धुरंधर की अभिनेत्री महाकाल मंदिर पहुंची, भस्म आरती में शामिल हुई

ब्रह्मास्त्र उज्जैन हाल ही में रिलीज फिल्म धुरंधर की अभिनेत्री सारा अर्जुन शनिवार तड़के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। उनके साथ पिता राज अर्जुन और मां सान्या भी मौजूद थीं। सारा ने नंदी हाल से भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। सारा अर्जुन पहली बार महाकाल मंदिर दर्शन के लिए पहुंचीं। सुबह करीब 4 बजे उन्होंने भस्म आरती में हिस्सा लिया और करीब दो घंटे तक आरती में शामिल रहीं। इस दौरान उन्होंने जय महाकाल के जयकारे लगाए और पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की। आरती के बाद सारा ने…

Read More

डायरेक्टर सनोज बोले- सत्य की जीत हुई

कहा- मोनालिसा का ब्रेनवॉश कर झूठे आरोप लगवाए फरमान खान पर पॉक्सो एक्ट लगने पर खुशी जताई फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने महाकुंभ की वायरल गर्ल ‘मोनालिसा’ की शादी मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के फैसले पर खुशी जताई है। आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, 11 मार्च 2026 को हुई शादी के दौरान उनकी उम्र सिर्फ 16 साल, 2 महीने और 12 दिन थी। इस रिपोर्ट के बाद मोनालिसा के पति फरमान खान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आयोग के मोनालिसा को…

Read More

आईपीएल में आज दिल्ली-चेन्नई, धोनी के बिना खेल रही सीएसके तीनों मैच हारी

कप्तान अक्षर डीसी को 2 जीत दिला चुके ब्रह्मास्त्र चेन्नई इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में आज 2 मैच खेले जाएंगे। दिन का दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच चेपॉक स्टेडियम में होगा। मुकाबला शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस 7 बजे होगा। सीएसके की टीम आज भी पूर्व कप्तान एमएस धोनी के बिना मैदान में उतरेगी, टीम 3 मैच हार चुकी है। वहीं अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स 2 मैच जीत चुकी है, टीम को इकलौती हार पिछले मुकाबले में…

Read More

ईरानी लीडर बच्चों की तस्वीरें लेकर पाकिस्तान पहुंचे

अमेरिका और ईरान के बीच शांति को लेकर राजधानी इस्लामाबाद में आज एक अहम बैठकी ब्रह्मास्त्र इस्लामाबाद अमेरिका के साथ शांति पर बातचीत के लिए ईरान का डेलिगेशन शुक्रवार देर रात पाकिस्तान पहुंचा। इसकी अगुआई ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ कर रहे हैं। उन्होंने इस्लामाबाद पहुंचने के बाद एक्स पर एक फोटो शेयर की। इसमें विमान की सीटों पर चार बच्चों की तस्वीरें रखी हैं, जिनके साथ एक-एक स्कूल बैग और फूल भी रखा है। ईरानी शहर मिनाब में जंग के पहले ही दिन 28 फरवरी को…

Read More

इंदौर के आरती भोजनालय में लगी आग

ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर के देवास नाका क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे महिंद्रा शोरूम के सामने स्थित आरती भोजनालय में भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए। टीआई तारेश सोनी के मुताबिक आग बुझ गई है। कोई हताहत नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग तेजी से फैलती नजर आई, जिसके बाद तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल की गाड़ियां मौके के लिए रवाना हुईं। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई…

Read More

मणिपुर में बीएसएफ जवान की हत्या

उखरुल में पेट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात थे, यहां फरवरी से हिंसा जारी है ब्रह्मास्त्र इंफाल मणिपुर के उखरुल जिले में शुक्रवार को पेट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के एक कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अधिकारियों के मुताबिक कांस्टेबल मिथुन मंडल को शाम करीब 4:30 बजे गोली लगी। गोली लगने के बाद उन्हें तुरंत इंफाल के अस्पताल ले जाया गया, जहां शाम करीब 6 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि मिथुन मंडल पश्चिम बंगाल के भगजन टोला गांव के रहने वाले थे और…

Read More

वृंदावन हादसा : 10 पर्यटकों की मौत, 5 अभी लापता

यमुना में 250 गोताखोर तलाश कर रहे, लोगों को मरता छोड़कर भागा नाव मालिक गिरफ्तार ब्रह्मास्त्र मथुरा मथुरा के वृंदावन में नाव हादसे में 10 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 22 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। अभी 5 लोग लापता हैं। शनिवार को दूसरे दिन भी रेस्क्यू आॅपरेशन चल रहा है। आर्मी समेत 250 लोगों की टीम रेस्क्यू आॅपरेशन में लगी हुई है। 14 किमी के दायरे में लापता लोगों की तलाश की जा रही है। लापता लोग अभी तक क्यों नहीं मिल रहे हैं? इस…

Read More

असम के एक पोलिंग बूथ में आज दोबारा वोटिंग

तिरुवनंतपुरम। असम के श्रीभूमि जिले में करीमगंज (उत्तर) विधानसभा क्षेत्र के 239-बेबीलैंड हाई इंग्लिश स्कूल मतदान केंद्र पर आज दोबारा वोटिंग होगी। वोट सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक डाले जाएंगे। बीजेपी और कांग्रेस के समर्थकों के बीच हुई झड़पों के बाद दोबारा चुनाव का आदेश दिया गया है। इस सीट से 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी की तीन रैलियां होंगी। सबसे पहले वे दोपहर 12 बजे कटवा में जनता को संबोधित करेंगे। दोपहर 1:45 बजे जंगीपुर जाएंगे फिर दोपहर 3:45 बजे…

Read More

स्विगी के को-फाउंडर लक्ष्मी रेड्डी ने इस्तीफा दिया

नई दिल्ली। फूड और ग्रोसरी डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी के को-फाउंडर लक्ष्मी नंदन रेड्डी ओबुल ने कंपनी के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। स्विगी ने शुक्रवार को रेगुलेटरी फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। ओबुल कंपनी में होल-टाइम डायरेक्टर और हेड आॅफ इनोवेशन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनका इस्तीफा आज (10 अप्रैल) से प्रभावी होगा। कंपनी ने बताया कि ओबुल अब अपने दूसरे प्रोफेशनल हितों पर ध्यान देना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया है। ओबुल के जाने के साथ ही स्विगी के बोर्ड में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियों और…

Read More

12 राज्यों-यूटी में एसआईआर, 6.08 करोड़ लोगों के नाम कट

नई दिल्ली। चुनाव आयोग के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के दूसरे फेज के तहत उत्तर प्रदेश में फाइनल वोटर लिस्ट जारी की गई। इसके पूरा होने के बाद 9 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों की वोटर लिस्ट में कुल 6.08 करोड़ नाम कम हुए हैं। पिछले साल 27 अक्टूबर को एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने से पहले 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल मतदाताओं की संख्या करीब 51 करोड़ थी। फाइनल लिस्ट जारी होने के बाद यह संख्या 44.92 करोड़ रह गई है। एसआईआर के दूसरे फेज में उत्तर…

Read More