चाइनीज मांझे से पुजारी की गर्दन कटी:10 टांके आए, डॉक्टरों ने दो घंटे ऑपरेशन कर बचाई जान; 15 दिन में दूसरी घटना

उज्जैन।प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से उज्जैन में एक पुजारी की गर्दन कट गई। दो घंटे चले ऑपरेशन के बाद उनकी जान बचाई जा सकी। उन्हें 10 टांके आए हैं। हादसा रविवार शाम 6 बजे का है।मूलतः राजगढ़ जिले के जीरापुर निवासी 20 वर्षीय विनय तिवारी उज्जैन के जयसिंहपुरा में किराए के मकान में रहते हैं। शाम को जब वह बाइक पर कुछ सामान लेकर घर जा रहे थे, तभी रास्ते में चाइनीज मांझा उनकी गर्दन में उलझ गया। कुछ ही देर में वे लहूलुहान हो गए।ऑपरेशन में मांझे के टुकड़े निकाले-…

Read More

महाकाल मार्ग पर अवैध निर्माण ध्वस्त:नगर निगम ने 3 मंजिला होटल पर की कार्रवाई

Dainik Awantika Thumbnail Ujjain

उज्जैन।उज्जैन नगर निगम ने महाकाल मार्ग पर अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार सुबह निगम की टीम ने नेहा होटल के समीप किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया।निगम अधिकारियों के अनुसार, भवन क्रमांक 97/7 ए पर नूरजहां पति गुलाम मोहम्मद द्वारा बिना अनुमति के जी प्लस 3 मंजिला होटल का अवैध निर्माण किया जा रहा था। यह निर्माण नगर निगम के जोन क्रमांक 3 के तहत आता है। निगम ने संबंधित पक्ष को पूर्व में भी बिना अनुमति निर्माण कार्य न करने के लिए सूचना पत्र…

Read More

कोहरे का असर:2 घंटे लेट उतरा पहला विमान, इंदौर आने और जाने वाली 10 से ज्यादा उड़ानें घंटों लेट

इंदौर। बदले मौसम और घने कोहरे ने लगातार तीसरे दिन भी हवाई यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया। सोमवार सुबह घने कोहरे के कारण इंदौर एयरपोर्ट पर पहला विमान सुबह 8.54 बजे लैंड हो सका, जबकि सामान्य स्थिति में पहली फ्लाइट सुबह 6:40 बजे उतर जाती है। कोहरे के चलते सुबह की 10 से अधिक उड़ानें एक से तीन घंटे की देरी से संचालित हुईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता घटकर करीब 100 मीटर तक पहुंच…

Read More

516 बोरिंग का पानी यूज करने पर रोक:17 मौतों के बाद डर ऐसा कि आरओ लगा रहे लोग;

 इंदौर।इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से अब तक 17 लोगों की जान चली गई। अभी भी यहां लोगों में नर्मदा और टैंकर के पानी को लेकर लोगों में डर का माहौल है। जिससे इलाके में आरओ की डिमांड बढ़ गई है।कई लोग अपने घरों में आरओ लगवा रहे हैं। लोगों का कहना है कि कई जगह टैंकरों में भी गंदा पानी आ रहा है। कई लोगों की जान चली गई। कई लोग बीमार हैं इसलिए घरों में आरओ लगा रहे हैं। इधर, भागीरथपुरा में अब बोरिंग का पानी भी…

Read More