प्रवर्तन निदेशालय ने कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव से जुड़े कथित गोल्ड स्मगलिंग और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ा खुलासा करते हुए विशेष अदालत में अभियोजन शिकायत दाखिल कर दी है। ईडी का दावा है कि मार्च 2024 से मार्च 2025 के बीच एक संगठित सिंडिकेट ने 127.287 किलोग्राम विदेशी सोना भारत में तस्करी कर लाया, जिसकी अनुमानित कीमत 102.55 करोड़ रुपये है। एजेंसी के अनुसार इस पूरे नेटवर्क का संचालन सुनियोजित तरीके से किया गया और अवैध कमाई को हवाला और बैंकिंग चैनलों के जरिए वैध कारोबार के रूप में…
Read MoreDay: February 26, 2026
सुपर-8 में आज भारत के सामने जिम्बाब्वे, हारने वाली टीम बाहर होगी, टीम इंडिया को वेस्टइंडीज की हार का भी इंतजार
ब्रह्मास्त्र चेन्नई टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 का 8वां मैच आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7 बजे से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू होगा। टॉस शाम 6.30 बजे होना है। दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो का मुकाबला है। हारने वाली टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी। जीतने वाली टीम के पास चांस बना रहेगा। जीतने वाली टीम को वेस्टइंडीज की हार का इंतजार भी है, अगर विंडीज आज का पहला मैच जीत गई तो रात का मैच जीतकर…
Read Moreभागीरथपुरा में एक और मौत
बेटी का दावा- दूषित पानी ने ली पिता की जान, स्वास्थ्य विभाग ने कहा- लिवर सिरोसिस से पीड़ित थे ब्रह्मास्त्र इंदौर भागीरथपुरा दूषित जलकांड मामले में एक ओर मौत की बात सामने आई है। भागीरथपुरा में रहने वाले रामनरेश यादव की मंगलवार को मौत हो गई। वे पिछले काफी वक्त से बीमार चल रहे थे। परिवार का आरोप है कि दूषित पानी की वजह से ऐसा हुआ है। वहीं स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मरीज लिवर सिरोसिस से पीड़ित थे। भागीरथपुरा में दूषित पानी के कारण अब तक 35…
Read Moreइंदौर में होली से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर बड़ी कार्रवाई, दूध, मावा और नमकीन के 38 सैंपल लिए
ब्रह्मास्त्र इंदौर होली पर्व के मद्देनजर शहर में खाद्य पदार्थों की सघन जांच शुरू कर दी गई है। बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर कुल 38 खाद्य नमूने एकत्र किए। इन नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में संचालित डेयरी, नमकीन और मिठाई प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण किया और मौके से खाद्य…
Read Moreईडी ने अनिल अंबानी का 17 मंजिला घर जब्त किया
कीमत 3716 करोड़, बिजनेसमैन की 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी ब्रह्मास्त्र मुंबई प्रवर्तन निदेशालय ने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के मुंबई स्थित बंगले एबोड को अटैच यानी जब्त कर लिया है। पीटीआई के अनुसार इसकी कीमत करीब 3,716 करोड़ रुपए आंकी गई है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक कानून के तहत की गई है। मामला उनकी ग्रुप कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस द्वारा किए गए कथित बैंक फ्रॉड से जुड़ा है। अनिल अंबानी पर 40 हजार करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड मामले में जांच चल रही…
Read Moreराष्ट्रपति मुर्मू पहली बार लड़ाकू हेलिकॉप्टर में भरेंगी उड़ान
राजस्थान में पाकिस्तान बॉर्डर पर वायुशक्ति युद्धाभ्यास का लेंगी जायजा ब्रह्मास्त्र जैसलमेर पाकिस्तान बॉर्डर के पास राजस्थान के पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज (जैसलमेर) में भारतीय वायुसेना का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास ‘वायु शक्ति-2026’ कल (27 फरवरी) होगा। युद्धाभ्यास में सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मू भी मौजूद रहेंगी। वे 2 दिवसीय (26 और 27 फरवरी) जैसलमेर दौरे पर हैं। तय शेड्यूल के अनुसार- राष्ट्रपति 27 फरवरी को कॉम्बैट हेलिकॉप्टर ‘प्रचंड’ में उड़ान भरेंगी। इस दौरान वे युद्धाभ्यास क्षेत्र का हवाई मुआयना करेंगी। यह पहली बार होगा, जब राष्ट्रपति जैसलमेर की…
Read Moreअनजाने में गलती हुई, चैप्टर को फिर से लिखा जाएगा : एनसीईआरटी
नई दिल्ली। क्लास 8 की सोशल साइंस की टेक्स्टबुक में ज्यूडीशियल करप्शन विवाद पर एनसीईआरटी ने पहली प्रतिक्रिया दी। एनसीईआरटी ने कहा कि वे ज्यूडिशियरी का बहुत सम्मान करते हैं। किताब में गलती अनजाने में हुई है और एनसीईआरटी को उस चैप्टर में गलत मटेरियल शामिल करने का अफसोस है। एनसीईआरटी ने 24 फरवरी को क्लास 8 के स्टूडेंट्स के लिए सोशल साइंस की नई टेक्स्टबुक जारी की थी। ये किताब एकेडमिक सेशन 2026-27 से स्कूलों में पढ़ाई जानी थी। इसका पहला पार्ट जुलाई 2025 में रिलीज किया गया था।…
Read Moreमोदी को इजराइली संसद का सर्वोच्च सम्मान, पीएम ने हमास हमले की निंदा की
तेल अवीव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के इजराइल दौरे पर पहुंचे। इस दौरान इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने एयरपोर्ट पर मोदी को रिसीव किया। इसके बाद पीएम मोदी ने इजराइली संसद नेसेट को संबोधित किया। इस दौरान उन्हें संसद का सर्वोच्च सम्मान स्पीकर आॅफ द नेसेट मेडल दिया गया। नेसेट को संबोधित करते हुए मोदी ने इजराइल पर हमास के हमले की निंदा की। उन्होंने कहा, हम आपके दर्द को समझते हैं, भारत लंबे वक्त से आतंकवाद से पीड़ित है। भारत इजराइल के साथ…
Read Moreजनसहभागिता मॉडल पर किया जाएगा मोहल्लों और कॉलोनियों की सडक़ों तथा नालियों का निर्माण
उज्जैन। अब पूरे प्रदेश के साथ ही उज्जैन में भी मोहल्लों और कॉलोनियों की सडक़ों तथा नालियों का निर्माण जनसहभागिता मॉडल पर किया जाएगा। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत ऐसे कार्यों में आधी राशि राज्य सरकार वहन करेगी, जबकि शेष 50 प्रतिशत राशि स्थानीय नागरिकों के सहयोग से जुटाई जाएगी। यह राशि एकत्र करने की जिम्मेदारी संबंधित नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद की होगी। इसके अलावा भूखंडों पर हरियाली ज्यादा होने पर सरकार भवन या भूखंड मालिक को अतिरिक्त निर्माण के लिए ग्रीन एफएआर मंजूरी भी दी जाएगी। विधानसभा…
Read More