3 आर तकनीकी के माध्यम से रीसाइकलेबल मटेरियल से सॉलिड प्लास्टिक वेस्ट मटेरियल से निर्मित चेंजिंग रूम रामघाट पर लगवाए गए

उज्जैन। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 अभियान अंतर्गत उज्जैन नगर निगम नवाचार गतिविधियों का संचालन कर रहा है। इसी के तहत 3 आर तकनीकी के माध्यम से रीसाइकलेबल मटेरियल से सॉलिड प्लास्टिक वेस्ट मटेरियल से निर्मित चेंजिंग रूम रामघाट पर लगवाए गए हैं। पॉलीथिन की कतरन को पुनः उपयोग में लाकर प्लाईवुड जैसी शीट का आकार देते हुए चेंजिंग रूम का निर्माण किया गया हैनगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के आने के बाद नवाचारों को प्राथमिकता मिली है। शहर में कानीपुरा रोड पर कचरे के  ठिए को मैदान में तब्दील करते हुए यहां गार्डन की योजना आकार लेने वाली है। यहां कचरे से निकलने वाले वेस्ट से भी कमाई की जा रही है। इसी तरह से 3 आर के तहत अनुपयोगी प्रतिबंधित पॉलिथीन की कतरन को क्रश करते हुए उसमें केमिकल डालकर प्लाईवुड जैसी शीट बनाई जाती है।इसे आउटर फ्रेमिंग करके कटिंग की जाकर प्लाईवुड जैसी शीट का आकार देते हुए इसका उपयोग किया गया है। नगर निगम उज्जैन द्वारा रामघाट पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महिला एवं पुरुष चेंजिंग रूम इसके लिए बनाया गया है। इसके साथ ही राहगीरों एवं यात्रियों की सुविधा हेतु घाट पर गीले एवं सूखे कचरे के लिए लिटरबिन लगाए गए हैं। कमर्शियल एवं पब्लिक क्षेत्र के साथ-साथ धार्मिक क्षेत्र में भी इन लिटरबीन को लगाए जाने की योजना आगामी समय में है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment