हनीमून के लिए बड़े रिसॉर्ट की बजाय प्राइवेट विला में ठहरे, शादी के बाद प्यारी झलक दिखी साउथ सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंड़ा की शादी के बाद की पहली तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। दोनों ने शादी के बाद थाईलैंड के खूबसूरत कोह समुई में अपना हनीमून एन्जॉय किया। हनीमून के लिए चुना गया प्राइवेट विला रश्मिका और विजय ने बड़े रिसॉर्ट के बजाय एक प्राइवेट विला में ठहरना पसंद किया। इस विला की लोकेशन समुद्र के पास थी…
Read MoreDay: March 24, 2026
कोहली ने लंदन के लिए चार्टर्ड-फ्लाइट वाली खबर को नकारा
मैंने आरसीबी से ऐसी कोई डिमांड नहीं की इंस्टाग्राम पर हंसने वाली इमोजी लगाई ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली ने लंदन आने-जाने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट मांगने की खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने इन रिपोर्ट्स को अफवाह बताते हुए इंस्टाग्राम पर हंसने वाले इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी। पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा जोरों पर थी कि कोहली ने फउइ मैनेजमेंट के सामने एक खास शर्त रखी है। इन रिपोर्ट्स में कहा गया था कि अगर दो मैचों…
Read Moreआरटीओ में 15 बम धमाके करने का मेल आया, विभागों को करवाया खाली
ब्रह्मास्त्र इंदौर आरटीओ आॅफिस में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विभाग में 15 बम धमाके करने का धमकीभरा ई-मेल विभाग की मेल आईडी पर आया। इसके बाद पूरे दफ्तर को खाली करवाया गया। मौके पर पुलिस और बम डिस्पोजल की टीम पहुंची। पूरे दफ्तर को स्कैन (चेकिंग) किया गया, लेकिन कुछ नहीं मिला। दोपहर बाद फिर से विभाग में कामकाज शुरू हुआ। आरटीओ प्रदीप शर्मा के अनुसार रविवार को 10:06 बजे आरटीओ कार्यालय की ई-मेल आई.डी. पर मेल आया। इसमें लिखा था कि सोमवार को आपके आरटीओ…
Read Moreसिंहस्थ की तैयारी: इंदौर-उज्जैन, नागदा-भोपाल के बीच आॅटोमैटिक सिग्नल लगाएगा रेलवे
इससे ट्रेनों की आवाजाही सुरक्षित होने के साथ समय भी बचेगा ब्रह्मास्त्र इंदौर सिंहस्थ-2028 को देखते हुए रेलवे ने इंदौर-उज्जैन सहित आसपास के स्टेशनों पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। सबसे अहम यह कि रेलवे अब इंदौर-उज्जैन व नागदा-भोपाल के बीच आॅटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम लगाएगा। इससे ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुरक्षित होने के साथ ही समय भी बचेगा। अभी नागदा से गोधरा सेक्शन पर आॅटोमैटिक सिग्नलिंग का काम चल रहा है, जो लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। आने वाले समय में रेलवे इंदौर-उज्जैन व नागदा-भोपाल के टेंडर करेगा।…
Read Moreबेकाबू कैंटर ने 7 लोगों को रौंदा
जीजा-साले समेत 3 की मौत, सड़क पर बिखरीं लाशें ब्रह्मास्त्र झज्जर हरियाणा के झज्जर में सोमवार की दोपहर एक कैंटर ने सात लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में जीजा-साले समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे की शुरूआत मामा चौक से हुई। पहले टैंकर ड्राइवर ने सड़क पार कर रहे दो युवकों को कुचला। इसके बाद भी ड्राइवर नहीं रुका और तेज गति से सेक्टर-9 की…
Read Moreसीसीटीवी कैमरों से वीडियो फुटेज पाकिस्तान जा रहे थे, देशभर में सभी नेटवर्क की जांच होगी
ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पाकिस्तान से जुड़े जासूसी रैकेट के खुलासे के बाद सीसीटीवी सिस्टम की सुरक्षा पर सवाल उठे हैं। जांच में सामने आया कि संवेदनशील जगहों पर लगाए गए कैमरों का लाइव फुटेज सीमा पार पाकिस्तान भेजा जा रहा था। इसके बाद केंद्र सरकार ने देशभर में सीसीटीवी नेटवर्क की जांच का फैसला लिया है। सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने आईबी और दूसरी एजेंसियों के साथ मिलकर देशभर के सीसीटीवी नेटवर्क का आॅडिट शुरू करने की तैयारी में है। वहीं, 1 अप्रैल से…
Read Moreकुपोषण रोकने की कवायद लेकिन आहार आपूर्ति में ठेकेदारों की एंट्री कराने के लिए जोर
उज्जैन। पूरे प्रदेश के साथ ही उज्जैन जिले में भी कुपोषण रोकने की कवायद तो की जा रही है लेकिन पोषण आहार आपूर्ति के मामले में नई जानकारी सामने आई है और वह यह है कि एक बार फिर पोषण आहार आपूर्ति में ठेकेदारों की एंट्री करवाने के लिए महिला बाल विकास विभाग एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए है। भोपाल सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य सचिव अनुराग जैन ने ठेकेदारों की नीति से इनकार किया तो अब मामला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष भेजा जा रहा है।…
Read Moreईरान के समर्थन में कश्मीर से उमड़ा जनसैलाब- सोना-चांदी और नकदी दान किए
ब्रह्मास्त्र जम्मू जम्मू-कश्मीर में ईरान में चल रहे युद्ध से प्रभावित लोगों के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग आगे आए हैं। सोमवार को लगातार दूसरे दिन कश्मीर के कई इलाकों में लोगों ने बढ़-चढ़कर नकदी, सोना-चांदी के आभूषण, तांबे के बर्तन और अन्य कीमती सामान दान कर मानवीय संवेदना और एकजुटता का परिचय दिया। इस पहल में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों तक ने हिस्सा लिया, जिससे यह अभियान और अधिक प्रभावशाली बन गया। अधिकारियों के अनुसार श्रीनगर के जदीबल, हसनाबाद, शालीमार, कमरवारी, लावेपोरा और बेमिना जैसे क्षेत्रों में दान…
Read Moreमुझे मारना है तो एके47 से 200 गोलियां चलानी होंगी
गाजियाबाद। गाजियाबाद में डासना मंदिर के प्रमुख और श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी आतंकी संगठनों के निशाने पर हैं। 12 मार्च को गाजियाबाद की मसूरी पुलिस ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े सावेज उर्फ जिहादी समेत 6 लोगों को अरेस्ट किया। वॉट्सऐप चैट और पूछताछ से पता चला है कि यति नरसिंहानंद गिरी आतंकियों की हिट लिस्ट में हैं। महामंडलेश्वर खुद भी मानते हैं कि उनकी जान को खतरा है। उन्होंने कहा, मैं तो लगातार निशाने पर हूं ही, पूर्व में भी मंदिर के बाहर से संदिग्ध…
Read Moreईरान बोला- मुआवजा मिलने तक जंग जारी रहेगी, सभी आर्थिक प्रतिबंध हटाने की मांग
तेल अवीव। ईरान ने कहा है कि वह मौजूदा संघर्ष में पीछे हटने वाला नहीं है और जब तक उसे हुए नुकसान की भरपाई नहीं मिलती, तब तक जंग जारी रहेगी। ईरानी सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई के वरिष्ठ सैन्य सलाहकार मोहसिन रजेई ने कहा कि ईरान की शर्तें स्पष्ट हैं, सभी आर्थिक प्रतिबंध हटाए जाएं और अमेरिका की ओर से भविष्य में किसी भी तरह की दखलंदाजी न करने की ठोस गारंटी दी जाए। रजाई ने टीवी पर जारी अपने बयान में कहा कि ईरानी सेना पूरी ताकत से आॅपरेशन…
Read More