मंदसौर।मंदसौर पुलिस ने नकली घी बनाने वाले अहमदाबाद के दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब डेढ़ सौ लीटर नकली घी जब्त किया गया है। दोनों पिछले तीन महीने से यहां रह रहे थे। वह नकली घी बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों में 200 रुपए किलो के भाव से बेचते थे।सिटी कोतवाली और नई आबादी थाना पुलिस ने फूड सेफ्टी और रेवेन्यू विभाग को इसकी जानकारी दी। टीमों ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात संयुक्त रूप से सीतामऊ फाटक क्षेत्र में किराए के मकान में चल रही नकली घी बनाने की फैक्ट्री पर दबिश दीी।आरोपी डालडा/सोयाबीन तेल में केमिकल और आर्टिफिशियल देसी फ्रेगरेंस मिलाकर उसे पकाकर नकली घी तैयार कर रहे थे। यानी नकली घी से लोगों की सेहत के साथ गंभीर खिलवाड़ किया जा रहा था।
150 लीटर नकली घी जब्त:गुजरात के दो भाई डालडा-सोयाबीन तेल में केमिकल-देसी फ्रेगरेंस मिलाकर बनाते थे