आयशर से टकराया ट्रक, चपेट में आया बाइक सवार

उज्जैन। इंदौररोड पर शनिवार सुबह बाइक सवार को बचाने में हादसा हो गया। आयशर से टकराने के बाद ट्रक पलटी खा गया। चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। आयशर भी पलट गई थी, जिसका चालक घायल हुआ है। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के इंदौररोड स्थित पंथपिपलाई के पास यथार्थ पेट्रोल पंप के सामने बाइक सवार को बचाने में ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़ी गैस रिफिलिंग आयशर से टकरा गया। घटनाक्रम में ट्रक और आयशर पलटी खा गये। जिसकी चपेट में बाइक सवार आ गया…

Read More

सिहोर से गिरफ्त में आया फर्जी गोलीकांड में फरार आरोपी -संरक्षण देने वाला भी हिरासत में, देशी कट्टा हुआ बरामद

उज्जैन। ढांचा भवन में 11 अप्रैल की रात हुये फर्जी गोलीकांड में फरार चल रहे षडयंत्रकारी आरोपी को शनिवार शाम सिहोर से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे संरक्षण देने वाला युवक भी हिरासत में आया है। पुलिस को अब षडयंत्र के मुख्य आरोपी रौनक गुर्जर की तलाश है। चिमनगंज थाना क्षेत्र में रहने वाला अतिक माहूरकर 11 अप्रैल की रात थाने पहुंचा था और एक्टिवा से आये 2 नकाबपोश बदमाशों पर गोली मारने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी, 2 दिन बाद मामला…

Read More

41 डिग्री के करीब तापमान, लू चलने का बढ़ा खतरा -नर्सरी से कक्षा 8वीं तक का बदला गया समय

उज्जैन। अप्रैल माह अब मई जैसा तपता दिखाई दे रहा है। तापमान 41 डिग्री के करीब पहुंच चुका है, लू चलने का खतरा बढ़ गया है। हवा में गर्माहट महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों तापमान ओर बढ़ने की आशंका जताई है। अप्रैल माह के 11 दिन शेष बचे है और गर्मी अपने चरम पर पहुंच चुकी है। शनिवार को अधिकतम तामपान 41 डिग्री के करीब 40.8 दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार-शनिवार रात के तापमान में 4.8 डिग्री की गिरावट आई थी। दिन के…

Read More