असम, केरल, पुडुचेरी में आज थमेगा चुनाव प्रचार

तिरुवनंतपुरम। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने आरोप लगाया है कि केंद्र ने पुडुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा देने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है, जबकि इस केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभा ने 14 बार प्रस्ताव पारित करके ऐसी मांग की है। इधर, चुनाव आयोग ने असम, केरल और पुडुचेरी के लिए ‘साइलेंस पीरियड’ की घोषणा की है। जो मंगलवार शाम 5 बजे से शुरू होगा। यह समय सभी निर्वाचन क्षेत्रों में वोटिंग खत्म होने से ठीक 48 घंटे पहले का है। ‘जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951’…

Read More

ईरान को एक रात में खत्म कर सकते हैं, ये कल भी हो सकता है

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान जंग पर सोमवार रात (भारतीय समय के मुताबिक) प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका की जंग अच्छी चल रही है। अमेरिका चाहे तो पूरे ईरान को एक रात में खत्म कर सकता है। जरूरत पड़ी तो वह रात कल भी हो सकती है। ट्रम्प ने ईरान में फंसे अमेरिकी पायलट को बचाने वाले आॅपरेशन को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा, मैंने अमेरिकी सेना को आदेश दिया था कि हमारे बहादुर सैनिकों को सुरक्षित घर लाने के लिए जो भी जरूरी हो,…

Read More

मकड़ोन में युवक की हत्या, बाजार कराया बंद

उज्जैन। मकड़ोन में रात को पुरानी रंजिश के चलते चाकू मार कर युवक की हत्या कर दी गई। आज सुबह मृतक के परिवार और समाजजनों ने आक्रोशित होकर बाजार बंद कर दिया। स्थिति को देखते हुए आसपास के थानों का पुलिस बल बुला लिया गया है। बताया जा रहा है की गंगा जालिया मोहल्ले में रहने वाला लखन पिता जगदीश सोलंकी जाति मोगिया  25 साल मकड़ोन के आगर रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग आश्रम के पास बने ढाबे पर रात में खाना खाने गया था, जहां पुरानी रंजिश के चलते…

Read More

14 अप्रैल को खत्म होगा खरमास…..फिर सुनाई देगी शहनाई की गूंज

उज्जैन। 15 मार्च 2026 से खरमास शुरू हुआ था जो कि 14 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में गोचर करते ही समाप्त हो जाएगा। खरमास में शादी जैसे मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। खरमास खत्म होते ही यह रोक हट जाएगी. जिससे एक बार फिर शहनाइयां बजने लगेंगी। द्रिक पंचांग के अनुसार 14 अप्रैल 2026 की सुबह 09:38 बजे सूर्य मेष राशि में गोचर करेंगे। जिससे खरमास खत्म होगा। वहीं 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया है जिससे शादी समेत सभी शुभ कार्यों के लिए अबूझ मुहूर्त माना जाता है।…

Read More

पिकअप से आये थे पांच बदमाश, 3 की तलाश में दबिश गरोठ हाईवे से गिरफ्त में आये टायर चोरी के 2 आरोपी

उज्जैन। पांड्याखेड़ी ब्रिज के पास खड़े ट्रक के 3 टायर चोरी करने वाले 2 बदमाशों को रविवार-सोमवार रात गरोठ हाइवे से हिरासत में लिया गया। दोनों पिकअप में 2 टायर बेचने की फिराक में निकले थे। दोनों के 3 साथी फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। पंवासा थाना प्रभारी गमरसिंह मंडलोई ने बताया कि 3-4 अप्रैल की रात पांड्याखेड़ी ब्रिज के पास डालडा मैदान में खड़े टाटा कंपनी के ट्रक क्रमांक एमपी 14 एलबी 2277 के तीन टायर चोरी होने का मामला सामने आया था। लाखों…

Read More

विवाद में बदली मजाकबाजी, एक का फोड़ा सिर,घायल हुआ युवक

उज्जैन। नानाखेडा कालापत्थर क्षेत्र में रहने वाले कृष्णा सेन और पड़ोस में रहने वाले निखिल पिथोरिया के बीच सोमवार सुबह मजाक चल रहा था। अचानक दोनों में विवाद हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों गुत्थम-गुत्था हो गये। यह देख कृष्णा का बड़ा भाई अजय पिता गोपाल सेन बीच-बचाव करने पहुंचा। तभी निखिल और उसके पिता हुकुमचंद ने क्रिकेट बेट से अजय पर हमला कर दिया। सिर में चोंट लगने से अजय लहूलुहान हो गया। भाई कृष्णा और परिजन उसे चरक अस्पताल लेकर आये। जहां डॉक्टरों ने उपचार के…

Read More

ढाबा रोड चौडीकरण में देर शाम को हादसा, कोई जनहानि नहीं गेबी हनुमान मंदिर की गली के पास गिरा 3 मंजिला मकान

उज्जैन। ढाबा रोड चौड़ीकरण में सोमवार देर शाम तीन मंजिला मकान अचानक गिर गया। मकान के गिरते ही धुएं का गुब्बार उठा और अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान सामने बने 2 मकान भी क्षतिग्रस्त हो गये। हादसे के बाद क्षेत्र  मे अंधेरा छा गया। गनीमत रही कि जनहानि नहीं हुई। सिंहस्थ 2028 को देखते हुए ढाबारोड क्षेत्र में मार्ग चौड़ीकरण का किया जा रहा है। चौड़ीकरण की जद में आ रहे मकानों, दुकानों को तोड़ा जा रहा है। मार्ग पर गेबी हनुमान मंदिर के मुहाने पर कालू राठौर और अली…

Read More