जेम्स कैमरून की फिल्म से एक्टर का वीडियो वायरल, अपना फेमस हिंदी डायलॉग बोलते दिखे हालिया रिलीज हॉलीवुड फिल्म अवतार: फायर एंड ऐश के कई क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इन वीडियो और फोटो में गोविंदा नाह्णवी के किरदार में नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि एक्टर ने अवतार 3 से अपना हॉलीवुड डेब्यू कर लिया है। एक वीडियो में गोविंदा को चमकीले, कलरफुल इंडियन कपड़ों में दिखाया गया है। वहीं, एक दूसरे वीडियो में गोविंदा साल 1997 में आई उनकी फिल्म दीवाना मस्ताना का…
Read MoreDay: December 30, 2025
इंदौर में दूषित पानी पीने से 35 से ज्यादा बीमार
अस्पतालों में एडमिट, मंत्री विजयवर्गीय ने जानी हालत, सीएम ने प्रशासन को दिए निर्देश ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में सोमवार को दूषित पानी पीने से 35 से अधिक लोग बीमार हैं। इस क्षेत्र में एक हफ्ते में करीब डेढ़ सौ लोगों को उल्टी, लूज मोशन की शिकायत हुई है। इनमें से कुछ तो एडमिट होकर डिस्चार्ज भी हो चुके हैं। मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी मामले का तत्काल संज्ञान लिया और प्रशासन को जरूरी निर्देश दिए हैं।…
Read Moreविजय हजारे ट्रॉफी में जुरेल के शतक से यूपी जीता
ब्रह्मास्त्र दुबई ध्रुव जुरेल के शतक की बदौलत उत्तर प्रदेश को विजय हजारे ट्रॉफी में जीत मिली है। यूपी ने बड़ौदा को 54 रन से हरा दिया। सोमवार को गुजरात के सानोसरा क्रिकेट ग्राउंड में ध्रुव जुरेल ने लिस्ट-अ करियर का पहला शतक जड़ा और 101 गेंदों पर नाबाद 160 रन की पारी खेली। पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश ने 7 विकेट पर 369 रन बनाए। जवाब में बड़ौदा की टीम 315 रन पर आॅलआउट हो गई। बड़ौदा के कप्तान क्रुणाल पंड्या ने 82 रनों की पारी खेली, लेकिन…
Read Moreड्रीम गर्ल की एक्ट्रेस नुसरत भरुचा महाकाल-मंदिर पहुंचीं
ब्रह्मास्त्र उज्जैन सोनू की टीटू की स्वीटी,प्यार का पंचनामा, ड्रीम गर्ल जैसी फिल्मों में अभिनय करने वाली प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री नुसरत भरूचा मंगलवार को महाकालेश्वर मंदिर पहुंची। नुसरत ने प्रात:कालीन होने वाली भस्म आरती में शामिल होकर भगवान श्री महाकालेश्वर जी का आशीर्वाद लिया। नुसरत भरूचा सुबह चार बजे भस्म आरती में पहुंची, वे नंदी हाल में दर्शन के लिए बैठी। इस दौरान करीब दो घंटे चली आरती में वे भगवान महाकाल का जाप करती हुई नजर आई। देहरी से दर्शन के बाद नुसरत का श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति…
Read Moreमुंबई के भांडुप में बस ने 13 लोगों को कुचला, 4 लोगों की मौत, 9 घायल
रिवर्स करते समय हादसा, ड्राइवर हिरासत में ब्रह्मास्त्र मुंबई मुंबई के भांडुप में रेलवे स्टेशन के बाहर सोमवार देर रात एक बस ने 13 पैदल यात्रियों को कुचल दिया। हादसे में 3 महिला सहित 4 लोगों की मौत हो गई। 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मुंबई पुलिस ने बताया कि हादसा रात 9:35 बजे बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट की बस से हुआ। शुरूआती जानकारी के अनुसार, बेस्ट की बस रिवर्स करते समय बेकाबू हो गई और सड़क पर चल रहे लोगों को चपेट में ले लिया।…
Read Moreमप्र में 4 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी
ब्रह्मास्त्र उज्जैन/भोपाल मध्य प्रदेश में जेट स्ट्रीम (ठंडी-गर्म हवा का नदी जैसा बहना) की रफ्तार 287 किमीप्रतिघंटे पहुंच गई है। इससे राज्य के न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट है। भोपाल में रात का तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कुछ जिलों में कोल्ड वेव का असर है। कई जिलों में सुबह घना कोहरा रहा। सर्दी के चलते 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी की गई है।
Read More120 किलोमीटर मारक क्षमता वाले पिनाका रॉकेट का सफल परीक्षण
ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली भारत ने स्वदेशी रक्षा तकनीक के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट के 120 किलोमीटर मारक क्षमता वाले संस्करण का सफल परीक्षण किया है। ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज में किए गए इस परीक्षण को भारतीय सेना की मारक क्षमता में बड़े इजाफे के रूप में देखा जा रहा है। परीक्षण के दौरान रॉकेट ने अपने अधिकतम रेंज तक उड़ान भरते हुए निर्धारित लक्ष्य को पूरी सटीकता के साथ भेद दिया, जिससे रक्षा वैज्ञानिकों और सैन्य अधिकारियों…
Read Moreमेक्सिको में ट्रेन पटरी से उतरी, इंजन पलटा, 13 की मौत, 98 घायल्
ओक्साका। मेक्सिको के दक्षिणी राज्य ओअक्साका में एक ट्रेन के पटरी से उतर गई, जिसके बाद ट्रेन का इंजन पलट गया। कई बोगियां भी पलट गईं। इसमें 13 लोगों की मौत हो गई और 98 लोग घायल हो गए हैं। यह ट्रेन मेक्सिको की खाड़ी और प्रशांत महासागर को जोड़ने वाले एक नए रेलमार्ग पर चल रही थी। इस रेलवे लाइन का संचालन मैक्सिकन नौसेना करती है। मेक्सिकन नौसेना के अनुसार, ट्रेन में 250 लोगों सवार थे, जिसमें 9 क्रू मेंबर शामिल थे। हादसा चिवेला और निजांडा कस्बों के बीच…
Read Moreमुंबई में बुजुर्ग महिला डिजिटल अरेस्ट, 3.71 रुपये करोड़ ठगे
मुंबई/सूरत। मुंबई में 68 साल की एक महिला से 3.71 करोड़ की ठगी हो गई। आरोपियों ने खुद को मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन के साथ-साथ केंद्रीय एजेंसियों का कर्मचारी बताया था। इन लोगों ने नकली आॅनलाइन कोर्ट सुनवाई भी की, जिसमें एक व्यक्ति ने खुद को पूर्व सीजेआई चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ बताया था। इस मामले में साइबर पुलिस ने एक आरोपी को सूरत से पकड़ा है। आरोपी के खाते में 1.71 करोड़ रुपए ट्रांसफर हुए थे। उसने यह खाता फर्जी कपड़ा कंपनी के नाम पर खुलवाया था। इसके…
Read Moreबांग्लादेश की पहली महिला पीएम खालिदा जिया का निधन
ढाका। बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की प्रमुख खालिदा जिया का आज सुबह 6 बजे 80 साल की उम्र में निधन हो गया। वे 20 दिन से वेंटिलेटर पर थीं। खालिदा पिछले कई साल से सीने में इन्फेक्शन, लिवर, किडनी, डायबिटीज, गठिया और आंखों की परेशानी से जूझ रहीं थीं। उनके परिवार और पार्टी नेताओं ने निधन की पुष्टि की है। खालिदा 1991 से 1996 और 2001 से 2006 तक दो बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रहीं। वे पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान की पत्नी थीं। उनके बड़े…
Read More