बड़े बिजली बकायादारों पर सख्ती, कुर्की-जप्ती अभियान में पांच मोटरसाइकिलें जब्त

सुसनेर। विद्युत वितरण केंद्र द्वारा बकाया राशि नहीं चुकाने वाले बड़े उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कुर्की-जप्ती की कार्रवाई तेज कर दी गई है। विशेष अभियान चलाकर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बकायादारों के घरों और प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर विद्युत उपकरणों की जब्ती की गई। अभियान के तहत ग्राम नांदना, पिपलिया नानकार, परसुलियाकला एवं सुसनेर शहर में कार्रवाई करते हुए विभागीय टीम ने मोटरसाइकिल, विद्युत मोटर, कूलर, फ्रिज सहित अन्य घरेलू एवं व्यवसायिक उपकरणों को जप्त किया। इस दौरान कुल पांच मोटरसाइकिलें भी जब्त की गईं। जिससे बकायादारों…

Read More

तिरंगा मित्र मंडल द्वारा शहीदों को नमन करते हुए भारत माता की आरती का आयोजन

जीरापुर। शहीद दिवस के अवसर पर तिरंगा मित्र मंडल द्वारा चोपड़ा बाजार में शहीदों को नमन करते हुए भारत माता की आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे और देश के अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। देशभक्ति के माहौल के बीच भारत माता की आरती की गई, जिसमें सभी लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।…

Read More

लोगों द्वारा पेट्रोल के अनावश्यक स्टॉक के चलते निर्मित हुई संकट की स्थिति

ब्यावरा-राजगढ़। राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में अफवाहों की आंधी ने एलपीजी गैस सिलेंडर से लेकर पेट्रोल डीजल तक भारी मारामारी शुरू कर दी। एलपीजी गैस सिलेंडर की व्यवस्थाएं अभी पटरी पर भी नहीं आई की अफवाहों के बाजार ने एक बार फिर जनमानस की बयान को पेट्रोल डीजल पंपों की ओर धकेल दिया। अफवाहों के चलते लोगों की भीड़ एचपी गैस एजेंसी से लेकर पेट्रोल पंप तक लगी हुई है उपभोक्ता वर्तमान को छोड़ भविष्य की चिंता में आवश्यकता से अधिक स्टोर करने में लग गया मनमानी के चलते…

Read More

महिला प्रोफेसर से 50 लाख की ठगी:शादी के नाम 40से अधिक को फंसाया, 6 ने जाल बिछाकर पकड़ा

इंदौर।मैट्रिमोनियल साइट के जरिए शादी का झांसा देकर महिलाओं से करोड़ों रुपए ठगने वाले अंतरराज्यीय आरोपी अमित पिता नवीन चौबे निवासी शालिनी रोड देवास को अहमदाबाद पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अहमदाबाद की महिला प्रोफेसर से शादी के वादा कर 50 लाख रुपए ठगे थे। इसके अलावा उसने मप्र, मुंबई, गुजरात की भी 40 से अधिक महिलाओं को अपने जाल में फंसाया था।पुलिस के अनुसार, आरोपी अमित खुद को सिविल कॉन्ट्रैक्टर बताकर विधवा और प्रोफेशनल महिलाओं को टारगेट करता था। इसके बाद इमोशनल कहानी सुनाकर भरोसा…

Read More

खेत मे गाय घुसने पर विवाद में किसान की पीट-पीटकर हत्या:, शादी से 15 दिन पहले घर में मातम

इंदौर।इंदौर के पास सिमरोल थाना क्षेत्र में खेत विवाद ने जानलेवा रूप ले लिया। चोरल गांव में एक किसान की बेरहमी से पिटाई कर दी गई, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में हत्या की धाराओं में जांच शुरू कर दी है।मृतक सूरज (49) पुत्र बद्रीलाल कौशल को बुधवार को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार सुबह करीब 4 बजे उनकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक 23 मार्च को गांव के ही किसान लालू उर्फ अभिषेक से उनका…

Read More