कार का फोटो खींचने पर वृद्ध को मारा मुक्का:प्रकरण दर्ज चालक की तलाश जारी

कार का फोटो खींचने पर वृद्ध को मारा मुक्का उज्जैन। देवासरोड पर लालपुर के समीप बाइक सवार 65 वर्षीय श्रीकृष्ण पिता लक्ष्मीप्रसाद तिवारी निवासी मंगल रेसीडेंसी को तेजगति से आई कार ने टक्कर मार दी थी। वृद्ध गिरकर घायल हो गये थे, चालक ने कार लेकर भागने का प्रयास किया, तो घायल श्रीकृष्ण तिवारी ने मोबाइल से कार की नम्बर प्लेट का फोटो खींच लिया। चालक ने कार को रोका और उतरने के बाद वृद्ध को मुक्का मार दिया और धमकी देकर भाग निकला। नागझिरी थाना पुलिस ने वृद्ध की…

Read More

कार्तिक मेला ग्राउंड हादसे में घायल युवक की मौत

उज्जैन। कार्तिक मेला ग्राउंड में 20 अगस्त को धार्मिक यात्रा पर आई सोनू ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 41 पी 8988 पार्क की गई थी। रात 11 बजे चालक ने बस को पार्किंग से बाहर निकालने के लिये रिवर्स लिया था, उसी दौरान पार्किंग मैदान में सो रहे पारस पिता पूरणसिंह बघेल 25 साल निवासी मुरैना पर बस का पिछला पहिया चढ़ गया था। पारस गंभीर घायल हुआ था, जिसे उपचार के लिये चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 2 दिन चले उपचार के बाद रविवार तड़के पारस की…

Read More

इंटरनेशनल स्विमिंग कोच के साथ धोखा:अनुमति के बिना दस्तावेजों से हथिया लिया IDA का ठेका

इंदौर।इंदौर डेवलपमेंट अथॉरिटी (IDA) के स्विमिंग पूल संचालन के टेंडर में दिल्ली के रिटायर्ड इंटरनेशनल स्विमिंग कोच मुकुंद मोहन शर्मा के शैक्षणिक और पेशेवर दस्तावेजों के दुरुपयोग का मामला सामने आया है।कोच का आरोप है कि उन्होंने ये दस्तावेज फरवरी 2023 में दिल्ली के तालकटोरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के टेंडर के लिए देवा स्विमिंग इंस्टीट्यूट को दिए थे। बाद में उनकी अनुमति के बिना उन्हीं दस्तावेजों का इस्तेमाल इंदौर में आईडीए का स्विमिंग पूल संचालन हासिल करने के लिए कर लिया गया।उन्होंने इंदौर आकर पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है। अब…

Read More

स्विफ्ट-SUV की टक्कर, AAP-भाजपा विधायक समेत 6 घायल

नई दिल्ली।दिल्ली के ITO ट्रैफिक सिग्नल के पास रविवार रात करीब 9:30 बजे एक स्विफ्ट कार और SUV में टक्कर हो गई। हादसे में कुल 6 लोग घायल हुए। इनमें दो लोग भाजपा और AAP के विधायक हैं। हादसा पुराने पुलिस हेडक्वार्टर के सामने PWD ऑफिस के पास हुआ। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, स्विफ्ट 32 साल के आशुतोष पांडे चला रहे थे। कार में उनकी पत्नी और दो नाबालिग बच्चे भी सवार थे। दूसरी तरफ इनोवा में किराड़ी विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा AAP विधायक अनिल झा और कर्नाटक के BJP…

Read More

सरकारी अस्पताल में आग, 3 नवजात बच्चों की मौत:36 को बचाया

अमरावती।महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे आग लग गई। तीसरी मंजिल पर स्थित इस चाइल्ड केयर यूनिट में उस समय 39 नवजात भर्ती थे। इनमें 3 नवजातों की मौत हो गई। 36 को बचाया गया।                                                                      अमरावती के पुलिस कमिश्नर राकेश ओला के मुताबिक, NICU के तीन कंपार्टमेंट में…

Read More

यूक्रेन को सीक्रेट SCALP क्रूज मिसाइल तकनीक देगा ब्रिटेन: रूस में अंदर तक हमला करने में सक्षम

कीव।रूस के खिलाफ जंग में मदद के लिए ब्रिटेन यूक्रेन को अपनी सीक्रेट मिसाइल तकनीक देगा। इससे कीव में ही लंबी दूरी की SCALP क्रूज मिसाइल बनाने का रास्ता साफ होगा। ब्रिटेन में इस मिसाइल को स्टॉर्म शैडो कहा जाता है।ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम सोमवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर यूक्रेन पहुंचे। इसी दौरान मिसाइल तकनीक साझा करने का ऐलान किया गया है। वे राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे।फ्रांस और यूक्रेन की योजना है कि इस साल के आखिर तक यूक्रेन में SCALP की उत्पादन लाइन शुरू…

Read More

ईरान होर्मुज में जहाजों से टोल वसूलेगा, संसद की मंजूरी:रियाल औरपसंद की करेंसी में पेमेंट लेगा

 तेहरान।ईरान की संसद ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों से टोल यानी टैक्स या फीस लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी के मुताबिक, जिन देशों के जहाजों को होर्मुज से गुजरने की अनुमति होगी, उनसे समुद्री सेवाओं के बदले शुल्क लिया जाएगा।ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के प्रवक्ता हसन काशकवी के मुताबिक, फीस के बदले समुद्री सेवाएं, सुरक्षा और इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।इसके अलावा पर्यावरण संबंधी सेवाएं और खास परिस्थितियों में ईंधन भी दिया जाएगा। भुगतान ईरानी…

Read More