1 अप्रैल से एटीआर विमानों का संचालन प्रस्तावित:इंदौर एयरपोर्ट के पुराना टर्मिनल का काम तेज

इंदौर।देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के पुराने टर्मिनल का नवीनीकरण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। लंबे समय से चल रहे इस प्रोजेक्ट में अब प्रमुख सुविधाएं स्थापित हो चुकी हैं और एयरपोर्ट प्रबंधन इसे जल्द शुरू करने की तैयारी में जुटा है।

पुराने टर्मिनल में तीन नई एक्स- रे मशीनें स्थापित की गई हैं। इन मशीनों के जरिए सामान की स्कैनिग के बाद यात्री सीधे चेकिग काउंटर की ओर बढ़ सकेंगे। साथ ही कन्वेयर बेल्ट का काम भी पूरा हो गया है, जिससे बैगेज हैंडलिंग पहले से अधिक सुगम हो जाएगी।नवीनीकरण के साथ एयरलाइंस कंपनियों को टर्मिनल में ऑफिस आवंटित करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इससे संकेत मिलते हैं कि संचालन शुरू करने की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं।55 लाख तक पहुंच जाएगी यात्री क्षमता-एयरपोर्ट प्रबंधन ने 1 अप्रैल से इस टर्मिनल से संचालन शुरू करने का लक्ष्य तय किया है। यहां से मुख्य रूप से एटीआर विमानों का संचालन किया जाएगा। वर्तमान में इंदौर एयरपोर्ट पर प्रतिदिन करीब 36 एटीआर उड़ानें संचालित हो रही हैं, जिन्हें इस टर्मिनल पर शिफ्ट करने की योजना है।प्रबंधन के अनुसार 15 मार्च के बाद सुरक्षा एजेंसियों की टीम निरीक्षण करेगी। सभी मानकों पर खरा उतरने के बाद ही संचालन की अंतिम मंजूरी दी जाएगी। पुराने और नए दोनों टर्मिनलों के उपयोग से एयरपोर्ट की वार्षिक यात्री क्षमता बढ़कर लगभग 55 लाख तक पहुंच जाएगी।इससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और भीड़ का दबाव भी कम होगा। एयरपोर्ट परिसर में एप्रोच रोड का निर्माण भी पूरा हो चुका है। कुल मिलाकर प्रबंधन पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है, ताकि तय समयसीमा में संचालन शुरू किया जा सके।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment