उज्जैन। छत्तीसगढ़ के परिवार को आभूषण और मोबाइल से भरा पर्स 19 दिन बाद मिल गया। पुलिस ने पर्स परिवार को लौटा दिया है। चोरी करने वालों की तलाश जारी है।
घट्टिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने छोटा चम्मच हरिओम रेस्टोरेंट से 13 मार्च को छत्तीसगढ़ के लुनावत परिवार का लेडिस पर्स अज्ञात बदमाशों ने चोरी कर लिया था। पर्स में सोने की अंगूठी, बे्रसलेट, आईफोन के साथ अन्य सामान रखा था। जिसकी कीमत 9 लाख रूपये थी। मामले की शिकायत शाश्वत लुनावत ने दर्ज कराते हुए पर्स अपनी पत्नी प्रतिभा का बताया था। पुलिस ने मामले में चोरी का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू की थी। 18 दिन बाद पुलिस ने उक्त पर्स बरामद कर लिया। लेकिन चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्त में नहीं आ सका। पुलिस ने पर्स मिलने पर परिवार से संपर्क किया, बुधवार रात परिवार के वापस आने पर आभूषणों से भरा पर्स लौट दिया गया। बताया जा रहा है कि लुनावत परिवार छत्तीसगढ़ में फार्मा कंपनी संचालित करता है। वह परिवार के साथ झालावाड़ शादी समारोह में जाने के लिये निकला था। छोटा चम्मच रेस्टोरेंट पर नाश्ता करने रूक था, उसी दौरान प्रतिभा लुनावत ने अपना पर्स टेबल पर रखा था, नजर चूकने पर पर्स चोरी हो गया था।
चोरी में सांसी गिरोह का बदमाश
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार लुनावत परिवार की महिला का पर्स सांसी गिरोह के बदमाश ने चोरी किया था। जो राजगढ़ के बोड़ा का रहने वाला था। बदमाश की पहचान होने पर पुलिस राजगढ़ तक पहुंची थी, बताया जा रहा है कि पुलिस उक्त बदमाश के मूवमेंट पर लगातार नजर रखे हुई थी। बदमाश फरार हो गया था लेकिन पर्स मिल गया था।
18 दिन बाद मिला चोरी हुआ आभूषणों से भरा पर्स