बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा उज्जैन पहुंचे महाकाल मंदिर में शंकराचार्य का किया पूजन

ब्रह्मास्त्र उज्जैन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और एकात्मधाम के न्यासी मुकुल कानिटकर शुक्रवार को उज्जैन पहुंचे। दोनों ने महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद आद्य जगद्गुरु शंकराचार्य जयंती के अवसर पर श्री शंकराचार्य जी का पूजन किया। हर साल शंकराचार्य जयंती वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना भी की जाती है। आद्य जगद्गुरु शंकराचार्य जयंती के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप में स्थापित शंकराचार्य मंदिर में खजुराहो से सांसद…

Read More

विदिशा में शादी के बाद बारात लौट रही थी, बेकाबू होकर पलटी पिकअप, इंदौर के 4 लोगों की मौत

ब्रह्मास्त्र विदिशा विदिशा के सिरोंज में बारातियों से भरा पिकअप वाहन बेकाबू होकर पलट गया। इसमें एक महिला समेत चार बारातियों की मौत हो गई। बारात इंदौर लौट रही थी। इसमें 12 लोग घायल हुए हैं। जिनमें 5 की हालत गंभीर हैं। हादसा गुरुवार रात 10 बजे मदागन घाटी में हुआ। सूचना मिलते ही लटेरी एसडीओपी अजय मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बारात इंदौर के आउलीखेड़ा गांव लौट रही थी। ये लोग बारात लेकर सिरोंज की जटाशंकर के पास से वापस आ रहे थे। पिकअप में 16 लोग…

Read More

जैन मुनि की आज्ञा पर मां-पिता ने दिलाया संथारा, तीन साल की वियाना को ब्रेन ट्यूमर था, संथारा लिया, 10 मिनट में निधन

ब्रह्मास्त्र इंदौर ब्रेन ट्यूमर से जूझ रही इंदौर के जैन परिवार की बालिका वियाना ने मात्र 3 वर्ष 4 माह और 1 दिन की आयु में संथारा ले लिया। संथारा लेने के 10 मिनट बाद ही उसने प्राण त्याग दिए। वियाना की मां वर्षा ने बताया- ह्यजनवरी में ब्रेन ट्यूमर का पता चला। मुंबई में आॅपरेशन के बाद भी हालात नहीं सुधरे। 21 मार्च को हम वियाना को राजेश मुनि महाराज के पास ले गए। उन्होंने कहा- इसका एक रात गुजारना भी मुश्किल है। संथारा करा देना चाहिए। इसके बाद…

Read More

अगर धर्म बदला तो अनुसूचित जाति का दर्जा भी खत्म

विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अनुसूचित जाति समुदाय का है, और धर्म बदल लेता है तो उसका एससी का दर्जा खत्म हो जाता है। इसके बाद वह अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत संरक्षण का दावा नहीं कर सकता। जस्टिस हरिनाथ एन की सिंगल बेंच गुंटूर जिले के कोथापलेम में रहने वाले अक्कला रामी रेड्डी नाम के शख्स की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। अक्कला पर हिंदू से ईसाई बने एक शख्स चिंतादा ने आरोप लगाया था कि उसने…

Read More

लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई, दहशतगर्दो को चुन-चुन कर मारेंगे

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों को चेतावनी देते हुए कहा है। उन्हें यह नहीं सोचना चाहिए कि उन्होंने युद्ध जीत लिया है। पहलगाम के बाद अपनी पहली सार्वजनिक टिप्पणी में शाह ने कहा कि लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। आतंकवादियों को यह नहीं सोचना चाहिए कि हमारे 27 लोगों को मारने के बाद उन्होंने युद्ध जीत लिया है। उन्होंने एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि पहलगाम में नागरिकों की हत्या करने वाले हर एक आतंकवादी की तलाश की जाएगी…

Read More

बांग्लादेश में आईएसआई एजेंट भारत के खिलाफ साजिश रच रहे

नई दिल्ली, ढाका। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई बांग्लादेश में सक्रिय हो गई है। ढाका के पाक उच्चायोग में आईएसआई एजेंट भारत के खिलाफ आतंकी साजिशें रच रहे हैं। बांग्लादेश में पाकिस्तान के हाई कमिश्नर सैयद अहमद मारूफ कट्टरपंथी जमात, हिफाजत और खिलाफत मजलिस के साथ दो बार सीक्रेट बैठकें कर चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, आईएसआई के मंसूबे भारत के नॉर्थ-ईस्ट राज्यों में अलगाववादियों को हथियारों की सप्लाई बढ़ाने और घुसपैठ के लिए उकसाने के हैं। उधर, पाकिस्तान ने एलओसी पर सातवें दिन भी सीजफायर…

Read More

पाक पर यदि उसकी सेना का कंट्रोल है तो भारत के साथ कोई दोस्ती नहीं होगी..!

श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने आज पाकिस्तान को एक असफल राज्य करार देते हुए कहा कि पाकिस्तान पर यदि उसकी सेना का नियंत्रण है तो वह भारत के साथ कोई दोस्ती नहीं होगी। अब्दुल्ला ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के लोग भारत के साथ दोस्ती चाहते हैं, लेकिन देश की सेना ऐसा नहीं चाहती। उन्होंने कहा कि इस स्थिति के कारण सबसे ज्यादा कश्मीरी लोग पीड़ित हैं। एनसी प्रमुख की टिप्पणी पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर दोनों देशों के बीच बिगड़ते संबंधों के मद्देनजर आई है।…

Read More

बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर को डम्पर ने किया क्षतिग्रस्त, चलती सीएनजी आटो में लगी आग

उज्जैन। चिंतामण गणेश थाना क्षेत्र के ग्राम देवराखेड़ी में शासकीय स्कूल  के पास बिजली विभाग का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। बुधवार शाम तेजगति से आये डम्पर ने पोल और ट्रांसफार्मर को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने पर क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। चालक डम्पर लेकर मौके से भाग निकला था। मामले की जानकारी विद्युत मंडल के अधिकारियों को लगी तो मौके पर पहुंचे। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने पर लाखों का नुकसान हुआ था। जिसके चलते बिजली विभाग की ओर से अनिल पिता ज्ञानगिरी द्वारा शासकीय संपत्ति…

Read More

कार चालक ने स्कूटी को मारी टक्कर

उज्जैन। केन्द्रीय विद्यालय के सामने गुरूवार सुबह तेजगति से कार चलाते हुए  चालक ने स्कूटी सवार विजय पिता विनायक 59 साल निवासी शिवधाम कालोनी को टक्कर मार दी। दुर्घटना में विजय बायकर गंभीर घायल हो गये। लोगों की मदद से उन्हे अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की सूचना मिलने पर माधवनगर पुलिस ने घायल वृद्ध के बयान दर्ज कर कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। चालक कार लेकर भाग निकला था, जिसका आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखकर पता लगाया जा रहा है।

Read More

30 साल बाद पकड़ाया पैरोल पर रिहा हुआ हत्या का आरोपी

30 साल बाद पकड़ाया पैरोल पर रिहा हुआ हत्या का आरोपी उज्जैन। हत्या के मामले में केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ में बंद आरोपी वर्ष 1994 में पैरोल पर रिहा हुआ था, उसके बाद से लगातार फरार चल रहा था। इस दौरान उसने मारपीट की घटना को अंजाम दिया। लेकिन गिरफ्त में नहीं आ सका। उसके खिलाफ न्यायालय 2 स्थाई वारंट जारी कर चुका था। 30 साल बाद पानबिहार चौकी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पानबिहार चौकी प्रभारी जयंत डामोर ने बताया कि वर्ष 2014 में…

Read More