भोपाल स्थित लेब में राज्य भर का भार, 60-90 दिन लग रहे रिपोर्ट में खाद्य सामग्री: सेंपल लेना आसान -रिपोर्ट मिलना मुश्किल -14 दिन में मिलने वाली रिपोर्ट 40 दिन में नहीं मिल रही

उज्जैन। त्यौहारी दौर में खाद्य प्रशासन विभाग ने जमकर सेंपलिंग की लेकिन अब उसे की गई सेंपलिंग का लंबा इंतजार करना पड रहा है। हालत यह है कि 14 दिन में मिलने वाली रिपोर्ट 40 दिनों में भी नहीं मिल पा रही है। इसके पीछे कोई लापरवाही नहीं बल्कि राज्य स्तरीय भोपाल लेब में राज्य भर से पहुंचने वाले सेंपल एवं जांच में लगने वाला समय कारण है। इसके चलते रिपोर्ट मिलने में करीब 60-90 दिन तक लग रहे हैं। दशहरा एवं दीपावली के त्यौहार के दिनों में  खाद्य प्रशासन…

Read More

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर उज्जैन में सजी संस्कृति और विकास की झलक कालिदास अकादमी में हुआ भव्य समारोह, प्रभारी मंत्री गौतम टटवाल रहे मुख्य अतिथि उज्जैन। मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर को कालिदास अकादमी परिसर में एक भव्य सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उज्जैन के प्रभारी मंत्री श्री गौतम टटवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कलाकार तथा नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन और मध्य प्रदेश गीत के साथ हुआ। इसके पश्चात स्थानीय कलाकारों ने प्रदेश की लोकसंस्कृति को उजागर करती विविध प्रस्तुतियाँ दीं। निमाड़ी, मालवी और बघेली लोकनृत्यों ने दर्शकों का मन मोह लिया, वहीं विद्यालयों के बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों और नाटिकाओं ने सभागार में देशप्रेम की भावना जागृत की। प्रभारी मंत्री गौतम टटवाल ने अपने संबोधन में कहा — “मध्य प्रदेश समृद्ध संस्कृति, परंपरा और विकास का प्रतीक है। यह दिवस हमें एकता, प्रगति और जनकल्याण के संकल्प को और दृढ़ करने की प्रेरणा देता है।” मंत्री श्री टटवाल ने इस अवसर पर उज्जैन जिले के विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकास प्रदर्शनी स्टॉल्स का भी निरीक्षण किया। इनमें आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश, महिला सशक्तिकरण, कृषि नवाचार और पर्यटन विकास से जुड़ी योजनाओं की झलक प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता और विकास की भावना का सुंदर संगम देखने को मिला, जिसने उपस्थित जनसमूह को गर्व और प्रेरणा से भर दिया।

    कालिदास अकादमी में हुआ भव्य समारोह, प्रभारी मंत्री गौतम टटवाल रहे मुख्य अतिथि उज्जैन। मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर को कालिदास अकादमी परिसर में एक भव्य सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उज्जैन के प्रभारी मंत्री श्री गौतम टटवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कलाकार तथा नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन और मध्य प्रदेश गीत के साथ हुआ। इसके पश्चात स्थानीय कलाकारों ने प्रदेश की लोकसंस्कृति को…

Read More

इंदौर में हवाई रेस्टोरेंट को नहीं मिली अनुमति

इंदौर में हवाई रेस्टोरेंट को नहीं मिली अनुमति नगर निगम ने लाइसेंस किया कैंसिल, 160 फीट ऊंचाई पर ‘एयर डाइन’ शुरू करने की थी योजना इंदौर। शहर में बायपास पर फीनिक्स सिटाडेल के पास झालरिया क्षेत्र में बनने वाले हवाई रेस्टोरेंट (एयर डाइन) को नगर निगम की अनुमति नहीं मिली है। कंपनी ने इसके संचालन के लिए लाइसेंस का आवेदन किया था, जिसे निगम ने निरस्त कर दिया। इस रेस्टोरेंट को जमीन से 160 फीट ऊंचाई पर क्रेन की मदद से हवा में शुरू करने की योजना थी। सोशल मीडिया…

Read More

कालिदास अकादमी में मनाया जाएगा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस

कालिदास अकादमी में मनाया जाएगा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रदर्शनी होंगी आकर्षण का केंद्र, प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल होंगे मुख्य अतिथि उज्जैन। मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस पर जिले का मुख्य कार्यक्रम शनिवार को कालिदास अकादमी परिसर स्थित पं. सूर्यनारायण व्यास संकुल सभागृह में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के आगमन और प्रदर्शनी अवलोकन से होगी। प्रदर्शनी में स्वसहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पाद, खादी ग्रामोद्योग के उत्पादों के साथ-साथ विभिन्न…

