सुसनेर। नगर परिषद सुसनेर द्वारा अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत गुरुवार को नगर परिषद परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नगर में हरियाली बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने तथा नागरिकों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए तथा सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता…
Read MoreDay: July 10, 2026
शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव जारी, धार्मिक अनुष्ठानों में जुटे श्रद्धालु सुसनेर। नगर में डाक बंगले के समीप, परसुलिया रोड स्थित पुष्पशक्ति विहार कॉलोनी के श्री गौरीशंकर महादेव मंदिर में नवनिर्मित शिवजी के मंदिर का कार्य पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ आगे बढ़ रहा है। बुधवार, 8 जुलाई 2026 से शुरू हुए इस पांच दिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक और वैदिक अनुष्ठान संपन्न किए जा रहे हैं। पंडित वेदप्रकाश भट्ट एवं पंडित…
Read Moreसांसद सोलंकी ने किया फोर लेन रेलवे ब्रिज का निरीक्षण
मक्सी। महेन्द्र सिंह सोलंकी शाजापुर देवास सांसद ने फोर लेन रेलवे ब्रिज का निरिक्षण किया डॉक्टर रवि पांडे शाजापुर भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद गोलू पटेल भाजपा मक्सी मंडल अध्यक्ष मोड़ सिंह लोधी भाजपा मक्सी मंडल महामंत्री नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि नानू पंड्या भाजपा मक्सी मंडल महामंत्री श्री राजेश गुप्ता भाजपा मक्सी मंडल मीडिया प्रभारी नरेंद्र भावसार कृष्णा भावसार ओम चौधरी पार्षद दिलीप लोधी पार्षद मोहसिन खान पार्षद मुकीम खान पार्षद सुनील लोधी पवन केरवाल पवन परिहार अमित सोनी हितेश पाटीदार हर्षित भट्ट अशोक चौधरी राधेश्याम देवड़ा भरत पटेल इरशाद खान…
Read Moreमहिदपुर की 21 ग्राम पंचायतों को मिले पेयजल टैंकर
महिदपुर रोड। विधानसभा क्षेत्र में पेयजल संकट से प्रभावित ग्रामीणों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से गुरुवार को कृषि उपज मंडी महिदपुर रोड पर जल सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक दिनेश जैन बोस ने क्षेत्र की 21 ग्राम पंचायतों को पेयजल टैंकर उपलब्ध कराकर ग्रामीणों को बड़ी राहत दी। कार्यक्रम के अंतर्गत आक्यालिम्बा (ठिकरिया), बपैया, बरुखेड़ी, बैलाखेड़ा, घाट पिपलिया, ब्राह्मणखेड़ा, लसुडिया मंसूर, शक्करखेड़ी, टीपूखेड़ा (बोलखेड़ा घाट), खेड़ा मद्दा, बागनी, गैलाखेड़ी, धुलेट, बिसलखेड़ी, लसुड़िया नाहटा, कोयल, काजीखेड़ी, बैजनाथ (झरखेड़ी), जलोदिया जागीर, रजला (बछोड़ा) एवं रानी पिपलिया (भटेरा)…
Read Moreब्लॉक कांग्रेस की पंचायत स्तरीय बैठकें 6 पंचायतों में संपन्न
बड़नगर। बड़नगर ब्लॉक कांग्रेस के तत्वावधान में लाल दक्षिण क्षेत्र की ग्राम पंचायत बंगरेड, लोहाना , नावदा, गुणावद, पीरझलार एवं अमला में पंचायत स्तरीय बैठकें सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। ब्लॉक अध्यक्ष मधुसूदन भारद्वाज के मार्गदर्शन में हुई इन बैठकों में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, बीएलए 2 से संवाद, बूथ स्तर की सक्रियता बढ़ाने और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठकों में कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं विधायक महेश परमार, विधानसभा प्रभारी चंद्रशेखर पालीवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में जिला अध्यक्ष महेश परमार ने…
Read Moreशिवनारायण शर्मा पुन: बने मंदिर पुजारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष
महिदपुर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवनारायण शर्मा को एक बार फिर मंदिर पुजारी प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी पुनर्नियुक्ति को संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रिय कार्यशैली तथा सनातन संस्कृति एवं पुजारी समाज के हित में किए गए कार्यों की मान्यता के रूप में देखा जा रहा है। नियुक्ति की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकतार्ओं, पुजारी समाज और उनके शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। समर्थकों ने इसे पुजारी समाज के सम्मान और उनकी लंबे समय से उठाई जा रही मांगों एवं समस्याओं…
Read Moreहायर सेकेंडरी विद्यालय नारायणा का पहुंच मार्ग बदहाल, छात्रों को हो रही परेशानी
महिदपुर। शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय नारायणा के पहुंच मार्ग की खराब स्थिति के कारण विद्यार्थियों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जनजीवन मिशन की पाइपलाइन सुधार कार्य के बाद मार्ग को पुन: व्यवस्थित नहीं किया गया, जिससे वहां कीचड़ भर गया है और आवागमन बाधित हो गया है। जानकारी के अनुसार विद्यालय पहुंचने वाले मार्ग की पूरी चौड़ाई में लगभग चार फीट तक कीचड़ जमा है। इसके कारण छात्र-छात्राओं को पैदल विद्यालय पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। मार्ग की स्थिति इतनी खराब है…
Read Moreविहिप-बजरंग दल ने सेवा सप्ताह के तहत किया पौधारोपण व गौसेवा
नागदा। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल नागदा प्रखंड द्वारा ‘सेवा सप्ताह’ के अंतर्गत प्रखंड सहसंयोजक दिनेश परमार के नेतृत्व में गौसेवा, पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों तथा कार्यकतार्ओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। सेवा गतिविधियों के तहत कोटा फाटक ब्रिज के समीप स्थित पशु चिकित्सालय परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। साथ ही निकटवर्ती गौशाला में साफ-सफाई कर गौसेवा का कार्य भी किया गया। कार्यक्रम में रमेश कुमार प्रजापत (जिला सेवा प्रमुख), रोशन शुक्ला (जिला…
Read More