April 26, 2024

ब्रह्मास्त्र भिंड। जिले में नकली दूध का धंधा बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। रविवार को पुलिस और खाद्य विभाग की टीम ने मेहगांव में छापा मारा। यहां एक घर में नकली दूध की फैक्ट्री चल रही थी। यहां शैंपू, रिफाइंड और अन्य केमिकल मिलाकर नकली दूध बनाया जा रहा था। टीम के आने की खबर लगते ही डेयरी संचालक के लोगों ने दरवाजा बंद कर लिया। मिलावटी दूध और उसमें मिलाने वाला केमिकल नाली में बहा दिया। पुलिस ने सैंपल लेकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।