12 घंटे में पिकअप चोरी का पर्दाफाश, 24 लाख का मशरूका जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार

सनावद। सनावद पुलिस ने पिकअप चोरी की वारदात का महज 12 घंटे में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 लाख रुपये कीमत की चोरी गई बोलेरो पिकअप और वारदात में इस्तेमाल की गई 14 लाख रुपये की स्विफ्ट कार बरामद की है। जब्त मशरूके की कुल कीमत 24 लाख रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार, 12 अक्टूबर को गृह निर्माण कॉलोनी निवासी ललित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके भाई की बोलेरो पिकअप क्रमांक MP41GA2531 रेलवे क्रॉसिंग के पास दुकान के सामने गली में खड़ी थी, जिसे अज्ञात बदमाश चुरा ले गए। शिकायत पर थाना सनावद में अपराध क्रमांक 445/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) में मामला दर्ज किया गया।

सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग-घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) अनुराग एवं उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज सिमला प्रसाद के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शकुन्तला रुहल और एसडीओपी बड़वाह मुकेश इजारदार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

खराब लॉक को बनाया निशाना-पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पिकअप के खराब लॉक को चिह्नित कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जांच में तीनों आरोपियों के खिलाफ इंदौर, राऊ, पीथमपुर, महू और किशनगंज के विभिन्न थानों में चोरी, मारपीट, सट्टा अधिनियम और दुर्घटना से जुड़े मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।

 

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment