इजराइली PM नेतन्याहू को हार का खतरा:सर्वे में पूर्व आर्मी चीफ आइजेनकोट से पिछड़े

तेल अवीव।इजराइल में 27 अक्टूबर को होने वाले चुनाव से पहले प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पूर्व सेना प्रमुख गादी आइजेनकोट से बड़ी चुनौती मिलती दिख रही है। गुरुवार को सामने आए जमान इजराइल के नए सर्वे में आइजेनकोट की विपक्षी पार्टी यशार को 25 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं नेतन्याहू की लिकुड पार्टी 21 सीटों पर सिमट सकती है।यानी यशार ने लिकुड पर 4 सीट की बढ़त बना ली है। पिछले कुछ हफ्तों के ज्यादातर सर्वे में भी यशार आगे रही है, लेकिन अंतर बहुत कम था।…

Read More

कैम्ब्रिज के सबसे कम उम्र के ब्लैक प्रोफेसर की मौत:, नकल के आरोपों के बाद दिया था इस्तीफा

लंदन।इंग्लैंड की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के सबसे कम उम्र के अश्वेत प्रोफेसर रहे जेसन अर्डे का 41 साल की उम्र में निधन हो गया। वे शिक्षा और समाज से जुड़े विषयों पर रिसर्च और अध्यापन करते थे।शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे उन्हें दक्षिण लंदन के बैटरसी स्थित उनके घर में बेहोश पाया गया। एंबुलेंस टीम ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक, उनकी मौत अचानक हुई। अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे मौत को संदिग्ध माना जाए। पुलिस परिवार के संपर्क में…

Read More

पुलिस को देख खेत मे भागे जुआरी: आधा दर्जन से ज्यादा बाइक जब्त

इंदौर।इंदौर के राउ इलाके में शनिवार देर रात पुलिस ने जुए के अड्‌डे पर दबिश दी। पुलिस की गाड़ियां देखकर जुआरी बाइक और ताश के पत्ते मौके पर छोड़कर खेतों के रास्ते अंधेरे में भाग गए। पुलिस ने मौके से आधा दर्जन से ज्यादा बाइक जब्त कर थाने पहुंचाई हैं। रात डेढ़ बजे पुलिस ने दी दबिश- इंदौर जोन-1 के डीसीपी नरेंद्र रावत को राउ इलाके में बड़े स्तर पर जुआ संचालित होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद रात करीब डेढ़ बजे पेट्रोल पंप के पास जुए की सूचना…

Read More

प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने फांसी लगाई

इंदौर। खुड़ैल थाना क्षेत्र में शनिवार को 27 वर्षीय युवक ने किराए के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। युवक मूल रूप से सागर का रहने वाला था और पिछले कुछ महीनों से इंदौर में निजी कंपनी में ड्राइवर का काम कर रहा था। प्रारंभिक जांच में उसके इंदौर आने की वजह सागर की एक युवती से प्रेम प्रसंग बताई जा रही है।कॉल नहीं उठाने पर मकान मालिक ने देखा शव-खुड़ैल पुलिस के मुताबिक, देवगुराड़िया की मानसरोवर कॉलोनी में किराए से रहने वाले आयुष (27) पिता उत्तम गोस्वामी का…

Read More

पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई: नोट लिखा- , मुझे बदनाम करने की कोशिश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार सुबह बीरभूम जिले के टीएमसी ऑफिस में उनका शव फांसी के फंदे से लटका मिला।आशीष बनर्जी रामपुरहाट के वार्ड नंबर-5 के हत्तलापारा इलाके में रहते थे। उनके घर के पास ही तृणमूल कांग्रेस का पार्टी ऑफिस था।पुलिस के मुताबिक, 16 अगस्त की सुबह कार्यालय से एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें लिखा कि उन्होंने भ्रष्टाचार नहीं किया, उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई।आशीष बनर्जी टीएमसी के पूर्व विधायक भी थे। पुलिस ने…

Read More

वाराणसी एयरपोर्ट पर हथियार की जांच के दौरान यात्री से गोली चली, 2 कर्मचारी घायल

  वाराणसी/आजमगढ़।वाराणसी एयरपोर्ट पर रविवार सुबह हथियार की जांच के दौरान एक यात्री से गोली चल गई। इससे महिला समेत दो कर्मचारी घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।घटना सुबह करीब 9:30 बजे हुई। यात्री कमलेश राय पत्नी के साथ एअर इंडिया एक्सप्रेस की IX-1810 फ्लाइट से मुंबई जा रहे थे। उन्होंने विमान में ले जाने वाले हथियार को पहले ही डिक्लेयर किया था।हथियार की जांच के दौरान उससे एक राउंड फायर हो गया। स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी गई है।…

Read More