उज्जैन। जयपुर में अध्ययन करने वाली मंदसौर की युवती के साथ उज्जैन की होटल में हुए शोषण का मामला सामने आया है। घटना 5 माह पहले की है, पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपित युवक की तलाश शुरू की है। बताया जा रहा है कि मंदसौर की रहने वाली युवती जयपुर में अध्ययन करती है। वर्ष 2025 में उसकी जयपुर रेलवे स्टेशन पर सवाई माधोपुर के रहने वाले युवक से पहचान हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नम्बर लिये और बातचीत के दौरान मामला प्रेम प्रसंग में…
Read MoreDay: March 17, 2026
बोरदा मांडा के सरपंच से मांगे थे 45 हजार, 15 हजार ले चुका था रिश्वत की राशि 30 हजार लेते पकड़ाया पंचायत सचिव
उज्जैन। ग्राम पंचायत में निर्माण कार्यो की राशि स्वीकृति के लिये सरपंच से रिश्वत मांगने वाले पंचायत सचिव को लोकायुक्त की टीम ने सोमवार को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। सचिव पूर्व में 15 हजार रूपये ले चुका था, उसके द्वारा 45 हजार की मांग की गई थी। सचिव के साथ ठेकेदार भी आरोपी बना है। 12 मार्च को तराना तहसील के ग्राम बोरदा मांडा के सरपंच राजेश चतुर्वेदी द्वारा लोकायुक्त कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को शिकायत की गई कि उनके द्वारा ग्राम पंचायत बोरदा मांडा में निर्माण कार्य कराये गये है।…
Read Moreबारात में नाचने की बात पर युवक को मारे चाकू
उज्जैन। खाचरौद के ग्राम बटलावदी में रविवार-सोमवार रात ग्राम जालोद जिला रतलाम से बारात आई थी। रात 12.30 बजे बारात में नाचने के दौरान बारातियों का ग्राम बटलावदी में रहने वाले कुछ युवकों से विवाद हो गया। युवको ने बारात गांव में लाने और नाचने की बात को लेकर सुनील पिता मदनपाल नरवरिया निवासी जलोद पर चाकू से हमला कर दिया। चाकूबाजी होने पर बारात में अफरा-तफरी मच गई। घायल सुनील को उपचार के लिये अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की जानकारी लगने पर खाचरौद पुलिस ने घायल के भाई अर्जुन…
Read Moreपाटपाला में दुर्घटना, पत्नी की मौत पति घायल,सगाई तुड़वाने की शंका में ग्रामीण के साथ मारपीट
उज्जैन। माकडोन के ग्राम लसुडिया अमरा में रहने वाले गंगाराम पिता अमरा गुजराती 40 साल के साथ रविवार रात गांव के रहने वाले राधेश्याम और तूफान ने जंगल में ले जाकर मारपीट की गई। दोनों जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। घायल गंगाराम ग्रामीणों की मदद से थाने पहुंचा और दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। गंगाराम ने बताया कि राधेश्याम घर आया था और बाइक पर बैठकर साथ ले गया। वह गांव का रहने वाला है, इसलिये साथ चला गया था, लेकिन जंगल के रास्ते में उसने…
Read Moreभांग के नशे में बिगड़ी तबीयत चौराहे पर गिरा साला, जीजा लगाता रहा मदद की गुहार महाकाल दर्शन के बाद भांग बनी मुसीबत सोमवार दोपहर चामुंडा माता चौराहे पर घटित हुई घटना देवास गेट से लौटते समय बिगड़ी हालत, फुटपाथ पर गिरा युवक राहगीरों व ई-रिक्शा चालकों ने नहीं दिखाई तत्परता, 108 एम्बुलेंस से पहुंचा अस्पताल
उज्जैन। महाकाल दर्शन के बाद भांग का अधिक सेवन दो श्रद्धालुओं पर भारी पड़ गया। सोमवार दोपहर चामुंडा माता चौराहे पर एक युवक नशे के कारण बेसुध होकर गिर पड़ा, जबकि उसका जीजा काफी देर तक लोगों से मदद की गुहार लगाता रहा। हैरानी की बात यह रही कि मौके से गुजर रहे कई लोग और ई-रिक्शा चालक अस्पताल पहुंचाने के लिए आगे नहीं आए। अंततः डायल-108 एम्बुलेंस की मदद से दोनों को चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार सीहोर जिले…
Read More