2 महिलओं ने खाया जहरीला पदार्थ, 1 की हालत गंभीर,चले थप्पड़-मुक्के

उज्जैन। देवासगेट पर सिटी लिंक टेÑवल्स आॅफिस के सामने रविवार-सोमवार रात 2 बसों के टकराने की बात पर दोनों बसों के एजेंटों और ड्रायवर-क्लीनरों के बीच थप्पड़-मुक्के चल गये। दोनों ने ओर से मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी दी गई। विवादित स्थल पुलिस थाने से कुछ दूरी पर था, विवाद की जानकारी लगते ही पुलिस पहुंची और मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया। पुलिस के अनुसार एक पक्ष से संतोष पिता बाबूलाल राठौर निवासी बजरंग नगर और दूसरे पक्ष से सोनू उर्फ अमरदीप पिता दिलीपसिंह चौहान निवासी फ्रीगंज की शिकायत पर प्र्रकरण दर्ज किया गया है।
सोमवार को 2 महिलाओं ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को परिजन चरक अस्पताल लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि विधायक नगर पंवासा में रहने वाली संगीता पति प्रहलाद चौहान 40 साल की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसे उपचार के लिये आईसीयू में भर्ती किया गया है। वहीं केसरबाई पति अम्बाराम 36 साल निवासी आंचलपुर झरिन्या माकडोन का उपचार वार्ड में चल रहा है। दोनों ने जहरीला पदार्थ क्यों खाया इसकी सही वजह सामने नहीं आई है। ड्युटी कम्पाउंडर द्वारा दोनों महिलाओं के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई है। आशंका जताई गई है कि पारिवारिक विवाद के चलते दोनों ने मौत को गले लगाने का प्रयास किया है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज करेगी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment