहा
नई दिल्ली।सोने-चांदी के दाम आज (13 जनवरी) को लगातार दूसरे दिन ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी की कीमत 6,566 रुपए बढ़कर 2,62,742 रुपए पर पहुंच गई है। कल इसने 2,57,283 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।दो दिन में चांदी करीब 20 हजार रुपए महंगी हो चुकी है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 33 रुपए बढ़कर 1,40,482 रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। कल ये 1,40,449 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
Read Moreमहाविद्यालय में विश्व हिंदी दिवस मनाया
सुसनेर। स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. जी.सी. गुप्ता के निर्देशन में कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के संयुक्त तत्वावधान में विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक बद्रीलाल डाबी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, विचार और आत्मा की अभिव्यक्ति है। उन्होंने हिंदी के वैश्विक महत्व और इसके सतत विकास पर भी प्रकाश डाला। तत्पश्चात इतिहास विभाग के सहायक प्राध्यापक…
Read Moreबांग्लादेश को JF-17 फाइटर जेट बेचने की तैयारी में पाकिस्तान:दोनों देशों के एयरफोर्स चीफ ने बातचीत की
ढाका।पाकिस्तान बांग्लादेश को JF-17 थंडर फाइटर जेट बेचने की तैयारी में है। इसको लेकर दोनों देशों के वायुसेना प्रमुखों के बीच इस्लामाबाद में बातचीत हुई है। पाकिस्तानी सेना ने इसकी पुष्टि की है।बांग्लादेशी अखबार डेली स्टार के मुताबिक पाकिस्तान एयरफोर्स प्रमुख एयर चीफ मार्शल जहीर अहमद बाबर सिधु और बांग्लादेश वायुसेना प्रमुख हसन महमूद खान के बीच बैठक हुई। इसमें JF-17 थंडर लड़ाकू विमानों की संभावित बिक्री और रक्षा सहयोग पर चर्चा की गई।JF-17 थंडर एक मल्टी-रोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट है, जिसे पाकिस्तान ने चीन के साथ मिलकर विकसित किया है।…
Read More