5वीं और 8वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी:टॉप में नरसिंहपुर नंबर 1 इंदौर का स्थान 9वां; भोपाल लिस्ट से बाहर

भोपाल।मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र ने बुधवार को कक्षा कर दिया है। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने वल्लभ भवन में एक कार्यक्रम के दौरान बटन दबाकर रिजल्ट घोषित किया।इस साल 5वीं के 95.14% और 8वीं के 93.83% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। दोनों कक्षाओं में छात्रों की तुलना में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। 8वीं के पासिंग स्टूडेंट्स के परसेंटेज में स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह का नरसिंहपुर जिला नंबर वन पर है। इंदौर का 9वां स्थान है और भोपाल टॉप टेन से बाहर है।परिणाम देखने की प्रक्रिया को इस बार बेहद आधुनिक और आसान बनाया गया है। छात्र और अभिभावक राज्य शिक्षा केंद्र के पोर्टल पर जाने के अलावा, विभाग द्वारा जारी QR कोड को स्कैन करके भी सीधे अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा, स्कूल के प्राचार्य भी पोर्टल के जरिए अपने पूरे संस्थान का विद्यार्थीवार प्रदर्शन चेक कर सकेंगे।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment