उज्जैन। भैरवगढ़ और माकडोन थाना क्षेत्र में शुक्रवार को करंट लगने से 2 युवको की मौत हो गई। दोनों को चरक अस्पताल लाया गया था। अस्पताल पुलिस चौकी ने बताया कि माकडोन के ग्राम पाट से मयंक पिता जीवन आजना 21 साल का परिजन मृत अवस्था में लेकर आये थे। मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया है। मयंक को खेत में करंट लगना बताया गया है। मामले की जांच के लिये मर्ग डायरी माकडोन थाना पुलिस को भेजी जायेगी। वहीं भैरवगढ़ थाना एएसआई जितेन्द्र गौसर ने बताया कि…
Read MoreDay: January 2, 2026
सारंगपु के प्रमुख मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
सारंगपुर। सारंगपुर में गुरुवार को नए साल के पहला दिन सुबह शहर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड उमड पड़ी। शहरवासियों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर नए साल की शुरूआत की। शहर के प्रसिद्ध कपिलेश्वर मंदिर, सारंगपुर स्थित तिलभांडेश्वर, सिद्धेश्वर, मां अंबे मंदिर, खेड़ापति हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरो में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया था और देवी-देवताओं का आकर्षक श्रृंगार किया गया था। मंदिरों में लोगों की लगी भीड़ श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल और अन्य देवी-देवताओं…
Read Moreपंचायत उपचुनाव मतगणना को लेकर एसपी ने किया आईटीआई कॉलेज का निरीक्षण
सुसनेर। जिला पंचायत उपचुनाव अंतर्गत 2 जनवरी 2026 को प्रस्तावित मतगणना को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आगर मालवा विनोद कुमार सिंह ने गुरुवार को मतगणना स्थल आईटीआई कॉलेज, डग रोड सुसनेर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतगणना से पूर्व की गई सुरक्षा एवं प्रशासनिक तैयारियों का सूक्ष्मता से जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। पुलिस अधीक्षक ने मतगणना स्थल की भौतिक सुरक्षा व्यवस्था, स्ट्रांग रूम की निगरानी, सीसीटीवी कवरेज, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, ड्यूटी…
Read Moreनपाध्यक्ष ने सेवा भारती और वृद्ध आश्रम में कराया भोजन, गरीबों को बांटे कम्बल
गुना। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविंद गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार के मुख्य आतिथ्य में वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद गुप्ता ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी क्षेत्रीय सांसद, विकास के मसीहा, जन नायक केंद्रीय मंत्री योतिरादित्य सिंधिया का जन्मदिन पूरे दिन सेवा कार्यों के साथ मनाया। इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमति राजेश राजपूत, मण्डल अध्यक्ष अर्जुन राजपूत, परेश भार्गव पार्षद कैलाश धाकड, राजू ओझा, ममता तौमर, विनोद लोधा, अनीता महेन्द्र कुशवाह, रितिक ओझा आदि सर्व प्रथम प्रात: 9 बजे नजूल कॉलोनी, वार्ड…
Read Moreसोना ₹1.34 लाख पार, एक दिन में ₹954 बढ़ा:चांदी एक दिन में 5,656 रुपए महंगी हुई, ₹2.34 लाख पहुंची
नई दिल्ली।सोने-चांदी के दाम में लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद आज (2 जनवरी) तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 954 रुपए बढ़कर 1,34,415 रुपए पहुंच गया है। कल यह 1,33,461 रुपए/10g पर था। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 5,656 रुपए बढ़कर 2,34,906 रुपए पर आ गई है। कल इसकी कीमत 2,29,250 रुपए किलो थी।इससे पहले 29 दिसंबर 2025 को सोने की कीमत 1,38,161 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2,43,483 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच…
Read Moreजयशंकर बोले- दुर्भाग्य से हमारे पड़ोसी बुरे:हमें अपने लोगों को आतंकवाद से बचाने का हक,
चेन्नई।विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि पड़ोसी बुरे भी हो सकते हैं, दुर्भाग्य से हमारे हैं। अगर कोई देश यह तय करता है कि वह जानबूझकर, लगातार और बिना पछतावे के आतंकवाद जारी रखेगा तो हमें अपने लोगों को आतंकवाद से बचाने का अधिकार है। विदेश मंत्री ने यह बात IIT मद्रास के एक कार्यक्रम में शुक्रवार को कही। उन्होंने कहा कि हम उस अधिकार का इस्तेमाल कैसे करेंगे, यह हम पर निर्भर है। कोई हमें यह नहीं बता सकता कि हमें क्या करना चाहिए या क्या नहीं…
Read Moreहेड कॉन्स्टेबल ने सीपीआर देकर बचाई यात्री की जान:; एसपी करेंगे आरक्षक का सम्मान
उज्जैन।महाकाल मंदिर दर्शन करने उज्जैन आए एक श्रद्धालु की रेलवे स्टेशन पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर तैनात जीआरपी के आरक्षक ने गोल्डन टाइम में सीपीआर देकर यात्री की जान बचाई। इसका वीडियो अब सामने आया है। घटना 1 दिसंबर की है। स्टेशन पर महाकाल दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ थी। इसी दौरान जीआरपी के प्रधान आरक्षक पवन धुर्वे प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 6 के बीच ड्यूटी पर तैनात थे। तभी प्लेटफॉर्म पर खड़ी उज्जैयनी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14309) के आगमन…
Read More4 से 18 जनवरी तक श्री महाकाल महोत्सव:शंकर-एहसान-लॉय देंगे संगीतमय प्रस्तुति
उज्जैन।उज्जैन में 14 से 18 जनवरी तक श्री महाकाल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें लोककलाएं, शास्त्रीय प्रस्तुतियां और प्रसिद्ध कलाकार संगीतमय प्रस्तुति देंगे। सभी कार्यक्रम रोज शाम 7 बजे से शुरू होंगे। महोत्सव के दूसरे दिन प्रसिद्ध संगीतकार शंकर-एहसान-लॉय प्रस्तुति देंगे।विभिन्न कार्यक्रम होंगे-***14 जनवरी को महोत्सव का शुभारंभ जनजातीय लोकनृत्य और कला यात्राओं के साथ होगा। इस दिन गोंड जनजातीय सैला नृत्य, बैगा जनजातीय परधौनी नृत्य, भील जनजातीय भगोरिया नृत्य सहित अन्य पारंपरिक प्रस्तुतियां होंगी। दिन के समय कला यात्रा के माध्यम से लोककलाओं की जीवंत झलक भी…
Read Moreपतंग उड़ाने के विवाद में युवक पर हमला:इंदौर में आरोपी ने दांतों से चबाया अंगूठा, युवक को बुरी तरह से पीटा
इंदौर। कुलकर्णी नगर क्षेत्र में बच्चों की पतंग उड़ाने को लेकर हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। इस दौरान एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और एक आरोपी ने उसके हाथ का अंगूठा दांतों से चबा डाला। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जबकि अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।टीआई आरडी कानवा को गुरुवार शाम करीब 5 बजे सूचना मिली कि कुलकर्णी नगर में अजय बैरवा को घेरकर कुछ लोगों ने बुरी तरह से मारपीट…
Read Moreइंदौर में 15वीं मौत, HC में सरकार बोली– 4 मरे:राहुल ने कहा– हत्या के लिए डबल इंजन जिम्मेदार
, इंदौर।भागीरथपुरा में पेयजल में सीवेज का पानी मिलने से हालात बिगड़े। गुरुवार को मंत्री विजयर्गीय के सामने प्रभावित परिजन ने चेक लेने से मना कर दिया।इंदौर में गंदे पानी से मौत के मामले में मध्य प्रदेश सरकार ने अपनी स्टेटस रिपोर्ट शुक्रवार को हाईकोर्ट में पेश कर दी, इसमें पानी से सिर्फ 4 मौत होने की बात कही है।सरकार की रिपोर्ट तब आई, जब मृतकों के परिजन और अस्पतालों के जरिए 15 मौतों की जानकारी सामने आ चुकी है। सभी को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद…
Read More