खाचरोद। कुश्ती संघ द्वारा आयोजित अंडर 14 कुश्ती प्रतियोगिता उज्जैन में सम्पन्न हुई जिसमें पवन पुत्र व्यायामशाला खाचरोद के उस्ताद एवं कुश्ती कोच डॉक्टर श्याम सिंह चंद्रावत द्वारा बालिका पहलवानों को लगातार नि:शुल्क प्रशिक्षण देने की बदौलत 42 किलोग्राम वजन वर्ग में शिवानी बैरागी पहलवान तथा 39 किलोग्राम वजन वर्ग में चंचल लोहार पहलवान विजेता हुई तथा राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता जबलपुर के लिए अपना चयन करवाया और अपने खाचरोद नगर का नाम रोशन किया। इन दोनों बालिका पहलवानों के राज्य स्तरीय कुश्ती में चयन होने पर पवन पुत्र व्यायामशाला…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
गंगावाड़ी मेले का शुभारंभ
महिदपुर। नपा द्वारा आयोजित 103 वे गंगावाड़ी मेले का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। इससे पूर्व गंगेश्वर महादेव की पूजा कर आरती उतारी गई। इस अवसर पर विधायक दिनेश जैन बॉस, पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान, नपा अध्यक्ष नानीबाई माली, उमा पांडे, कृष्णा सूर्यवंशी, नपा पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थें।
Read Moreपाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर हमला, 2 की मौत, 14 घायल
खैबर पख्तूनख्वा।पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में पुलिस स्टेशन के पास एक जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य लोग घायल हो गए। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है।पुलिस के बयान के मुताबिक, मोटरसाइकिल में विस्फोटक पदार्थ लगा हुआ था जिसे धमाके से उड़ा दिया गया। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। रेस्क्यू अधिकारियों ने बताया कि इमरजेंसी टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने मृतकों के शव और घायलों को पास…
Read Moreयूनुस के खिलाफ जांच आयोग बैठा सकती है रहमान सरकार:18 मंत्रियों की संपत्ति में इजाफा;
ढाका।बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद गठित मोहम्मद यूनुस सरकार के मंत्रियों की संपत्ति में उछाल आया है। सरकार के मुखिया यूनुस की संपत्ति में एक साल में लगभग 11 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।यूनुस की संपत्ति अब कुल साढ़े 12 करोड़ रुपए हो गई है, इसमें लगभग 1 करोड़ 30 लाख रुपए का उछाल आया है। अंतरिम सरकार के टॉप 4 मंत्रियों में सबसे ज्यादा संपत्ति की वृद्धि यूनुस की हुई है।दूसरे नंबर पर आवास मंत्री अदिलुर रहमान की संपत्ति में 1 करोड़ 23 लाख रुपए…
Read Moreगुजरात के32 स्कूलों में बम की धमकी: लिखा- बस को उड़ा देंगे, टुकड़ों में बंट जाएगा; बच्चे लौटे
अहमदाबाद।गुजरात के 32 स्कूलों में ईमेल के जरिए बम की धमकी दी गई है। वडोदरा के 17 और अहमदाबाद के 15 स्कूल शामिल हैं। ईमेल में लिखा गया कि गुजरात खालिस्तान बन जाएगा, हिंदुस्तान टुकड़ों में बंट जाएगा। जानकारी सामने आते ही पैरेंट्स तुरंत स्कूल पहुंचे और बच्चों को वापस ले आए।बम निरोधक दस्ते ने स्कूलों में तलाशी शुरू कर दी है। फिलहाल स्कूलों को खाली करा लिया गया है और वाहनों व स्कूल परिसरों की जांच की जा रही है। एहतियात के तौर पर वडोदरा के उर्मी स्कूल के…
Read Moreकेमिकल फैक्ट्री में धमाका, 8 लोग जिंदा जले:अवैध रूप से बन रहे थे पटाखे
भिवाड़ी।सोमवार सुबह राजस्थान के भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका।जस्थान के भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में अचानक तेज धमाका हुआ। इसमें 8 मजदूर जिंदा जल गए, जबकि 4 गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें दिल्ली एम्स रेफर किया गया है।इस फैक्ट्री में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। मौके से बारूद, पटाखे और पैकिंग के डिब्बे मिले हैं।हादसा खुशखेड़ा कारौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। घटना के समय करीब 25 मजदूर…
Read Moreदोपहर में हुई महाकाल की भस्मारती:दिव्य श्रृंगार कर किया भगवान को सेहरा अर्पित
उज्जैन।महाशिवरात्रि पर्व पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में चार प्रहर के पूजन-अभिषेक और विशेष अनुष्ठानों के बाद सोमवार को भगवान महाकाल को सेहरा अर्पित किया गया। इस दौरान साल में एक बार दोपहर में होने वाली विशेष भस्म आरती भी हुई।सोमवार को दोपहर 12 बजे भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया। मंत्रोच्चार के साथ जल अर्पित करने के बाद कपूर आरती हुई। इसके बाद भगवान के मस्तक पर भांग, चंदन और त्रिपुंड अर्पित कर दिव्य श्रृंगार किया…
Read Moreबालगृह से भागे बच्चों का अब-तक सुराग नहीं:नेपाल भागने की आशंका
उज्जैन। नागझिरी थाना क्षेत्र स्थित लालपुर के सरकारी बालगृह से वाशरूम की ग्रिल तोड़कर भागे दो नाबालिग बच्चों का चार सप्ताह बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने दोनों की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। करीब 27 दिन पहले बालगृह से दो बच्चे फरार हो गए थे, जिसकी सूचना नागझिरी थाना पुलिस को दी गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि फरार नाबालिगों में एक की उम्र 13 वर्ष और दूसरे की उम्र 15 वर्ष है। इनमें से…
Read Moreबच्चा चोरी करने की अफवाह:सीसीटीवी फुटेज में दिखी महिला, कार्रवाई करेगी पुलिस
इंदौर। बच्चा चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस कमिश्नर ने झूठी अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसी बीच द्वारकापुरी क्षेत्र में रविवार रात एक महिला 11 साल के बच्चे को अपने साथ ले जाने की कोशिश करती हुई सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दी। हालांकि बच्चे के दोस्त द्वारा आवाज देने पर वह तुरंत वापस लौट आया।बाद में बच्चे के परिजन थाने पहुंचे। पुलिस ने महिला को पूछताछ के लिए थाने लाया, लेकिन उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसे छोड़ दिया गया।एडिशनल डीसीपी राजेश…
Read MoreMY हॉस्पिटल के 4 में से 3गेट बंद:हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, पूछा-मरीजों-परिजनों को परेशान क्यों कर रहे?
इंदौर।इंदौर के सबसे व्यस्त मार्ग पर स्थित एमवाय अस्पताल के चार में से तीन गेट लंबे समय से बंद हैं। इसके चलते मरीजों, बुजुर्गों और उनके परिजनों को अस्पताल तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आपातकालीन स्थिति में आने वाले लोगों को भी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।मामले को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता ने संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर दी। इस मामले की सुनवाई मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की डबल बेंच में हुई।याचिकाकर्ता की ओर…
Read More