जयपुर। राजस्थान सरकार ने जन शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 35 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को सीधे पब्लिक हेल्पलाइन से जोड़ने का निर्देश दिया है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास द्वारा जारी आदेश के अनुसार सचिव से लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर तक के अधिकारी अब तय तिथियों पर राजस्थान संपर्क 181 हेल्पलाइन कॉल सेंटर में बैठेंगे और प्रतिदिन कम से कम 10 कॉल स्वयं सुनेंगे। सरकारी आदेश के मुताबिक यह पहल जन शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण और प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है। अधिकारी सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क 181 कॉल सेंटर में अपनी निर्धारित ड्यूटी के दौरान नागरिकों की शिकायतें सीधे सुनेंगे और जहां तक संभव होगा, मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे।
35 वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अब खुद उठाएंगे जनता की शिकायतों के फोन