12 नामजद सहित 150 कांग्रेसियों पर केस दर्ज:; पूर्व MLA ने कहा, लड़ाई जारी रहेगी

शाजापुर।शाजापुर में गुरुवार को कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने देर रात 12 नामजद सहित 150 से अधिक अज्ञात कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया। यह मामला लालघाटी थाने में थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे की शिकायत पर दर्ज किया गया है। वहीं इस मामले में एसपी ने टीआई को जवाब देने की बात कही है, तो वहीं कांग्रेस नेता आगे भी उग्र होने की बात कर रहे हैं।एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने कांग्रेस के आंदोलन को देखते हुए 5 निरीक्षक, 4 उप निरीक्षक, 4 सहायक निरीक्षक, 10 प्रधान आरक्षक, 12 आरक्षक और 5 महिला आरक्षक सहित कुल 40 पुलिसकर्मी वहां मौजूद थे। इसके अलावा एडिशनल एसपी घनश्याम मालवीय, एसडीएम मनीषा वास्कले सहित प्रशासनिक अमला भी मौजूद था।इसके बाद भी दो गेट तोड़कर कांग्रेसी कलेक्टर कक्ष तक पहुंच गए और कार्यालय में तोड़फोड़ भी हुई। कलेक्टर कार्यालय में यह पहला मामला है। जब इतनी सुरक्षा के बाद भी आंदोलनकारी कलेक्टर कक्ष तक पहुंच गए।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment