14 अप्रैल को खत्म होगा खरमास…..फिर सुनाई देगी शहनाई की गूंज

उज्जैन। 15 मार्च 2026 से खरमास शुरू हुआ था जो कि 14 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में गोचर करते ही समाप्त हो जाएगा। खरमास में शादी जैसे मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। खरमास खत्म होते ही यह रोक हट जाएगी. जिससे एक बार फिर शहनाइयां बजने लगेंगी।
द्रिक पंचांग के अनुसार 14 अप्रैल 2026 की सुबह 09:38 बजे सूर्य मेष राशि में गोचर करेंगे। जिससे खरमास खत्म होगा। वहीं 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया है जिससे शादी समेत सभी शुभ कार्यों के लिए अबूझ मुहूर्त माना जाता है।

अप्रैल 2026 के विवाह मुहूर्त

15 अप्रैल, बुधवार – उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में दोपहर 03:22 बजे से रात 10:31 बजे तक का समय विवाह के लिए शुभ है।
19 अप्रैल, रविवार – अक्षय तृतीया का पूरा दिन विवाह के लिए शुभ है।
20 अप्रैल, सोमवार – रोहिणी नक्षत्र में सुबह 04:35 बजे से 07:28 बजे तक का समय विवाह के लिए अनुकूल मुहूर्त है।

21 अप्रैल, मंगलवार – मृगशिरा नक्षत्र में सुबह 04:15 बजे से 05:52 बजे तक का समय विवाह के लिए शुभ मुहूर्त है।

26 अप्रैल, रविवार – मघा नक्षत्र में सुबह 05:47 बजे से रात 08:27 बजे तक विवाह करना शुभ रहेगा।

27 अप्रैल, सोमवार – उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में रात 09:18 बजे से 09:35 बजे तक विवाह के लिए शुभ मुहूर्त है।

28 अप्रैल, मंगलवार – यह पूरा दिन विवाह के लिए शुभ है।

29 अप्रैल, बुधवार – हस्त नक्षत्र के दौरान सुबह 05:59 बजे से शाम 07:52 बजे तक का समय शादी के लिए शुभ है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment