हिरासत में टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ करने वाले 6 आरोपी

उज्जैन। पानबिहार चौकी क्षेत्र के गरोठ मार्ग पर बने तुलाहेड़ा टोल पर रविवार रात विवाद करने और तोड़फोड़ का मामला सामने आया था। घट्टिया थाना पुलिस ने मामले में मारपीट का क्रास प्रकरण दर्ज करने के साथ तोड़फोड़ का प्रकरण दर्ज किया था। सोमवार रात तोड़फोड़ के मामले में गोपाल चौधरी, अरूण बैरागी और रोहित चौधरी निवासी ग्राम जैथल की गिरफ्तारी की गई। वहीं विवाद मामले में मोहनसिंह चौहान निवासी पिपलिया हामा भैरवगढ़ और देवेन्द्र सिंह निवासी इंद्रानगर चिमनगंज को गिरफ्तार किया गया। वहीं एक टोलकर्मी कुलदीपसिंह राजपूत निवासी ब्राह्मणखेड़ा राघवी की गिरफ्तारी की गई। घट्टिया थाना प्रभारी  करण खोवाल के अनुसार तोडफोड़ करने वाले नकाबपोश थे, जिनकी पहचान सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की गई। मामले में 3 अन्य को भी चिन्हित कर लिया गया है। जिनकी शीघ्र गिरफ्तारी कर ली जायेगी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment