सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 24 नवंबर को

नई दिल्ली। पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत गिरफ्तारी को लेकर देश की सर्वोच्च अदालत में नई बहस छिड़ गई है। जलवायु कार्यकर्ता की पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने सुप्रीम कोर्ट में दायर संशोधित याचिका में कहा कि उनके पति की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक और संवैधानिक असहमति को कुचलने की सुनियोजित कोशिश है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 24 नवंबर के लिए तय की है। न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति एन. वी. अंजारिया की पीठ ने याचिकाकर्ता आंग्मो की संशोधित याचिका को स्वीकार करते हुए केंद्र…

Read More

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का रिमोट भाजपा के पास : राहुल

पटना। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव की मौजूदगी में नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा, नीतीश जी का रिमोट भाजपा के हाथ में ही है। बिहार को तीन-चार लोग कंट्रोल करते हैं, जिन्हें न बिहार के सामाजिक न्याय से मतलब है, न युवाओं के भविष्य से। उन्होंने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ महागठबंधन की यात्रा बिहार के हर जिले तक जाएगी और जनता का जोश बताता है कि अब बिहार प्रदेश में बदलाव तय है। वोटर अधिकार यात्रा के…

Read More

उज्जैन के 3 पुलिसकर्मियों को मिला डीजी डिस्क सम्मान

उज्जैन। उत्कृष्ट सेवा, कर्तव्यनिष्ठा के साथ सराहनीय कार्य करने पर उज्जैन के 3 पुलिसकर्मियों को डीजी डिस्क सम्मान से नवाजा गया है। भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान तीनों को प्रशस्ति पत्र और डिस्क प्रदान किये गये। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा वर्ष 2024 के लिये प्रदेश पुलिस विभाग में उत्कृष्ठ, कर्तव्यनिष्ठा और सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का चयन किया था। जिसमें उज्जैन के उपपुलिस अधीक्षक भारतसिंह यादव, सहायक उपनिरीक्षक चंद्रभानसिंह चौहान और संजय राणा (कार्यवाहक एएसआई) का नाम भी शामिल था। बुधवार को 7 वीं वाहिनी विसबल भोपाल में…

Read More

बाइक सवारों के पास मिली 2.10 लाख की ड्रग्स -सुसनेर से लाये थे, रिमांड पर चल रही पूछताछ

उज्जैन। आगर के रास्ते मादक पदार्थ लेकर आये रहे बाइक सवारों की खबर मिलने पर नाकाबंदी की गई। हुलिये के आधार पर दो युवको को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर 2.10 लाख कीमत की एमडी ड्रग्स बरामद हो गई। बुधवार को  कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिये रिमांड पर लिया गया है। मंगलवार-बुधवार को राघवी थाना प्रभारी विरेन्द्र बंदेवार को खबर मिली थी कि आगर की ओर से बाइक क्रमांक एमपी 09 झेडएल 3313 पर सवार 2 युवक मादक पदार्थ लेकर आ रहे है। थाना प्रभारी ने एएसआई सेवाराम…

Read More

हिन्दू युवती के साथ होटल में रूका था मुस्लिम युवक

उज्जैन। महाकाल क्षेत्र की होटल में हिन्दू युवती के साथ मुस्लिम युवक के ठहरने की सूचना पर हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ता पहुंचे और दोनों को पकड़कर पुलिस बुलाई। मामले की जांच की जा रही है। दोनों से पूछताछ कर परिजनों से संपर्क किया गया है। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि हिन्दूवादी संगठन ने सूचना मिलने पर होटल निक्की पैलेस से पश्चिम बंगाल के रहने वाले मुस्लिम युवक के साथ मुम्बई की रहने वाली हिन्दू युवती को पकड़ा था। मामले की जानकारी लगने पर पुलिस भी होटल पहुंच…

Read More

चाकू दिखाकर दुष्कर्म करने वाले को 20 साल की सजा,पटरियों से मिली लाश

उज्जैन। नाबालिग को घर में अकेला पाकर चाकू की नोंक पर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 17 माह बाद न्यायालय ने 20 साल की सजा सुनाई है। घटनाक्रम के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था। मीडिया सेल प्रभारी कुलदीपसिंह भदौरिया ने बताया कि माकडोन थाना पुलिस ने कस्बे में रहने वाली नाबालिग की शिकायत पर मुकेश पिता तेजूलालइ प्रजापत निवासी ढाबला हर्दू के खिलाफ मामला दर्ज किया था। नाबालिग ने बताया था कि घटना वाले दिन मम्मी मेहमानी में बाहर गई थी, पापा कुएं पर थे। वहीं दोनों भाई…

Read More

पति-पत्नी में हुआ विवाद, दोनों के फूटे सिर,तलवार के साथ गिरफ्त में आया बदमाश

उज्जैन। ग्राम बलेड़ी में बुधवार दोपहर को एक बदमाश तलवार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा था। इंगोरिया थाना पुलिस को खबर मिली तो प्रधान आरक्षक मुकेश मीणा, अशोक कटारा और आरक्षक संदीप बामनिया बदमाश को पकड़ने पहुंचे। बदमाश पुलिस को देख भागने का प्रयास करने लगा। तीनों पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी की और रूद्रास रेसीडेंसी के पास से उसे हिरासत में लेकर तलवार जप्त की। बदमाश को थाने लाने पर पूछताछ में उसका नाम जीवन पिता रूगनाथ भील 35 साल निवासी ग्राम दंगवाड़ा सामने आया। बदमाश के खिलाफ…

Read More

10 हजार की रिश्वत मांगने वाले  पटवारी को सजा,एक की मौत

उज्जैन। लोकायुक्त टीम ने 18 जून 2022 को ग्राम बेरछा तहसील नागदा के पटवारी जितेन्द्रसिंह राणावत को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा था। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 में प्रकरण दर्ज कर विशेष न्यायालय में प्रस्तुत किया था।  तीन साल चली सुनवाई के बाद विशेष न्यायालय ने रिश्वतखोर पटवारी को चार साल की सजा और 15 हजार के अर्थदंड से दंडित करते हुए केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ भेज दिया। विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त कार्यालय अधीक्षक आनंद यादव ने बताया कि पटवारी जितेन्द्रसिंह राणावत के खिलाफ ग्राम…

Read More

आज नहीं होगा जलप्रदाय उज्जैन।नगर निगम के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के गऊघाट फिल्टर प्लांट में तकनीकी खराबी

  उज्जैन।नगर निगम के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के गऊघाट फिल्टर प्लांट में तकनीकी खराबी हुई है। इस तकनीकी खराबी का असर यह हुआ है कि शहर की पानी की टंकियां नहीं भर पाने की वजह से गुरूवार को जल प्रदाय करने में विभाग असमर्थता जाहिर कर रहा है। इसके चलते संपूर्ण शहर में गुरूवार को जलप्रदाय नहीं हो सकेगा। सहायक यंत्री दिलीप नौधाने के अनुसार दोपहर में गऊघाट के दो नंबर प्लांट में वाल्व में बडी दिक्कत आने के कारण यह शटडाउन लेना पडा है। वाल्व में तकनीकी खराबी आने के उपरांत उसे दुरूस्त करने के…

Read More

दिन के अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट,सूर्य गायब रहा मोंथा का असर हवा चली 10 किमी की गति से, तापमान भी गिरा

    उज्जैन।  मोंथा तुफान का असर पश्चिमी मधप्रदेश तक देखने को मिल रहा है। मंगलवार को तुफान आंध्र प्रदेश में तट से टकराया है। उसके बाद यहां ठंडी हवाओं ने 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड ली है। बारिश के आसार बराबर बने हुए हैं। बुधवार को भी‍ दिन भर सूर्य बादलों की ओट से बाहर नहीं निकल सका है। ठंडी हवाओं ने दिन के अधिकतम तापमान को नीचे ढकेल दिया है और इसमें एक दिन पूर्व की अपेक्षा करीब 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।…

Read More