April 25, 2024
उज्जैन। 3 दिनों से शहर में थमी बारिश के बावजूद देर रात गंभीर डेम के कैचमेंट एरिया में भी बारिश के साथ ही इंदौर में यशवंत सागर से छोड़े गए पानी के बाद गंभीर में तेजी से आवक शुरू हुई। जिसके चलते गंभीर अपनी पूरी क्षमता को पार कर गया। लेवल मेंटेन करने के लिए तड़के 5 बजे एक गेट आधा मीटर के लिए खोला गया। पानी की रफ्तार तेज होने पर गेट को डेढ़ मीटर तक के लिए खोल दिया गया। 2 सप्ताह पहले तक गंभीर डेम में चंद दिनों का पानी बचा था। आज सुबह साल भर का आने संग्रहित दिखाई दिया है।