इंदौर।इंदौर के सुगनीदेवी कॉलेज परिसर में गंभीर हालत में मिली युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवती को राहगीरों ने घायल अवस्था में एमवाय अस्पताल पहुंचाया था। उसके हाथों और शरीर पर कई टैटू बने हुए थे, वहीं शरीर पर ब्लेड से काटने के निशान भी पाए गए थे। शुरुआती जांच में डॉक्टरों को उसके साथ ज्यादती की आशंका हुई, जिसके चलते सैंपल भी लिए गए थे।पुलिस जांच में सामने आया कि युवती पर हमला उसके लिव-इन पार्टनर ने किया था। आरोपी ने हत्या की नीयत से पत्थर…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
भाजपा नेता की गुंडागर्दी, युवकों के सिर फोड़े, स्कॉर्पियो तोड़ी:इंदौर में समझौते के बाद फिर भड़का विवाद, हंगामे के बाद FIR
इंदौर। राऊ इलाके में रविवार सुबह भाजपा युवा मोर्चा के एक पदाधिकारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया।आरोपियों ने न केवल युवकों के साथ मारपीट की, बल्कि उनकी स्कॉर्पियो कार के कांच भी चकनाचूर कर दिए। घायल युवकों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस के अनुसार, हमलावर की पहचान भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष वेदांत तिवारी के रूप में हुई है। पीड़ित प्रखर शर्मा और नयन बाफना (सुदामा नगर) सुबह कैट रोड स्थित एक कैफे से चाय पीकर अपनी…
Read Moreस्मार्ट मीटर के विरोध में वार्ड 14 एवं 15 के लोगों ने किया प्रदर्शन
आरोन। अयोध्या बस्ती के वार्ड क्रमांक 14 एवं 15 में स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर स्थानीय रहवासियों में नाराजगी देखने को मिल रही है। पार्षद अजुद्वी बाई एवं पार्षद धर्मेंद्र बुनकर के नेतृत्व में महिलाओं और पुरुषों ने एकजुट होकर विद्युत मंडल कार्यालय में आवेदन दिया तथा एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपते हुए विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर बिना पूर्व सूचना के लगाए जा रहे हैं, जिससे आमजन में असमंजस और आक्रोश की स्थिति बनी हुई है। वार्डवासियों का कहना है कि मीटर लगाने…
Read Moreराष्ट्रीय कवि प्रदीप जी की जयंती नगर में गौरव दिवस के रूप में मनाई
बड़नगर। नगर में राष्ट्रीय कवि पंडित रामचंद्र द्विवेदी कवि प्रदीपजी की जयंती एवं गौरव दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायी, भावनात्मक और ऐतिहासिक पहल देखने को मिली। इस संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन एवं कवि प्रदीपजी की तस्वीरें भेंट कर उन्हें सम्मानपूर्वक स्थापित करने का कार्य वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद इंजी. विजयंत सिंह गोसर द्वारा अपनी व्यक्तिगत पहल, संकल्प एवं व्यवस्था से संपन्न कराया गया। विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि कवि प्रदीप जी की तस्वीरें भी उनकी व्यवस्था से तैयार करवाई गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय कवि प्रदीप जी…
Read Moreहेपेटाइटिस बी टीकाकरण शिविर में लोगों में नहीं रहा उत्साह
इंगोरिया। आंगनवाड़ी पर हेपेटाइटिस बी वेक्सिनेशन का शिविर लगा था। विकासखंड बी एम ओ डॉक्टर विजयेंद्र सिंह अजनार ने बताया कि यह टीकाकरण अनिवार्य नहीं है, संस्था को निर्देशित किया गया है किसी पर दबाव नहीं डालना है स्वेच्छा से जो लोग टीका लगाना चाहे उन्हें ही टीका लगाया जाए। कर्तव्य नमन एजुकेशन हेल्थ फाउंडेशन रिसर्च सेंटर द्वारा इंगोरिया में हेपेटाइटिस बी और टाईफाइड की रोकथाम हेतु बिना लाभ हानि के टीका करण हेतु शिविर आयोजित करने का आवेदन किया था। शनिवार को संस्था के प्रमोटर डॉ वेद भूषण उपाध्याय…
Read Moreस्कूल बसों पर विशेष चेकिंग अभियान, 8 वाहनों पर जुर्माना
सुसनेर। परिवहन आयुक्त के आदेशानुसार एवं कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशन में जिला परिवहन कार्यालय के विशेष जांच दल द्वारा तहसील सुसनेर क्षेत्र में संचालित विभिन्न विद्यालयों की पंजीकृत स्कूल बसों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत एक्सलेंस पब्लिक स्कूल, इन्वेंचर पब्लिक स्कूल, कैथोलिक पब्लिक स्कूल एवं ब्राइट पब्लिक स्कूल की कुल 32 स्कूल बसों की जांच की गई। जांच के दौरान बिना बीमा (इंश्योरेंस), बिना पीयूसी एवं बिना परमिट के संचालित पाए गए 8 वाहनों पर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न करने के कारण 17,500…
Read Moreताश के जुए पर पुलिस की दबिश, पांच आरोपी गिरफ्तार
शुजालपुर। थाना शुजालपुर मंडी पुलिस ने जुआ खेलने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नकदी, ताश के पत्ते, मोबाइल फ ोन व वाहन जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार 6 फ रवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि नांदासुरा नाले की पुलिया के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां कुछ लोग ताश के पत्तों पर जुआ…
Read Moreट्रम्प ने रूस-यूक्रेन को डेडलाइन दी, कहा- जून तक समझौता करो
वाशिंगटन। अमेरिका ने यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए जून तक की डेडलाइन दी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अमेरिका दोनों पक्षों पर दबाव डालकर इस समय सीमा तक समझौता करवाना चाहता है। जेलेंस्की के अनुसार, अगर समय पर समझौता नहीं हुआ तो वे दोनों देशों पर और अधिक दबाव डालेंगे। इसका नतीजा बुरा हो सकता है। ट्रम्प प्रशासन इस मामले में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। जेलेंस्की ने बताया कि…
Read Moreमोदी बोले- आतंकवाद पर कोई समझौता नहीं
ब्रह्मास्त्र कुआलालंपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मलेशिया दौरे का आज दूसरा दिन है। पीएम मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के बीच आज द्विपक्षीय बातचीत हुई। पीएम मोदी ने आतंकवाद पर अपना रुख कड़ा किया। उन्होंने कहा, भारत और मलेशिया आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम करेंगे और सहयोग मजबूत करेंगे। पीएम मोदी ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान तमिल भाषा की अहमियत पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि तमिल भाषा के प्रति साझा प्रेम भारत और मलेशिया को जोड़ता है। मोदी ने आॅडियो-विजुअल समझौते का जिक्र करते हुए कहा,…
Read Moreबिल्डिंग गिरी, स्टूडेंट समेत 2 की मौत, 13 घायल
ब्रह्मास्त्र कोटा राजस्थान के कोटा में शनिवार रात करीब 9 बजे एक 3 मंजिला बिल्डिंग ढह गई। मलबे में स्टूडेंट्स समेत कई लोग दब गए। हादसे में एक कोचिंग स्टूडेंट समेत 2 लोगों की की मौत हो गई, जबकि 8 घायल हॉस्पिटल में भर्ती है। 5 घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। तलवंडी में इमारत गिरने की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू किया। हालात यह थे कि मलबे में दबे लोग चीख रहे थे, हमें बचा लो।…
Read More