इंदौर के व्यक्ति को सांप ने डंसा, हालत गंभीर

उज्जैन। भूखी माता मंदिर के पास खेत में काम करने वाले इंदौर के परदेशीपुरा में रहने वाले जगदीश पिता रामू जयसवाल 40 साल को शनिवार शाम सांप ने डंस लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर बेगमपुरा में रहने वाला मोनू पिता मोहम्मद रईस चरक अस्पताल लेकर पहुंचा। जगदीश की हालत गंभीर होने पर आईसीयू में भर्ती किया। ड्युटी कम्पाउंडर ने मामले की सूचना महाकाल थाना पुलिस को दी है।

Read More

ट्राले ने बुजुर्ग को कुचला, चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

उज्जैन। नागदा थाना क्षेत्र के लालगेट मोड़ पर मोपेट सवार 70 साल के बुजुर्ग  गोपीलाल पिता भागीरथ निवासी चेतनपुरा को ट्राले ने कुचल दिया। बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्राला जप्त कर लिया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया। परिजन भी जानकारी लगते ही अस्पताल पहुंच गये थे। दुर्घटना के बाद गुस्साये लोगों ने जाम लगा दिया। पुलिस के अनुसार मामले में मर्ग कायम कर बुजुर्ग का पोस्टमार्टम कराया गया…

Read More

गार्डन के चौकीदार को जान से मारने की धमकी

उज्जैन। आगररोड स्थित ग्राम सुरासा में गिरीराज गार्डन में कमल पिता नानूराम चंद्रवंशी 18 साल निवासी विक्रमगढ़ आलोट चौकीदारी का काम करता है। बीती रात अज्ञात युवक आया और गार्डन में घुसने का प्रयास करने लगा। चौकीदार कमल ने उसे रोका तो युवक ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। मारपीट में चौकीदार घायल हो गया। गार्डन संचालक विकास पटेल को घटना की जानकारी लगी तो वह चौकीदार को चिमनगंज थाने लेकर पहुंचा। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के बाद मारपीट करने वाले अज्ञात युवक के…

Read More

राजस्थान से उज्जैन के ग्राम खरेंट पहुंचा लाखों का घोड़ा – खाने की खुराक में दिलराज के बेटे को दूध संग बादाम पसंद – चमकदार रंगत और शानदार कद-काठी व शाही चाल की वजह से लोगों के आकर्षण का केंद्र बना 

दैनिक अवंतिका उज्जैन। बड़नगर रोड पर नलवा के समीप ग्राम खरेंट में लाखों का एक घोड़ा आया है। इस घोड़े के गांव पहुंचते ही आसपास के क्षेत्र में इसकी चर्चा तेज हो गई है घोड़ा देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। यह घोड़ा अपनी चमकदार रंगत और शानदार कद-काठी व शाही चाल की वजह से लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस घोड़े को ग्राम खरेंट में रहने वाले विशाल आंजना लेकर आए हैं तथा इसकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है तथा यह दिलराज…

Read More

महाशिवरात्री पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुई बैठक

महाशिवरात्री पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुई बैठक उज्जैन। रविवार को महाशिवरात्री पर्व पर धार्मिक नगरी में आस्था का सैलाब दिखाई देगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन के साथ कानून-व्यवस्था को बनाये रखने के लिये शनिवार दोपहर एसपी प्रदीप शर्मा द्वारा महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में जिले के राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, क्राइम एएसपी, सायबर प्रभारी सहित महाकाल मंदिर ड्युटी पर तनात रहने वाले पुलिसकर्मी-अधिकारी शामिल हुए। एसपी द्वारा सभी को दिशा निर्देश जारी कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सतर्कता की बात कहीं। इससे पहले शुक्रवार रात…

Read More

लूट के 4 आरोपी गिरफ्तार, चाकू की नोक पर की थी वारदात

उज्जैन/ मन्दसौर। पुलिस ने राहजनी और लूट की वारदात को अंजाम देने वाली एक गैंग का पर्दाफाश करते हुए महज 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । पुलिस ने इनके कब्जे से लूटे गए रुपए, मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल हथियार व मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है प्राप्त जानकारी अनुसार, 13 फरवरी की रात करीब 10 बजे फरियादी विजय पिता राजकुमार बोरासी (20 वर्ष) निवासी इमली चौक, अपने दोस्तों भूपेंद्र और ऋषिराज के साथ मोरखेड़ा से घर लौट रहे थे। रास्ते…

Read More

विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर भव्य सजावट की तैयारियां शुरू हो गई

उज्जैन/ विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर भव्य सजावट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाबा महाकाल का दरबार सात समंदर पार से मंगाए गए विदेशी फूलों से सजाया जा रहा है। सजावट के लिए बेंगलुरु से पहुंचे 200 से अधिक कलाकार 40 से ज्यादा प्रजातियों के फूलों का उपयोग कर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप दे रहे हैं। हवाई मार्ग से उज्जैन पहुंचते हैं फूल महाशिवरात्रि पर्व पर हर वर्ष महाकालेश्वर मंदिर को बेंगलुरु से आए कलाकार निशुल्क विदेशी फूलों से सजाते हैं। इस बार भी…

Read More

सर्दी का असर धीरे-धीरे कम होने लगा है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया

उज्जैन | अब सर्दी का असर धीरे-धीरे कम होने लगा है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो कि 97 दिनों में सबसे अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह की शुरुआत ठंडक से हुई सूरज चढ़ते ही धूप के तेवर तीखे हो गए। दिन और रात के तापमान में 15 डिग्री का अंतर है। दिन में जहां तेज धूप लोगों को पसीने छुड़ा रही है, वहीं रात का तापमान 15.8 डिग्री है, जिससे रात में हल्की ठंड का अहसास है। शनिवार…

Read More

राजस्थान से उज्जैन के ग्राम खरेंट पहुंचा लाखों का घोड़ा खाने की खुराक में दिलराज के बेटे को दूध संग बादाम पसंद चमकदार रंगत और शानदार कद-काठी व शाही चाल की वजह से लोगों के आकर्षण का केंद्र बना 

उज्जैन। बड़नगर रोड पर नलवा के समीप ग्राम खरेंट में लाखों का एक घोड़ा आया है। इस घोड़े के गांव पहुंचते ही आसपास के क्षेत्र में इसकी चर्चा तेज हो गई है घोड़ा देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। यह घोड़ा अपनी चमकदार रंगत और शानदार कद-काठी व शाही चाल की वजह से लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस घोड़े को ग्राम खरेंट में रहने वाले विशाल आंजना लेकर आए हैं तथा इसकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है तथा यह दिलराज का…

Read More

छात्रा की मौत, टीआई-एसआई को हटाने की मांग:लोगों का प्रदर्शन, विधायक नेएसपी से शिकायत की

खरगोन। चैनपुर में 10वीं की आदिवासी छात्रा की मौत के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार को गुस्साए आदिवासी समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने टीआई और एसआई को हटाने की मांग की।विधायक कमलेश्वर डोडियार ने एएसपी को फोन लगाकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। बीट प्रभारी सब इंस्पेक्टर लखमेसिंह सोलंकी और चैनपुर थाना प्रभारी गहलोद सेमलिया को हटाने की मांग की है।विधायक डोडियार ने एएसपी बिट्टू सहगल को बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा के फेफड़ों में पानी नहीं मिला है, जिससे हत्या का शक…

Read More