Read More

वर्ष 2026 में रिटायर होंगे मध्य प्रदेश कैडर के 16 IPS अधिकारी

वर्ष 2026 में रिटायर होंगे मध्य प्रदेश कैडर के 16 IPS अधिकारी भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस सेवा में आने वाला वर्ष 2026 एक बड़े प्रशासनिक बदलाव का साक्षी बनेगा। प्रदेश कैडर के कुल 16 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी आगामी वर्ष में सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। गृह विभाग ने इन अधिकारियों की सूची जारी कर दी है। सूत्रों के अनुसार, इनमें पुलिस मुख्यालय, विभिन्न जोन, रेंज और जिलों में कार्यरत वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। इन अधिकारियों की सेवानिवृत्ति के साथ राज्य पुलिस में उच्च स्तर पर पदस्थापन और प्रमोशन…

Read More

धर्मेंद्र की बिगड़ी तबीयत, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

रूटीन चेकअप के लिए लाया गया, हॉस्पिटल में आॅब्जर्वेशन में रखा गया बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत शुक्रवार को अचानक खराब होने के कारण उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए अस्पताल जाना था, लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें कुछ समय के लिए अस्पताल में आॅब्जर्वेशन में रखा गया है। धर्मेंद्र 8 दिसंबर को 90 साल के हो जाएंगे और छह दशकों से अधिक समय से उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। उम्र के…

Read More

दबंग दिल्ली दूसरी बार प्रो कबड्डी लीग चैंपियन

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली दबंग दिल्ली ने प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन का टाइटल जीत लिया है। शुक्रवार को होमग्राउंड पर ही दिल्ली ने पुणेरी पलटन को 31-28 से फाइनल हराया। कप्तान आशु मलिक 2 ही पॉइंट्स ले सके, लेकिन अजिंक्य पवार ने 6 और नीरज नरवाल ने 9 पॉइंट्स लेकर टीम को जीत दिलाई। दिल्ली के ही ईरानी डिफेंडर फजल अतराचली को प्लेयर आॅफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड मिला। उन्होंने सीजन में 52 टैकल पॉइंट्स हासिल किए। फाइनल में पुणे से आदित्य शिंदे ने 10 रेड पॉइंट्स हासिल किए,…

Read More

महिला को मदद के बहाने बुलाकर डेढ़ लाख में बेचा, दो आरोपी पकड़ाए

पति से विवाद के बाद इंदौर से उज्जैन गई थी महिला ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर के राउ पुलिस थाना क्षेत्र में एक महिला की गुमशुदगी के मामले में जांच के दौरान पुलिस ने महिला को रतलाम से बरामद किया। काउंसलिंग के दौरान पता चला कि महिला को उज्जैन में मदद के बहाने बुलाकर एक महिला ने उसे अपने रिश्तेदार की मदद से रतलाम के व्यक्ति को बेच दिया था। पुलिस ने इस मामले में खरीदार और आरोपी महिला के रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी मंगू बाई पहले से…

Read More

इंदौर बना डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन में अग्रणी शहर, नगर निगम कर रहा 1 करोड़ दस्तावेजों का एआई बेस्ड डिजिटलीकरण

ब्रह्मास्त्र इंदौर तेजी से बढ़ती तकनीकी दुनिया में भविष्य की जरूरतों को देखते हुए इंदौर नगर निगम ने अपने दस्तावेजों को डिजिटली सुरक्षित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज कार्य का निरीक्षण करते हुए बताया कि इंदौर नगर निगम लगभग 1 करोड़ दस्तावेजों को एआई बेस्ड स्कैनिंग सिस्टम के जरिए डिजिटल स्वरूप में सहेजने का काम कर रहा है, जिसमें अब तक 19 लाख दस्तावेज स्कैन और सुरक्षित किए जा चुके हैं। महापौर ने बताया कि नगर निगम के पास नागरिकों की संपत्ति,…

Read More

आज से आधार से लेकर बैंक तक होंगे बड़े बदलाव

बच्चों के आधार कार्ड के बायोमेट्रिक अपडेट पर लगने वाली 125 रुपये की फीस माफ कर दी अब एक अकाउंट, लॉकर या सेफ कस्टडी आइटम के लिए चार लोगों तक को नॉमिनी बनाया जा सकता है आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली 1 नवंबर से नया महीना शुरू होने के साथ ही आम जनता की जिंदगी पर असर डालने वाले कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। ये बदलाव आधार कार्ड, बैंकिंग, पेंशन, एलपीजी सिलेंडर, क्रेडिट कार्ड, जीएसटी और सरकारी कर्मचारियों की पेंशन स्कीम से जुड़े…

Read More