16 ऑटो-ई-रिक्शा पर कार्रवाई:यूनिक कोड नहीं होने पर ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई

उज्जैन।उज्जैन में यातायात पुलिस ने यूनिक कोड के बिना चल रहे 16 ऑटो और ई-रिक्शा पर कार्रवाई की है। चालकों को यूनिक कोड लगवाने के लिए सात दिन का समय दिया गया है। तय समय सीमा में कोड नहीं लगाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।यह कार्रवाई महाकाल दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर की यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से की  है। अक्सर यात्रियों का सामान वाहनों में छूट जाता है या किसी घटना की स्थिति में वाहन की पहचान मुश्किल हो जाती है। इन समस्याओं को दूर करने के लिए यातायात पुलिस ने ऑटो और ई-रिक्शा पर यूनिक कोड अनिवार्य किया है।यातायात पुलिस ने पहले ही सभी ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को यूनिक कोड जारी किए थे। इनका उद्देश्य किसी भी घटना या दुर्घटना की स्थिति में वाहन और चालक की तत्काल पहचान सुनिश्चित करना था। इसके बावजूद कुछ चालक इन नियमों का पालन नहीं कर रहे थे।इसी क्रम में मंगलवार को उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) विक्रम सिंह कनपुरिया और दिलीप सिंह परिहार की उपस्थिति में एक सघन अभियान चलाया गया। यह अभियान रेलवे स्टेशन गेट नंबर-1 और महाकाल थाना क्षेत्र में केंद्रित था।इस अभियान के दौरान यातायात टीम के सूबेदार निवेश मालवीय और पुलिस मित्रों ने बिना यूनिक कोड वाले ऑटो और ई-रिक्शा को रोका। इन वाहनों को यातायात थाने ले जाया गया, जहां 16 ऑटो और ई-रिक्शा चालकों का रिकॉर्ड दर्ज किया गया। उन्हें यूनिक कोड लगवाने के लिए सात दिन का अल्टीमेटम दिया गया। पुलिस ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में कोड नहीं लगवाने पर संबंधित चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment