14 मार्च को नेशनल लोक अदालत प्री-सिटिंग बैठकों में दिए दिशा-निर्देश

शुजालपुर। म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाजापुर के निदेर्शानुसार वर्ष 2026 की प्रथम नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च 2026 को जिला न्यायालय शाजापुर एवं सिविल न्यायालय शुजालपुर में किया जाएगा। लोक अदालत को सफ ल बनाने तथा अधिक से अधिक प्रकरणों का आपसी समझौते से निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्री-सिटिंग बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। तहसील शुजालपुर अंतर्गत अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति एवं तृतीय जिला न्यायाधीश सपना पोर्ते की अध्यक्षता में आयोजित बैठकों में संबंधित पक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में तहसील न्यायालय के न्यायाधीशगण, अभिभाषक संघ शुजालपुर के पदाधिकारी व अधिवक्ता तथा बीमा कंपनियों के अधिवक्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान राजीनामा योग्य प्रकरणों के अधिकतम निराकरण पर जोर दिया गया। विशेष रूप से मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण से संबंधित मामलों एवं धारा 138 एन आई एक्ट के प्रकरणों के त्वरित निस्तारण पर चर्चा की गई। लोक अदालत में आपराधिक, सिविल, वैवाहिक, धन वसूली तथा मोटर दुर्घटना दावा संबंधी प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। पक्षकारों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लोक अदालत का लाभ उठाएं।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment